Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Saturday, July 11, 2020

July 11, 2020

Phrase and its types in detail

हेलो फ्रेंड स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम phrase और उसके प्रकारों को अच्छी तरह से समझेंगे फ्रेंड्स अच्छी तरह से समझने के लिए पोस्ट को नीचे तक अच्छी तरह से पढ़े.....



Phrase ( वाक्यांश )

:- a group of words which makes sense but not complete sense is called a Phrase.
( शब्दों का वह समूह जिसका कुछ अर्थ हो किंतु जिससे पूर्ण भाव व्यक्त न हो। यह किसी Sentence (वाक्य) या clause  (उपवाक्य) का Part (अंग)होता है।

Note:- Phrase (वाक्यांश) में finite verb नहीं होती है और न ही Predicate होता है।
 Examples:-

In the class- कक्षा में
On the wall- दीवार पर
At the door- दरवाजे पर
In the corner- कोने में
At home- घर पर


Type of phrase


फ्रेंड्स यदि हम Phrase के types की बात करें तो phrase कई types के होते हैं परंतु exam की दृष्टि से basically पांच प्रकार के होते हैं इस पोस्ट में हम उन्ही पांच प्रकारों की बात करेंगे बाकी आगे की पोस्ट में है step by step समय आने पर पढ़ेंगे

1- Noun Phrase
2- Adjective Phrase
3- adjective phrase
4- Verb Phrase
5- Preposition Phrase

1- Noun Phrase:- a noun phrase can be a single noun or a group of words built around a single noun ( Noun Phrase  एक single noun हो सकता है या फिर Noun के आसपास प्रयोग किया गया शब्दों का समूह ( group of words ) भी हो सकता है।

IMPORTANT POINTS:-

1- Noun Phrase कोई subject, object या complement में से कोई हो सकता है। 

2- Noun Phrase में Noun के पहले premodifier आ सकता है। 

Premodifiers- जो शब्द noun के पहले आता है -  articles (A, An, The), demonstrative pronouns (these, those, this, that ), adjectives (good, bad, thin, fat , dark ), first, second, third, last, my, our etc.

3- Noun Phrase में Noun  के बाद एक post modifier भी आ सकता है। 

Post modifier :- जो Noun के बाद आता है इसमें preposition, participal , adjective clause और infinitive मैं से कोई आ सकता है। 

Formation of Noun Phrase


Type-1

{ Post modifier + Noun}


A boy- एक लड़का
An Apple- एक सेब
The beggar- एक भिखारी
This girl-  यह लड़की
That book- वह किताब
A bad man -  एक खराब आदमी
My car- मेरी कार
The first prize- प्रथम पुरस्कार
A beautiful building- एक सुंदर इमारत

👉 इन सभी उदाहरणों में एक noun दिया गया है और उस noun के पहले premodifiers दिए गए हैं premodifiers  लगने के कारण यह पूरा शब्दों का समूह एक noun phrase बन गया है। 

Type -2

{ Premodifier + Noun + post modifier }


Examples:-

A girl with a basket - टोकरी के साथ एक लड़की

A man with a stick - छड़ी के साथ एक आदमी

The woman talking to the beggar - भिखारी से बात करती हुई औरत

The man sitting on the chair - कुर्सी पर बैठा हुआ आदमी

The child who was weeping - वह बच्चा जो रो रहा था

👉 Noun Phrase के अंदर Adjective clause भी आ सकता है जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है। 

👉ऊपर दिए गए सभी उदाहरण Noun Phrase है। 

 फ्रेंड्स यदि हम ओवर ऑल बात करें तो Noun Phrase एक शब्दों का समूह होता है और इसमें एक Noun  होता है और उस Noun  के पहले या बाद में modifier लगा होता है और Noun Phrase का प्रयोग या तो Subject या Object या फिर Complement के स्थान पर किया जाता है।

*********************************************



2- Adjective Phrase

:- a phrase is a group of words that doesn't make sense by itself. It doesn't have a subject and a predicate and depends on other words to form a meaningful sentence.

( एडजेक्टिव फ्रेज शब्दों का एक समूह होता है जो स्वयं अर्थ नहीं प्रकट करता है इसमें सब्जेक्ट और प्रिडिकेट नहीं होता है तथा वाक्य को फूल बनाने के लिए दूसरे शब्दों पर निर्भर रहता है

फ्रेंड्स adjective phrase को समझने के लिए हमें  सबसे पहले adjective  और adjective phrase के बीच अंतर को समझना पड़ेगा तो आइए समझते हैं.....

a gold ring ( एक सोने की अंगूठी)

Adjective- gold

 यहां पर एक एडजेक्टिव है

a ring made of gold ( एक सोने से बनी हुई अंगूठी)

Adjective phrase:- made of gold

 यहां पर made of gold एक Adjective phrase है

👉  the Indian flag
Adjective - India

👉the flag of India
Adjective phrase- of India

👉 a courageous soldier
Adjective- courageous

👉 a soldier of courage
Adjective phrase-of courage


आइए इसे थोड़ा और समझते हैं......


He is reading an animal book.

👉 यहां पर एनिमल Adjective है जोकि Noun की विशेषता बता रहा है। 


He is reading a book on animals.

 इस वाक्य में on animals,  एक adjective phrase, है जोकि एक noun 'book' की विशेषता बता रहा है। 

  adjective phrase  वाक्य में noun,  की विशेषता बताता है अर्थात एडजेक्टिव फ्रेज शब्दों का ऐसा समूह होता है जो वाक्य में एडजेक्टिव का कार्य करता है। 

My brother has a coat of thick fur.

 यहां पर of thick fur, एक adjective phrase है इसमें ना तो subject है ना  ही predicate है। 


Note:- जब present participle  या past participle एक adjective की तरह काम करता है तो वह adjective phrase  या participle phrase कहलाता है। 



 3- Adverb phrase

Note- adverb मुख्य रूप से verb  की विशेषता बताता है और सामान्यता इनके अंत में ly  लगा होता है जैसे कि wisely, successfully, really, normally, generally, carefully, carelessly  आदि सभी शब्दों को adverb कहते हैं क्योंकि यह कार्य करने का तरीका बताते हैं की  कार्य कैसे हो रहा है कहां हो रहा है और कब हो रहा है यही सब चीजें बताते हैं अर्थात adverb से हमें time, place, manner आदि
 बताते हैं।

 आइए अब हम adverb और adverb phrase को अच्छी  अच्छी तरह से समझें.....

adverb  एक ऐसा शब्द होता है जो adjective, verb  या अन्य adverb की विशेषता बताता है जबकि adverb phrase  एक शब्दों का समूह होता है जो adverb का कार्य करता है जैसे कि

Hurriedly ( जल्दी में ) - adverb

In a hurry ( जल्दी में ) - adverb phrase

Undoubtedly ( निसंदेह )

Without any doubt (  बिना किसी संदेह के )

Fearlessly ( बिना डर के )

Without any fear (,  बिना किसी डर के )


Difference between noun, adjective and adverb phrases

फ्रेंड्स noun phrase का प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु का नाम बताने के लिए होता है  और adjective phrase का प्रयोग किसी noun या pronoun  की विशेषता बताने के लिए होता है जबकि adverb phrase का प्रयोग  किसी verb, adjective या अन्य किसी adverb की विशेषता बताने के लिए  किया जाता है।


1- The head of chemistry department is not present.

यहां पर किसी चीज का नाम बताया गया है इसलिए the head of chemistry department एक noun phrase  है


2 - The boy in pink t-shirt won the match.
 यहां पर in pink- t-shirt एक phrase है जो कि boy  अर्थात noun  की विशेषता बता रही है इसलिए यहां पर  यह adjective phrase है

3- the boy with a globe is very smart.
 यहां पर with a globe  एक phrase  है जो कि boy अर्थात noun  की विशेषता बता रही है  इसलिए यह adjective phrase है

4- I saw him near the mall.
 यहां पर near the mall एक phrase है जो कि saw  अर्थात verb  की विशेषता बता रही है इसलिए यहां पर adverb phrase है

5- she left before evening.
यहां पर before evening एक adverb phrase है
Note:- adverb phrase से कब, कहां, कैसे आदि का पता चलता है ।

Important points

1- noun phrase  में noun  के आसपास कुछ और शब्द दिए होते हैं यदि उन शब्दों को noun  के साथ बोले तो वह noun phrase कहलाता है जैसे कि

A girl with a basket,  यहां पर यह पूरा noun phrase है जबकि यदि हम सिर्फ with a basket  की बात करें तो हो यह noun की विशेषता बता रहा है इसलिए यह adjective phrase है adverb phrase  verb, adjective या अन्य adverb के बारे में कुछ बताती है इसलिए यह adverb phrase कहलाती है adverb phrase  से स्थान, समय तथा ढंग का पता चलता है, जैसे कि

He is in the class. यहां पर in the  एक adverb phrase है क्योंकि इससे  स्थान का पता चल रहा है  और यदि
वाक्य इस प्रकार का होता तो...

The boy in the class is my brother.
इस वाक्य में the boy in the class एक noun phrase है।
Note- छूटे हुए पार्ट को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा







अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें


Thursday, July 9, 2020

July 09, 2020

Word Formation ( शब्द रचना ) :- How to form Noun, Adjective, Verb and Adverb



हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम WORD FORMATION सीखेंगे  फ्रेंड्स यह बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है इसके द्वारा हम अपनी spelling  को सुधार सकते हैं यदि हम इस टॉपिक को अच्छी तरह से पढ़ लें और WORD FORMATION के concept को समझ जाए तो हमें spelling की confusion  नहीं होगी और  हमें हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी मेरा कहने का मतलब यह है कि यदि आप किसी वाक्य का अनुवाद करना चाहते हैं और आपको किसी शब्द का अंग्रेजी शब्द नहीं पता है तो हम इस concept  का प्रयोग करके वाक्य को आसानी से बना सकते हैं अर्थात यदि हमको कोई Noun पता है तो हम उससे Adjective, Verb, Adverb बना सकते हैं और इस अवस्था में हम एक शब्द को याद करके उसे कई शब्द बना सकते हैं उदाहरण के लिए मान लो हमें एक  शब्द पता है जैसे कि :- success  ( सफलता )➡ यह शब्द एक noun है तथा इस शब्द से हम निम्न शब्द बना सकते हैं-
Successful  ( सफल )- Adjective 

Successfully ( सफलतापूर्वक ) - Adverb 

Succeed  ( सफल होना ) - Verb


 अगर हम  और दूसरा शब्द ले जैसे कि:- Deep  ( गहरा ) - Adjective 
 इस शब्द से निम्नलिखित शब्द बन सकते हैं-

Deepen ( गहरा करना ) - Verb

Depth  ( गहराई ) - Noun 

Deeply ( गहराई से ) - Adverb 

 तो फ्रेंड्स आप समझ ही गए होंगे कि किस प्रकार से हम एक शब्द से कई शब्द बना सकते हैं यदि आप अच्छी तरह से समझना चाहते हैं तो पोस्ट को नीचे तक अच्छी तरह से पढ़ें और यदि हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.......

👉 All Topics (serial-wise)





1- MAKING VERBS FROM ADJECTIVES AND NOUNS
( Adjective और Noun से verb बनाना)



(i) making verbs from adjectives
( Adjectives से verbs बनाना )


(a) by using 'en' as a prefix : (प्रारंभ में 'en' लगाकर)


Able➡ योग्य
 enable ➡ योग्य बनाना

large ➡ बड़ा
enlarge ➡ बड़ा करना

rich➡ संपन्न
 enrich ➡ संपन्न बनाना

sure ➡ सुनिश्चित
ensure➡ सुनिश्चित करना


............................................................

(b) by using 'en' as a suffix :( अंत में 'en' लगाकर


Broad- चौड़ा
broaden - चौड़ा करना

cheap - सस्ता
cheapen - सस्ता करना

deep- गहरा
Deepen - गहरा करना

glad - खुश
gladden- खुश करना

 hard - सख्त
Harden - सख्त करना / बन्ना

sharp - तेज
Sharpen- तेज करना / पैना करना

short- छोटा
 Shorten - छोटा करना

sweet - मीठा
sweeten - मीठा बनाना

thick - घना
thicken - घना करना

tight- तंग
Tighten- तंग बनाना

Weak - कमजोर
weaken - कमजोर बना देना

white- सफेद
whiten- सफेद करना

Wide- चौड़ा
Widen- चौड़ा करना


............................................................

(c) by adding the suffix 'ise' or 'ize'
( अंत में ise या ize लगाकर )

Equal ➡ बराबर
equalise➡ बराबर करना

 popular ➡ लोकप्रिय
popularize ➡ लोकप्रिय बनाना

familiar➡ परिचित
 familiarise ➡ परिचित होना

real ➡ वास्तविक
realize ➡ वास्तविक बनाना

fertil➡ उपजाऊ
 fertilize ➡ उपजाऊ बनाना

modern ➡ आधुनिक
modernise➡ आधुनिक बनाना


............................................................

(ii) making verbs from nouns
( Nouns से verbs बनाना )

(a) by using the suffix 'ise' or 'ize'
( अंत में ise या ize लगाकर )

Critic ➡ आलोचक
criticize ➡ आलोचना करना

memory➡ याद
 memorise ➡ याद करना

utility ➡ सदुपयोग
utilise➡ सदुपयोग करना


............................................................

(b) by using the suffix - 'en' : (अंत मे en लगाकर )

 Fright➡ भय
 frighten ➡ भयभीत करना

height ➡ ऊंचाई
heighten ➡ ऊंचा करना

haste➡ जल्दी
hasten➡ जल्दी करना


............................................................

(c) by using the suffix - 'fy' :(अंत में fy लगाकर )

Beauty➡ सुंदरता
 beautify ➡ सुंदर बनाना

justice ➡ न्याय
justify➡ न्यायोचित ठहराना

 class ➡ वर्ग
classify➡ वर्गीकरण करना

 peace ➡ शांति
pacify➡ शांत करना

 Glory ➡ गौरव
glorify➡ गौरवान्वित करना

 solid ➡ मजबूत
solidify➡ मजबूत बनाना



............................................................

(d) by using the prefix - 'en' :( प्रारंभ में en लगाकर)

Joy ➡ आनंद
enjoy ➡ आनंद लेना

list➡ सूची
 enlist➡ सूची बनाना

 circle ➡ घेरा
encircle ➡ घेरना

courage ➡ साहस
encourage ➡ साहस बढ़ाना

slave ➡ गुलाम
enslave➡ गुलाम बनाना


............................................................

(e) by using the prefix - 'be' : ( प्रारंभ में be लगाकर)

Fool➡ बेवकूफ
 befool ➡ बेवकूफ बनाना

friend➡ दोस्त
 befriend ➡ दोस्ती करना

head ➡ सिर
behead➡ सिर काटना या सिर कटवा देना


==========================

2- MAKINGADJECTIVES FROM NOUNS
(Nouns से adjectives बनाना)



(i) by adding the suffix - 'y'
(अंत मे y लगाकर )

air ➡ हवा
airy ➡ हवादार

anger ➡ क्रोध
angry ➡ क्रोधित

 cloud ➡ बादल
cloudy➡ बादलों से घिरा हुआ

Dirt➡ धूल
dirty ➡ धूल युक्त

ease ➡ आराम या सरलता
easy ➡ आरामदायक या सरल

juice ➡ रस
juicy ➡ रसदार

need ➡ जरूरत
needy➡ जरूरतमंद

 rain➡ बारिश
 rainy ➡ बारिश वाला

noise ➡ कोलाहल
noisy ➡ कोलाहल युक्त

Rock ➡ चट्टान
Rocky ➡ चट्टानी

guilt➡ अपराध
guilty➡ अपराधी

 Hill➡ पर्वत
 hilly➡ पर्वतीय

 hunger ➡ भूख
hungry➡ भूखा

 Haste ➡ जल्दी
Hasty➡ जल्दबाज

ice ➡ बर्फ
icy ➡ बर्फीला

rose ➡ गुलाब
Rosy ➡ गुलाबी

salt ➡ नमक
salty ➡ नमकीन

thirst ➡ प्यास
thirsty ➡ प्यासा

Storm➡ तूफान
 Stormy➡ तूफानी

 taste ➡ स्वाद
tasty➡ स्वादिष्ट


............................................................


(ii) by adding the suffix - 'ly' :
(अंत में ly लगाकर )

cost ➡कीमत
costly ➡ कीमती

Friend ➡ मित्र
Friendly ➡ मित्रवत या मित्रों जैसा

heaven ➡ स्वर्ग लोक
heavenly ➡ दिव्य या स्वर्ग जैसा

month ➡ मास या महीना
monthly ➡ मासिक

 week ➡ सप्ताह
weekly ➡ सप्ताहिक

Year➡ वर्ष
yearly➡ वार्षिक



............................................................


(iii) by adding the suffix - 'ful' : (अंत में ful लगाकर )

Beauty ➡ सुंदरता
beautiful➡ सुंदर

 doubt ➡ संदेश
doubtful➡ संदेश युक्त

Duty➡ कर्तव्य
Dutiful ➡ कर्तव्य परायण या कर्तव्यशील

faith➡ विश्वास
 faithful ➡ विश्वसनीय या वफादार

fear ➡ भय
fearful ➡ भयानक

hope➡ आशा
 hopeful ➡ आशापूर्ण

pain ➡ दर्द
painful ➡ दर्द दायक

Peace ➡ शांति
peaceful➡ शांति जनक

 power ➡ शक्ति
powerful➡ शक्तिशाली


............................................................


(iv) by adding the suffix - 'al' :(अंत में al लगाकर )

Ancestor➡ पूर्वज
Ancestral➡ पैतृक या बपौती

 Centre ➡ केंद्र
Central➡ केंद्रीय

 Nation ➡ राष्ट्र
national ➡ राष्ट्रीय

Person ➡ व्यक्ति
personal ➡ व्यक्तिगत

politics➡ राजनीति
 political➡ राजनैतिक



............................................................


(V) by adding the suffix - 'ous' : (अंत में ous लगाकर )

Adventure ➡ साहस
adventurous➡ साहसिक

 ambition➡ अभिलाषा
 ambitious ➡ अभिलाषी

anxiety➡ चिंता
 anxious ➡ चिंतित

courage ➡ साहस
courageous ➡ साहसी

Danger➡ खतरा
dangerous ➡ खतरनाक

Fame➡ प्रसिद्धि
 famous ➡ प्रसिद्ध


 injury➡ चोट
 injurious ➡ चोटिल या घायल

Marvel➡ चमत्कार या अचरज
 marvelous ➡ चमत्कारी या शानदार

melody ➡ मधुर गीत
melodious ➡ मधुर या सुरीला

Mischief ➡ शरारत
mischievious ➡ शरारती

mystery ➡ रहस्य
mysterious ➡ रहस्य पूर्ण

poison➡ जहर
 poisonous ➡ जहरीला

study➡ पढ़ाई
 studious➡ पढ़ाकू

 victory➡ विजय
victorious➡ विजयी


............................................................

(v) by adding the suffix - 'ive' : (अंत में ive लगाकर )

 abuse➡ अपशब्द
abusive➡ अपशब्द पूर्ण

 attraction➡ आकर्षण
attractive➡ आकर्षक

defect➡ दोष
 defective➡ दोषपूर्ण या त्रुटिपूर्ण

effect➡ प्रभाव
 effective➡ प्रभावपूर्ण

expense➡ खर्च
 expensive➡ महंगा

............................................................

(vii) by adding the suffix - 'able' : (अंत में Able लगाकर )

Camfort➡ आराम
 comfortable➡ आरामदायक

memory➡ याद
memorable ➡ यादगार

Profit ➡ लाभ
Profitable ➡ लाभदायक

............................................................


(viii) by adding the suffix - 'ic' or 'al'
 (अंत में ic या al लगाकर )

chemistry➡ रसायन विज्ञान
chemical➡ रासायनिक

climate➡ जलवायु
climatic➡ जलवायु विषयक

economy➡ अर्थव्यवस्था
economic➡ आर्थिक
economical➡ कम खर्चे वाला

geography➡ भूगोल
Geographical➡ भौगोलिक

history➡इतिहास
historical➡ ऐतिहासिक
 historic➡ इतिहास प्रसिद्ध या मशहूर


==========================

3- MAKING NOUNS FROM VERBS
( verbs से Noun बनाना)




(i) by adding the suffix - 'er' :(अंत में er लगाकर )

 advise➡ सलाह देना
Advisor➡ सलाहकार

believe➡ विश्वास करना
 believer➡ विश्वास करने वाला अर्थात आस्तिक

begin➡ शुरुआत
 beginner➡ शुरुआत करने वाला या नौसिखिया

own➡ मालिक होना
 owner➡ मालिक

Paint➡ पेंट करना
painter➡ पेंट करने वाला या रंग कार

play➡ खेलना
player➡ खेलने वाला अर्थात खिलाड़ी

 Bind➡ बांधना
Binder➡ जिल्दसाज

build➡ बनाना
 builder➡ बनाने वाला

cut➡ काटना
 cutter➡ काटने वाला

Murder➡ हत्या करना
 murderer➡ हत्या करने वाला अर्थात हत्यारा

dance➡ नाचना
dancer➡ नाचने वाला अर्थात नचनिया

 discover➡ खोजना
discoverer➡ खोजकर्ता

drive➡ चलाना
 driver➡ चलाने वाला अर्थात चालक

hunt➡ शिकार करना
 hunter➡ शिकार करने वाला अर्थात शिकारी

love➡ प्रेम
 lover➡ प्रेमी

management➡ प्रबंध
manager➡ प्रबंधक

read➡ पढ़ना
Reader➡ पाठक

 Rob➡ लूटना
 robber➡ लुटेरा

rule➡ शासन करना
ruler➡ शासक

teach➡ पढ़ाना
 teacher➡ पढ़ाने वाला अर्थात अध्यापक

Travel ➡ यात्रा करना
Traveller➡ यात्री

write➡ लिखना
writer➡ लेखक


............................................................


(ii) by adding the suffix - 'or' :(अंत में or लगाकर )

Act➡ अभिनय करना
 actor➡ अभिनेता

 direct➡ निर्देश देना
director➡ निर्देशक

edit➡ संपादन करना
 editor➡ संपादक

 protect➡ रक्षा करना
 protector➡ रक्षक

............................................................

(iii) by adding the suffix - 'ment' :(अंत में ment लगाकर )

Advertise➡ विज्ञापन देना
advertisement➡ विज्ञापन

 agree ➡ सहमत होना
agreement➡ सहमति

 Amaze ➡ चकित कर देना
amazement ➡ चमत्कार या आश्चर्य

announce➡ घोषणा करना
 announcement ➡ घोंषणा

develop ➡ विकास करना
development ➡ विकास

manage ➡ प्रबंध करना
management ➡ प्रबंध

Pay➡ भुगतान करना
payment ➡ भुगतान

Punish➡ सजा देना
punishment ➡ सजा

treat➡ इलाज करना
 treatment ➡ इलाज


............................................................

(iv)  by adding the suffix -'ion' 
(अंत मे ion लगाकर )

Act➡ कार्य करना या अभिनय करना
 action➡ कार्य या अभिनय

 Attract➡ आकर्षित करना
Attraction➡ आकर्षण

 celebrate ➡ उत्सव मनाना
celebration ➡ उत्सव

collect➡ संग्रह करना
 collection ➡ संग्रहण

decorate ➡ सजाना
decoration➡ सजावट

 elect➡ चुनाव करना
election ➡ चुनाव

impress➡ प्रभावित करना
 impression➡ प्रभाव

 invent➡ अविष्कार करना
 invention ➡ अविष्कार

object ➡ विरोध करना
objection ➡ विरोध

predict ➡ भविष्यवाणी करना
prediction➡ भविष्यवाणी या पूर्वानुमान

 promote➡ प्रोन्नत करना
 promotion ➡ प्रोन्नति

correct ➡ सुधार करना
correction➡ संशोधन

 construct ➡ निर्माण करना
construction ➡ निर्माण

protect ➡ रक्षा करना
protection ➡ रक्षा

reject ➡ अस्वीकार करना
rejection ➡ अस्वीकरण

rotate ➡ घूमना
rotation➡ घूर्णन


............................................................

(v) by adding the suffix -'ation'
(अंत मे ation लगाकर )

 cancel ➡ निरस्त करना
cancelation ➡ निरस्तीकरण

examine ➡ परीक्षण करना
examination ➡ परीक्षा

explain ➡ व्याख्या करना
explanation ➡ व्याख्या

imagine ➡ कल्पना करना
imagination ➡ कल्पना

translate ➡ अनुवाद करना
translation➡ अनुवाद

 inform ➡ सूचित करना
information ➡ सूचना

invite➡ अविष्कार करना
 invitation➡ अविष्कार

 prepare ➡ तैयारी करना
preparation ➡ तैयारी

starve ➡ भूखों मरना
starvation➡ भूखमरी



............................................................

(vi)  by adding the suffix- 'sian' or 'al'
(अंत मे sian या al लगाकर )

decide ➡ फैसला लेना या निर्णय लेना
decision➡ फैसला

 pollute ➡ प्रदूषित करना
pollution➡ प्रदूषण

 try ➡ प्रयास करना
trial➡ प्रयास या योग्यता की परीक्षा




अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

Saturday, July 4, 2020

July 04, 2020

Use of is to/ am to/ are to, was to/ were to, has to/ have to

Use of is to/ am to/ are to, was to/ were to, has to/ have to
Use of is to/ am to/ are to, was to/ were to, has to/ have to

हेलो फ्रेंड्स  स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Use of is to/ am to/ are to, was to/ were to और has to/ have to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हमारे ब्लॉक को फॉलो करें और हमारे फेसबुक को लाइक कर ले ताकि हमारी latest updates आप तक आसानी से पहुंच सके........
👉 All Topics (serial-wise) 





Use of is to/ am to/ are to


Note:- इसका प्रयोग Plan बताने के लिए किया जाता है।


Is to/ am to/ are to ➡ ना है/ नी है/ ने हैं/ ने वाला है/ ने वाली है/ ने वाले हैं


Affirmative

{ SUBJECT + is to/ am to/ are to + first form + OBJECT }



Negative

{ SUBJECT + is not to/ am not to/ are not to + first form + OBJECT }




First type Interrogative


{ is/ am/ are + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }



Second type Interrogative


{ QUESTION WORD + is/ am/ are + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }


Examples:-

1- मुझे शाम को घर जाना है।
( मैं शाम को घर जाने वाला हूं)
I am to go home in the evening.

👉 यहां पर यह बताया जा रहा है कि मैंने शाम को घर जाने की योजना बनाई है।



2- मेरी बहन को आज रात को पार्टी में जाना है।
(मेरी बहन आज रात पार्टी में जाने वाली है)
My sister is to attend the party tonight.
👉 यहां पर भी या बताया जा रहा है कि मेरी बहन की योजना आज रात पार्टी में जाना है।

3- तुम्हें इस काम के बाद फुटबॉल नहीं खेलना है।
( तुम इस काम के बाद फुटबॉल नहीं खेलने वाले हो )
You are not to play football after this work.


4- माता जी को अभी खाना नहीं बनाना है।
The mother is not to cook food now.


5- क्या तुम्हारे पिताजी को अगले महीने एक कार नहीं खरीदना है?
 (क्या तुम्हारे पिताजी अगले महीने एक कार नहीं खरीदने वाले हैं?)
Is your father not to buy a car next month?



6- तुम्हें सोमवार को क्या करना है ?
(तुम सोमवार को क्या करने वाले हो?)
What are you to do on Monday?

👉 यहां पर यह बताया जा रहा है कि तुम्हारा सोमवार को क्या करने का Plan है।

==========================


Use of was to/ were to

👉 ऐसे वाक्यों के द्वारा यह बताया जाता है कि Past में कोई योजना बनाई गई थी।


Was to/ were to➡ ना  था/ नी थी/ ने थे/ ने वाला था / ने वाली थी/ ने वाले थे


Affirmative


{ SUBJECT + was to/ were + first form + OBJECT }



Negative


{ SUBJECT + Was not to/ were not to + first form + OBJECT }



First type Interrogative


{ Was/ were + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }


Second type Interrogative


{ QUESTION WORD + Was/ were + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }

Examples:-

1- उसे दोपहर में बाजार जाना था।
 (वह दोपहर में बाजार जाने वाला था)
He was to go to market at noon.
👉 यहां पर यह बताया जा रहा है कि उसने दोपहर में बाजार जाने की योजना बनाई थी

2- तुम्हें सोमवार को पिकनिक पर नहीं जाना था।
(तुम सोमवार को पिकनिक पर नहीं जाने वाले थे)
You were not to go on a picnic on Monday.
👉 इस वाक्य से यह पता चल रहा है तुमने सोमवार को पिकनिक पर जाने की योजना नहीं बनाई थी


3- क्या तुम्हें कल रात समय पर नहीं सोना था?
(क्या तुम कल रात समय पर नहीं सोने वाले थे)
Were you not to sleep on time last night?

4- क्या बस को इस समय नहीं आना था?
 (क्या बस इस समय नहीं आने वाली थी)
Was the bus not to come at this time?

5- तुम्हें किस से शादी करना था?
 (तुम किस से शादी करने वाले थे?)
Whom were you to marry?

6- पिताजी को ऑफिस कब जाना था?
 (पिताजी ऑफिस कब जाने वाले थे?)
When was the father to go to office?



👉 ऐसे वाक्यों का प्रयोग योजना तथा इच्छा बताने के लिए किया जाता है।


==========================

Use of has to/ have to

👉 इसका प्रयोग मजबूरी बताने के लिए करते हैं

Has to/ have to ➡ ना + पड़ता है


Affirmative

{ SUBJECT + has to/ have to + first form + OBJECT }


Negative

( SUBJECT + has not to/ have not to + first form + OBJECT }

OR

{ SUBJECT + do not/ does not + have to + first form + OBJECT }


First type Interrogative

{ has/ have + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }

OR

{ do/ does + SUBJECT + not + have to + first form + OBJECT }


Second type Interrogative

{ QUESTION WORD + has/ have + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }

OR

{ QUESTION WORD + do/ does + SUBJECT + not + have to + first form + OBJECT }

Examples:-

1- मुझे उस बच्चे को जबरदस्ती पढ़ाना पड़ता है।
I have to teach that child by force.

2- हमें सुबह जल्दी उठना पड़ता है।
We have to get up early.

4- इन लड़कों को काम नहीं करना पड़ता है।
These boys have not to work.

OR

These boys do not have to work.

5- क्या इस भिखारी को दरवाजे दरवाजे पर भीख मांगना पड़ता है?
Has this Beggar to beg alms door to door?

Or

Does this Beggar have to beg alms door to door?


6- तुम्हें शाम को लखनऊ क्यों पड़ता है
Why have you to go to Lucknow in the evening?

Or

Why do you have to go to Lucknow in the evening?


7- इन लड़कों को अंग्रेजी सीखने के लिए वहां क्यों नहीं जाना पड़ता है?
Why have these children not to go there to learn English?

Or

Why do these children not have to go there to learn English?

👉 यहां पर 'ने के लिए' आया है इसलिए अंत में infinitive ( to + first form ) का प्रयोग किया गया है।



******************************


Practice-exercise

Is to/ am to are to


  1.  मुझे शाम को घर जल्दी पहुंचना है।
  2.  उसे रविवार को कपड़े धोना है।
  3.  तुम्हें 10:00 बजे स्कूल पहुंचना है।
  4.  हमें इस नदी में नहीं करना है।
  5.  माताजी आज रात को एक कहानी सुनाने वाली हैं।
  6. हम अगले वर्ष इस विद्यालय में नहीं पढ़ने वाले हैं।
  7. सिपाही को उस चोर को पकड़ना है।
  8.  शिकारी आज इस जंगल में शिकार करने वाला है।
  9. मैं कल एक बाइक खरीदने वाला हूं।
  10.  क्या तुम्हें आज मंदिर नहीं जाना है?
  11.  क्या हमें पार्टी में नहीं जाना है?
  12.  अध्यापक जी तुम्हें सजा देने वाले हैं?
  13.  क्या तुम आज शाम को उसे कॉल नहीं करने वाले हो?
  14. मैं अगले वर्ष दिल्ली जाने वाला हूं?
  15. तुम अपने जन्मदिन पर क्या करने वाले हो?
  16. क्या लड़के शाम को यहां मैच खेलने वाले हैं?
  17. वह शाम को कहां जाने वाला है?
  18.  अध्यापक जी को आज क्या पढ़ाना है?
  19.  मुझे सोमवार को अपनी दुकान नहीं खोलना है।
  20.  मैं अगले महीने शादी करने वाला हूं।


Was to/ were to 

  1.  मुझे कुछ कहना था।
  2.  उसे शाम को कुछ किताबें खरीदनी थी।
  3.  मुझे इस समय किसी से मिलना था।
  4.  उसे रात को पढ़ाई करना था।
  5.  वह रविवार को कहीं जाने वाला था।
  6. अध्यापक जी आज यह टॉपिक पर आने वाले थे।
  7. मुझे कल एक पत्र लिखना था।
  8. इन लड़कों को इस महीने मैच नहीं खेलना था।
  9.  मैं पिछले महीने नौकरी छोड़ने वाला था।
  10. माता जी को मंगलवार को रामायण पढ़नी थी।
  11.  क्या वह आज अपने घर जाने वाला था?
  12.  क्या तुम सोमवार को स्कूल नहीं जाने वाले थे?
  13.  तुम इस बाइक को क्यों खरीदने वाले थे?
  14.  वह इस कंपनी में फायदा नहीं पाने वाला था।
  15. तुम कल कहां जाने वाले थे?


Has to/ have to

  1. मुझे शाम को पानी लाना पड़ता है।
  2.  उसे रात को छत पर लेटना पड़ता है।
  3.  मुझे रात दिन काम करना पड़ता है।
  4.  उसे नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
  5.  हमें रोज ठंडे पानी से नहाना पड़ता है।
  6.  तुम्हें स्कूल क्यों नहीं जाना पड़ता है?
  7.  मुझे अब खाना नहीं बनाना पड़ता है।
  8.  तुम्हें वहां क्या करना पड़ता है?
  9.  किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
  10.  मुझे रात भर जागना पड़ता है।
  11.  उसे जनता की कटु बातें सुननी पड़ती हैं।
  12.  लड़कियों को रोज बर्तन मांजना पड़ता है।
  13. कुछ लोगों को भूखे सोना पड़ता है।
  14.  मुझे वहां बार-बार झूठ बोलना पड़ता है।
  15.  बच्चों को समय से स्कूल जाना पड़ता है।
  16. मेरी बहन को कपड़े नहीं धोना पड़ता है।
  17.  उसे काले जूते क्यों पहनना पड़ता है?
  18.  हमें अब घर पर रहना पड़ता है।
  19.  बच्चों को पढ़ाई नहीं करना पड़ता है।
  20.  क्या तुम्हें बासी भोजन करना पड़ता है?





Word meanings को अभी  अपडेट कर दिया जाएगा।


Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈



IMPORTANT NOTICE

 यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप  हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...








मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)


 यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया  मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे







Thursday, July 2, 2020

July 02, 2020

Use of lest, so that, so....that, to + first form (infinitive), as soon as and no sooner

हेलो फ्रेंड्स  स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Use of lest, so that, so....that, to + first form  (infinitive), as soon as और no sooner का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हमारे ब्लॉक को फॉलो करें और हमारे फेसबुक को लाइक कर ले ताकि हमारी latest updates आप तक आसानी से पहुंच सके........
👉 All Topics (serial-wise) 



Use of Lest


Lest + should ➡ कहीं/ कहीं ऐसा ना हो कि

Note:- Lest का प्रयोग चेतावनी प्रकट करने के लिए किया जाता है।

{ First form + OBJECT + lest + SUBJECT + should + first form + OBJECT }


Examples:-

1- धीरे धीरे चलो कहीं ऐसा ना हो की गिर जाओ।
Walk slowly lest you should fall down.

2- कठिन परिश्रम करो कहीं ऐसा ना हो तुम फेल हो जाओ
Work hard lest you should fail.

3- तेज चलो कहीं ऐसा ना हो कि हमें देरी हो जाए
Walk fast lest we should be late.


4- बच्चे को डांट दो कहीं वह चोट ना खा जाए
Scold the child lest it should get hurt.


==========================

Use of so that


So that ➡ ताकि/ जिससे कि

Note:- So that का प्रयोग अभिप्राय या उद्देश्य प्रकट करने के लिए किया जाता है।

{ Sentence + so that + SUBJECT + may/ might + not + first form + OBJECT }

👉 यदि पहला वाक्य Present में है तो May का प्रयोग किया जाएगा।

👉 यदि पहला वाक्य Past में है तो Might का प्रयोग किया जाएगा।

Examples:-

1- कठिन परिश्रम करो ताकि पास हो जाओ।
Work hard so that you may pass.

2- वह तेज दौड़ा ताकि रेलगाड़ी को पकड़ ले।
He ran fast so that he might catch the train.

3- वह दिन रात अध्ययन करता है ताकि वह अपना स्थान ना खो बैठे।
He studies day and night so that he may not lose his position.

4- वह कम खाता है ताकि उसका स्वास्थ्य ठीक रहे।
He eats less so that his health may remain in order.



==========================

Use of so...that

So➡ इतना
That➡ कि

{ SUBJECT  + is/ am / are / was/ were + so + adjective + that + SUBJECT + cannot/ could not + first form + OBJECT }

👉 यदि प्रथम वाक्य में is/ am/ are लगेगा तो cannot का प्रयोग किया जाएगा।


👉 यदि प्रथम वाक्य में was/ were लगेगा तो could not का प्रयोग किया जाएगा।

Examples:-

1-वह इतना व्यस्त है कि यहां नहीं आ सकता।
He is so busy that he cannot come here.

2- वह इतनी डरी हुई थी कि वह बोल नहीं सकती थी।
She was so frightened that she could not speak.

3- चाय इतनी गरम है कि मैं इसे पी नहीं सकता।
Tea is so hot that I cannot drink it.

4- प्रश्न इतना कठिन था कि कोई इसे हल नहीं कर सकता था।
The question was so difficult that one cannot solve it.


==========================

Use of as soon as = no sooner

As soon as/ no sooner ➡ ज्यों ही/ जैसे ही/ ते ही

{ as soon as + SUBJECT + second form + OBJECT + , + SUBJECT + second form + OBJECT }

OR

{ No sooner + did + SUBJECT + first form + OBJECT + than + SUBJECT + second form + OBJECT }

Note :- फ्रेंड्स as soon as और no sooner के structures अलग-अलग हैं परंतु इनके अर्थ समान हैं हम अंग्रेजी में अनुवाद करते समय इनमें से किसी एक का प्रयोग करके वाक्य बना सकते हैं।

Examples:- 

1- ज्यों ही घंटी बजी सभी लड़के अपनी-अपनी कक्षाओं में घुस गए।
( अर्थात घंटी बजते ही सभी लड़के अपनी-अपनी कक्षाओं में चले गए अथवा घंटी बजी नहीं कि सभी लड़के अपनी अपनी कक्षाओं में चले गए )
As soon as the bell rang, all the boys entered their classes.

Or

No sooner did the bell ring than all the boys entered their classes.


2- जैसे ही मैंने किताब खोली वैसे ही बिजली चली गई।
As soon as I opened the book, the electricity failed. 

Or

No sooner did I open the book Than the electricity failed.

............................................................

Note:- यदि वाक्य में  'ने' या 'ने के लिए' आए तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं........

To + first form ➡ ने' या 'ने के लिए' 

{ Sentence + to + first form + OBJECT }

 किताब पढ़ने के लिए ➡ To read the book.

 अंग्रेजी सीखने के लिए ➡ To learn English 

 कुछ पूछने के लिए ➡ To ask something 

Examples:-

1- मैं यहां अंग्रेजी सीखने आता हूँ।
I come here to learn English. 

2- वह तुमसे कुछ पूछने आया था।
He came to ask you something. 

3- मेरे पास पढ़ने के लिए एक किताब है।
I have a book to read.

4- उसके पास देने के लिए कुछ नहीं था।
He had nothing to give.

5- मुझे बैठने के लिए मुझे एक कुर्सी दो।
give me a chair to sit on.



👉 इस structure का प्रयोग किसी भी Sentence / Tense  में किया जा सकता है।

............................................................

3-  ज्यों ही वह भाषण देने के लिए उठा त्योंही भवन तालियों से गूंज उठा।
As soon as he got up to deliver a speech, the hall began to resound with cheers.

Or 

No sooner did he get up to deliver a speech than the hall began to resound with cheers.

4- ज्यों ही कौवे ने गाना गाने के लिए मुंह खोला त्योंही रोटी का टुकड़ा नीचे गिर गया।
As soon as the crow opened its mouth to sing a song, the piece of bread fell down. 

Or

No sooner did the crow open its mouth to sing a song than the piece of bread fell down. 


******************************

Practice-exercise 

Lest

  1. तेज मत दौड़ो कहीं ऐसा ना हो कि तुम गिर जाओ।
  2. कम बोलो कहीं ऐसा ना हो कि आपको लेने के देने पड़ जाए।
  3. सोच समझकर बोलो कहीं ऐसा ना हो कि तुम्हें बाद में पछताना पड़े।
  4. कम सोचिए कहीं ऐसा ना हो की तुम यह मौका भी गवा दो।
  5.  कम खाइए कहीं ऐसा ना हो कि आप चटोरे हो जाएं।
  6. बाइक धीरे चलाओ कहीं ऐसा ना हो कि कोई तुम्हारी वजह से चोटिल हो जाए।
  7.  उसे वहां मत जाने दो कहीं वह रास्ता भूल जाए।
  8.  इस नौकरी को कर लो कहीं ऐसा ना हो कि तुम्हें  भिखारियों की तरह भीख मांगना पड़े।
  9.  कठिन परिश्रम करो कहीं ऐसा ना हो कि तुम फेल हो जाओ।
  10.  उसे यहां बुला लो कहीं वह कुछ गलत ना कर दे।
  11. कुछ खा लो कहीं ऐसा ना हो की माताजी देर से खाना बनाएं।

So that


  1.  वह रोज कसरत करता है ताकि मोटा हो जाए।
  2. वह तेज दौड़ा ताकि मुझे पिछाड़ सके।
  3.  मैंने उसे यहां से भगा दिया ताकि वह मुझे चिढ़ा न पाए।
  4.  अध्यापक जी ने उसे डांटा ताकि वह अपना काम पूरा कर ले।
  5.  मैंने उसे पीटा ताकि वह सुधर जाए।
  6.  उसने कड़ी मेहनत की ताकि वह परीक्षा पास कर ले।
  7. उसने तैरना सीख लिया  ताकि वह नदी पार कर सके।
  8.  मैंने टीवी बंद कर दिया जिससे कि सभी लोग ठीक से सो सकें।
  9.  उसने अंग्रेजी सीख लिया ताकि वहां विदेशियों से बात कर सके।
  10.  अध्यापक जी ने उसे बुलाया ताकि वह उसे सजा दे सकें।
  11.  दादाजी ने दवाई खाई जिससे कि वह जल्दी ठीक हो जाए।
  12. मैंने झूठ बोला जिससे कि मैं तुम्हें सही साबित कर सकूं।
  13. मैं बाहर गया ताकि मैं अपने मित्रों से मिल सकूं।
  14. मेरे भाई ने एक महंगा पेन खरीदा जिससे कि वह अपनी लिखावट सुधार सके।
  15.  मैंने तुमसे पैसे उधार लिए ताकि मैं एक नया मोबाइल खरीद सकूं।

So......that

  1.  यह पाठ इतना कठिन है  कि कोई से समझ नहीं सकता है।
  2.  यह इतना ऊंचा है कि मैं इस पर चल नहीं सकता।
  3. शेर इतना बूढ़ा था कि वह ठीक से छलांग नहीं लगा सकता था।
  4.  अध्यापक जी इतने बुढे थे कि वह कठिन परिश्रम नहीं कर सकते थे।
  5.  तुम इतने घमंडी हो कि भीख नहीं मांग सकते।
  6.  दूध इतना गर्म है कि बच्चा इसे पी नहीं सकता।
  7.  ये आम इतने सस्ते हैं कि वे अच्छे नहीं हो सकते।
  8.  यह पेन इतना महंगा है कि मैं इसे खरीद नहीं सकता।
  9.  तुम इतने आलसी हो कि तुम कोई काम नहीं कर सकते।
  10.  वह इतनी मोटी थी कि वह ठीक से बैठ नहीं सकती थी।
  11. बाघ इतना कमजोर है कि वह शिकार नहीं कर सकता।
  12.  उसके पिताजी इतने गरीब हैं कि वह एक स्कूटर नहीं खरीद सकते।
  13.  खबर इतनी अच्छी है कि यह सही नहीं हो सकती।
  14. यात्री इतना थका हुआ था कि वह सो नहीं सकता था।
  15. हमीद इतना होशियार है कि तुम उसे धोखा नहीं दे सकते।

As soon as/ no sooner

  1.  जैसे ही मैं स्टेशन पर पहुंचा, रेल गाड़ी चल दी।
  2.  जैसे ही मैं सोने के लिए अपने बिस्तर पर पहुंचा वैसे ही किसी ने मुझे बाहर से आवाज दी।
  3. ज्यों ही भिखारी ने भोजन करना शुरू किया यूं ही कुत्ते ने उसमें मुंह डाल दिया।
  4.  जैसे ही उसने गोली चलाई सभी पक्षी उड़ गए।
  5. ज्यों ही वह कुछ बोला त्यों ही पिता जी उसे डांटने लगे।
  6.  जैसे ही चोर ने चोरी करना शुरू किया वैसे ही मैं जाग गया।
  7. ज्यों ही मैंने नहाने के लिए कपड़े उतारे त्यों ही किसी ने मुझे फोन कर दिया।
  8. जैसे ही वह नदी में कूदा पिताजी वहां आ गए।
  9. ज्यों ही अध्यापक जी ने उसे बुलाया त्यों ही वह जोर जोर से रोने लगा।
  10.  जैसे ही मैंने टीवी खोली वैसे ही मेहमान आ गए।


Word meanings को अभी  अपडेट कर दिया जाएगा।


Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈



IMPORTANT NOTICE

 यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप  हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...








मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)


 यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया  मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे






Wednesday, July 1, 2020

July 01, 2020

Use of began to, while, about to, instead of, beside and besides

हेलो फ्रेंड्स  स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Began to, while, about to, instead of, beside और besides  का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हमारे ब्लॉक को फॉलो करें और हमारे फेसबुक को लाइक कर ले ताकि हमारी latest updates आप तक आसानी से पहुंच सके........
👉 All Topics (serial-wise)


Use of began to 




Began to ➡ ने + लगा/ लगा था/ ना + शुरू कर दिया/ शुरू कर दिया था

( जब किसी वाक्य के अंत में 'ने + लगा/ लगा था/ ना + शुरू कर दिया/ शुरू कर दिया था' आता है तो began to के साथ first form  का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं )

Note:- began to का प्रयोग भूतकाल में किसी कार्य के आरंभ होने या शुरू होने पर करते हैं हम यह बताते हैं कि कोई कार्य शुरू हो गया या प्रारंभ हो गया।

Affirmative


{ SUBJECT + began  to + first form + OBJECT }


Negative

{ SUBJECT + did not+ begin  to + first form + OBJECT }


First type Interrogative 

{ did+ SUBJECT + not + begin  to + first form + OBJECT }



Second type Interrogative 

{ QUESTION WORD + did + SUBJECT + not + begin  to + first form + OBJECT }




Examples:-

1- वह रोने लगी/ उसने रोना शुरू कर दिया।
She began to weep.

2- क्या पिताजी ने तुम्हें डांटना शुरू कर दिया था/  क्या पिताजी तुम्हें  डांटने लगे थे?
Did the father begin to scold you?

3- तुम क्या करने लगे थे?
What did you begin to do?


==========================


Use of while 

While➡ ते + ते/ ते+ समय

{ while + ing form + OBJECT }

किताब पढ़ते-पढ़ते/ किताब पढ़ते समय।
While reading the book.

घर जाते-जाते/ घर जाते समय।
While going home.

नहाते-नहाते/ नहाते समय।
While bathing. 

Note:- इस structure  का प्रयोग किसी भी Sentence/ Tense में किया जा सकता है।

Examples:-

1- वह रोते-रोते हंसने लगी।
She began to laugh while weeping.

मैं पढ़ते-पढ़ते सोने लगा।
I began to sleep while reading.


==========================

Use of about to

About to ➡ ने + वाला / वाली/ वाले / ने + को

Note:-  About to का प्रयोग तब करते हैं जब कोई कार्य होने वाला होता है।

Affirmative


{ SUBJECT + is/ am/ are/ was/ were + about to + first form + OBJECT }


Negative



{ SUBJECT + is/ am/ are/ was/ were + not + about to + first form + OBJECT }




First type Interrogative

{ is/ am/ are/ was/ were + SUBJECT + not + about to + first form + OBJECT }



Second type Interrogative  


{  QUESTION WORD + is/ am/ are/ was/ were + SUBJECT + not + about to + first form + OBJECT }


👉  Is/ am/ are  ➡ Present  ( है/ हूं/ हो/ हैं )

👉  Was/ were ➡ Past  ( था/ थी/ थे )

Examples:-

1- सूरज निकलने वाला है/ सूरज निकलने को है।
The sun is about to rise.

2- मैं सोने ही वाला था।
I was about to sleep.

3- क्या घंटी बजने ही वाली थी?
Was the bell about to ring?

4-  चिड़िया उड़ने ही वाली थी।
The bird was about to fly.

5- रेलगाड़ी आने ही वाली है।
The train is about to come.


========================

Use of instead of


Instead of ➡ के स्थान पर / के बजाय

Note:- जब एक कार्य के स्थान पर दूसरा कार्य किया जाए अथवा एक वस्तु के स्थान पर दूसरी वस्तु का प्रयोग किया जाए तो instead of का प्रयोग होता है।


Type-1

यदि के स्थान पर वाला भाग वाक्य के बीच में आए तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं.......


{ Sentence + instead of + Noun/ Pronoun/ ing form + OBJECT }


Type-2

यदि के स्थान पर वाला भाग वाक्य में पहले दिया है फिर एक वाक्य दिया है तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं.....



{  instead of + Noun/ Pronoun/ ing form + OBJECT + , + sentence  }



Examples:-

1- मुकेश ने उपन्यास के स्थान पर रामायण खरीदी।
Mukesh bought the Ramayana instead of the novel.

2- मैंने आम के स्थान पर केले खाए।
I ate bananas instead of mangoes.


 3- मेरे स्थान पर उसने तुम्हें फोन किया।
Instead of me, he called you.

4- किताब पढ़ने के बजाय वह टीवी देख रहा था।
Instead of reading a book, he was watching the T. V.





========================


Use of beside

Beside ➡ के निकट/ के पास/ के बगल में

{ Sentence + beside + Noun/ Pronoun }

Examples:-

1-  वह चावलों के बोरों के पास लेट गया।
He laid beside the bags of rice.

2- बच्चा अपनी मां के पास बैठा है।
The child is sitting beside its mother.

3-  तुम मेरे बगल में क्या कर रहे हो?
What are you doing beside me?


4- आओ और मेरे पास बैठो।
Come and sit beside me.

Note:- beside के स्थान पर By या By the side of का प्रयोग भी किया जा सकता है।



========================


Use of besides

Besides ➡ के अतिरिक्त/ के अलावा

Note:- जब एक कार्य के साथ दूसरा कार्य भी किया जाता है तो besides का प्रयोग किया जाता है।

{ Besides + Noun/ Pronoun / ing form + OBJECT + , + sentence }

Examples:-

1-  आम के अतिरिक्त मैंने केले भी खाए।
( अर्थात मैंने केला भी खाया और आप भी खाए या मैंने केले के साथ ही साथ आम भी खाए )
Besides manoges, I ate bananas.

2-  हिंदी के अतिरिक्त मैं अंग्रेजी भी पढ़ाता हूं।
( अर्थात मैं दोनों पढ़ाता हूं हिंदी भी और अंग्रेजी भी या मैं हिंदी भी पढ़ाता हूं और अंग्रेजी भी पढ़ाता हूं या मैं हिंदी के साथ ही साथ अंग्रेजी भी पढ़ाता हूं )
Besides Hindi, I teach English.

3-  तुम्हारे अतिरिक्त मैं उसे भी जानता हूं।
( अर्थात मैं तुम्हें भी जानता हूं और उसे भी जानता हूं )
Besides You, I know him.

4- चाय पीने के अतिरिक्त मैंने फल भी खाए थे।
(  अर्थात मैंने चाय भी पिया और फल भी खाए )
Besides drinking tea, I ate fruits.

5- मुझे अंग्रेजी पढ़ाने के अतिरिक्त अध्यापक जी ने मुझे एक पेन भी दिया था।
( अर्थात अध्यापक जी ने मुझे अंग्रेजी भी पढ़ाई और पेन भी दिया )
Besides teaching me English, the teacher gave me a pen.

Note:- while, instead of, beside और besides का प्रयोग किसी भी Sentence/ Tense में किया जा सकता है।

***************************

Practice-exercise

Began to


  1.  विद्यार्थियों ने पुस्तकें पढ़ना शुरू कर दिया।
  2.  बच्चे शोर मचाने लगे।
  3.  खिलाड़ियों ने मैच खेलना शुरू नहीं किया था।
  4. वह सोते-सोते जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
  5.  मैं भागते-भागते थकने लगा था।
  6.  पुजारी पूजा करने लगा।
  7. वह मुझे चिढ़ाने लगी।
  8. लड़के वहां फूल तोड़ने लगे थे।
  9.  कुत्ता उसे दौड़ाने लगा।
  10.  तुम क्या सोचने लगे थे?
  11.  वह तुम्हें क्यों परेशान करने लगा था?
  12. अध्यापक जी तुम्हें डांटने क्यों लगे थे?
  13.  क्या तुमने पत्र लिखना शुरू कर दिया था?
  14.  तुम क्यों नाचने लगे थे?
  15.  साधु तपस्या करने लगा था।
  16. वह अंग्रेजी बोलने लगा।
  17.  लोग उसे पीटने लगे।
  18.  तुम बहाने बनाने लगे थे।
  19.  क्या उसने काम करना शुरू कर दिया था?
  20.  लड़कियां गीत गाने लगी।

While 

  1. वह सोते-सोते जाग गया।
  2.  मैं भागते भागते थक गया।
  3. वह लड़की नाचते-नाचते गिर गई।
  4.  तुम नदी में तैरते-तैरते रुक गए।
  5.  तुम्हारी बहन रोते रोते सो गई।
  6. मैं खाते-खाते उसे फोन करने लगा।
  7.  अध्यापक जी पढ़ाते पढ़ाते कुर्सी पर बैठ गए।
  8. बच्चे बैठे-बैठे खड़े हो गए।
  9. कुत्ता दौड़ते दौड़ते रुक गया।
  10.  पुजारी पूजा करते करते घंटी बजाने लगा।
  11.  लड़कियां गाते गाते नाचने लगी।
  12.  दादी जी कहानी सुनाते सुनाते सो गई।
  13.  वह सोचते सोचते खो गया।
  14.  पिताजी ने डांटते डांटते उसे थप्पड़ मार दिया।
  15.  बच्चा पतंग उड़ाते उड़ाते नीचे गिर गया।

About to 

  1.  रेलगाड़ी अब जाने वाली है।
  2.  आप अध्यापक जी पढ़ाने ही वाले हैं।
  3. जल्दी करो, घंटी बजने ही वाली है।
  4.  मैं बाहर जाने ही वाला था।
  5. माताजी तुम्हें बुलाने ही वाली थी।
  6. परीक्षाएं शुरू होने ही वाली थी।
  7. क्या अध्यापक जी आने ही वाले हैं?
  8.  मैं तुम्हें पीटने ही वाला हूं।
  9.  चिड़िया उड़ने ही वाली है।
  10.  तुम कुछ कहने ही वाले थे।
  11.  वह नीचे गिरने ही वाला था।
  12.  मैं तुम्हें सच्चाई बताने ही वाला था।
  13.  मैं अमीर बनने ही वाला था।
  14.  मैं नौकरी पाने ही वाला था।
  15.  वह तुम्हें धक्का देने ही वाला था।


Instead of



  1.  राम ने कहानी के स्थान पर उपन्यास पढ़ा।
  2.  रीता ने आम की बजाय सेब खाए।
  3.  उसने नाचने के स्थान पर गाना गाया।
  4.  मैं स्कूल के स्थान पर अस्पताल गया।
  5.  उसने चाय के स्थान पर दूध पिया।
  6. पढ़ाने के बजाय उसने मुझे डांटा।
  7. हमने उर्दू के स्थान पर अंग्रेजी सीखी।
  8.  मैं उसके स्थान पर उसके भाई से मिला।
  9.  कहानी सुनाने के बजाय दादी जी ने मुझसे प्रश्न पूछा।
  10.  कुर्सी के बजाय वह मेज के ऊपर बैठा।


Beside 

  1.  तुम इस पेड़ के पास  क्या कर रहे हो?
  2.  बच्चा अपनी मां के निकट खेल रहा था।
  3.  मैं अपनी माता जी के पास पढ़ रहा था।
  4. वह मंदिर के बगल में काम कर रहा था।
  5.  तुम मेरे घर के बगल में खड़े थे।


Besides



  1.  मदन लाल किले के अतिरिक्त कुतुब मीनार भी देखी।
  2. उसने दिल्ली के अतिरिक्त का आगरा भी घुमा।
  3.  हमने हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी भी सीखा।
  4.  मैं तुम्हारे अतिरिक्त तुम्हारे भाई से भी मिला था।
  5. माताजी ने चावल के अतिरिक्त सिवाईया भी बनाई थी।
  6.  हमने मैच के अतिरिक्त फुटबॉल भी खेला था।
  7.  उसने मुझे पेन के अतिरिक्त एक किताब भी दिया था।
  8.  उन्होंने रामायण के अतिरिक्त महाभारत भी देखा था।
  9. उसने जानवरों के अतिरिक्त पक्षियों को भी मारा था।
  10.  मैंने सब्जियों के अतिरिक्त कुछ किताबें भी खरीदी थी।



Word meanings को अभी  अपडेट कर दिया जाएगा


Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈



IMPORTANT NOTICE

 यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप  हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...








मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)


 यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया  मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे