हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम कक्षा 10 में पूछे जाने वाले कुछ प्रचलित solved passages को आप तक पहुंचा रहे हैं जिन को पढ़कर और उनकी प्रैक्टिस करके आप passages का अनुवाद करने के तरीके को अच्छी तरह से समझ सकते हैं तथा यह भी जान पाएंगे की कक्षा 10 के प्रश्न पत्र में किस प्रकार के passages अनुवाद करने के लिए आते हैं पहले हम कुछ बहुत ही सरल passages का अनुवाद करना सीखेंगे उसके बाद धीरे-धीरे कठिन passages को भी सीखेंगे ........
Exercise - 1
वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत बहुमूल्य हैं। वे हमें फल, फूल और विश्राम के लिए छाया प्रदान करते हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हमारे जीवन के लिए सर्वाधिक आवश्यक है। वृक्ष वर्षा कराते हैं और भूमि छरण भी रोकते हैं।
The trees are invaluable for our life. They provide us with fruits, flowers and shadow to take rest. They give us oxygen which is the most essential for our life. Trees cause to rain and stop soil erosion as well.
Exercise - 2
आज भारत के कुछ शहरों को स्मार्ट बनाने का प्रयत्न जोरों पर है। इसका लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। इसके अंतर्गत कूड़े-करकट का प्रबंधन, जनता शौचालयों का निर्माण, बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था आती है। चौड़ी एवं समतल सड़कों, फ्लाई ओवर एवं पार्किग स्थलों के निर्माण से यातायात सुगम हो जाएगा।
Today the effort of making some cities of India smart, is in progress. Its aim is to make the city clean, beautiful and full of modern facilities. Under this, the management of waste products, making of public latrines, proper arrangement of electricity and water are included. The traffic will become smooth by the wide and plain roads, flyovers and places for parking.
Exercise - 3
मेरा मित्र आज सवेरे की रेलगाड़ी से बरेली से आया है। मुझे उसे इलाहाबाद के दर्शनीय स्थल दिखाने हैं। आज वह थका हुआ है। मैं कल उसे गंगा और यमुना का संगम दिखाने ले जाऊंगा।
My friend has come today from Bareilly by morning train. I have to show him visiting places of Allahabad. Today he is tired. I will accompany him tomorrow to show him the Confluence of the Ganga and the Yamuna.
Exercise - 4
आगरा में प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत ताजमहल है। इसे मुगलसम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था। ताजमहल संसार की सर्वश्रेष्ठ इमारतों में से एक है।इसे देखने के लिए विश्व के कोने-कोने से लोग आते हैं।
In Agra there is a famous historical building known as the Taj Mahal. Mughal emperor Shah Jahan built it in the memory of his wife Mumtaz Mahal. It is one of the best buildings of the world. The people from every nook and corner of the world come to visit it.
Exercise - 5
जो बालक परिश्रम करते हैं। वह सदा सफल होते हैं। इस बात को याद रखो, यदि तुम परिश्रम करो, तो अपने जीवन को महान बना सकते हो। ईश्वर चंद्र विद्यासागर परिश्रम के कारण महान बन सके।
The children who work hard, always succeed. remember if you work hard, you can make your life great. Ishwar Chandra Vidyasagar could be great due to hard work.
Exercise - 6
एक जंगल में दो बैल रहते थे। वे घनिष्ठ मित्र थे। वे सदा साथ-साथ रहते थे। वे सदैव एक - दूसरे की सहायता करने के लिए तैयार रहते थे। शेर भी इन पर आक्रमण करने से डरता था।
In a forest there lived two oxen. They were fast friends. They always lived together. They were ready to help each other. Even the lion was afraid of attacking them.
Exercise - 7
ईमानदार व्यक्ति न्याय और सच्चाई का मार्ग कभी नहीं छोड़ता। वह ऐसी चीज को नहीं ग्रहण करता जो उसकी अपनी ना हो। वह अपने स्वार्थ के लिए किसी को धोखा नहीं दे सकता। ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए उसे जीवन में सच्चा सुख और शांति मिल सकती है।
An honest man never deviates from the path of justice and truthfulness. He does not accept the thing that does not belong to him. He cannot deceive anyone for his own selfish motive. Following the path of honesty, he can get true happiness and peace in his life.
Exercise - 8
हम सब भारत के रहने वाले हैं और भारत हमारी मातृभूमि है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी भारत माता के प्यारे बच्चे हैं। हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं। हमे याद रखना चाहिए कि मातृभूमि की रक्षा में असंख्य लोगों ने अपने को बलिदान कर दिया है।
We all are the citizens of India and India is our motherland. Hindus, Muslims, Sikhs and Christians, all are the dear children of Bharat Mata. we love our motherland. we should remember that innumerable people have sacrificed themselves in the defence of the motherland.
Exercise - 9
हमारी पृथ्वी कितनी सुंदर है! हरे -हरे जंगल, बर्फ से ढके पर्वत और नीले सागरों की कल्पना करो। रंग - बिरंगे फूलों की घाटियां पशु-पक्षी, नदियां एवं झीलें देख कर मन प्रसन्नता और आश्चर्य से भर जाता है। प्रकृति के संपर्क में हमें अत्यधिक शांति प्राप्त होती है।
How beautiful is our land! Imagine the green forests, snow covered mountains and blue seas. Seeing the valleys of coloured flowers, animals and birds, rivers and lakes, our heart is filled with joy and wonder. We get extreme peace in the contact of nature.
Exercise - 10
ईश्वर ने हमारे लिए चांद बनाया है। उसने सूर्य बनाया है। आदमी घर बनाता है। आदमी ने कंप्यूटर तथा परमाणु बम बनाया है। परंतु आदमी एक फूल भी नहीं बना सकता। हमें ईश्वर की पूजा करनी चाहिए।
God has created the moon for us. He has created the Sun. The Man builds houses. man has made computer and atom bomb but man cannot make a flower. we should pray God.

No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.