हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम कक्षा 10 में पूछे जाने वाले कुछ प्रचलित solved passages को आप तक पहुंचा रहे हैं जिन को पढ़कर और उनकी प्रैक्टिस करके आप passages का अनुवाद करने के तरीके को अच्छी तरह से समझ सकते हैं तथा यह भी जान पाएंगे की कक्षा 10 के प्रश्न पत्र में किस प्रकार के passages अनुवाद करने के लिए आते हैं पहले हम कुछ बहुत ही सरल passages का अनुवाद करना सीखेंगे उसके बाद धीरे-धीरे कठिन passages को भी सीखेंगे ........
Exercise - 1
गया बिहार का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह शहर से 7 मील की दूरी पर है। यहां एक बहुत बड़ा मंदिर है। इस मंदिर में गौतम बुद्ध की एक बड़ी मूर्ति है। एक खुले मैदान के बीच यह मंदिर स्थित है। मदिर के पास एक बड़े पीपल के पेड़ के नीचे ही बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। इसी कारण बौद्ध लोग इसे पवित्र मानते हैं। प्रतिवर्ष यहां दूर-दूर देशों से लोग पूजा करने आते हैं।
Gaya is the famous place of the pilgrimage of Bihar. This is 7 miles away from the city. There is a very big temple here. There is a big statue of Gautam Buddha in this Temple. This temple is situated in the middle of the spacious area. Under a big peepal tree near the temple, Buddha attained Enlightenment. That's why the Buddhist consider it holy. People from distant countries come here to worship every year.
Exercise - 2
विक्रमादित्य मालवा के राजा थे। उनकी राजधानी उज्जैन थी। वे अपनी प्रजा से बहुत प्रेम करते थे। उनकी प्रजा भी उनसे प्रेम करती थी। वह अपने न्याय के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। राजा उनके अपराध को तुरंत जान लेता था। अपराधी उनके सामने कांपते थे। वे अपने राज्य में बहुधा घुमा भी करते थे और प्रजा की स्थिति की जानकारी लेते थे।
Vikramaditya was the king of Malwa. His capital was Ujjain. He loved his people very much. His people also loved him. He was very famous for his justice. The king knew their guilt at once. The guilty trembled before him. He often used to wonder about his country and learnt the condition of his people.
Exercise - 3
कृष्णा कुमारी मेवाड़ के राजा भीम सिंह की पुत्री थी। वह अत्यंत सुंदर थी। अतः उसे राजस्थान की परी के नाम से पुकारा जाता था। जयपुर और जोधपुर के राजाओं ने उससे शादी करने की इच्छा प्रकट की। मेवाड़ के राजा दोनों को शादी के योग्य नहीं समझते थे। जब जयपुर के राजा ने बहुत जोर डाला तो उन्होंने अपने परिवार का सम्मान रखने के लिए अपनी प्यारी पुत्री को जहर पिला दिया। कृष्णा कुमारी जहर पीकर मर गई लेकिन उसकी कथा आज तक मेवाड़ के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है।
Krishna Kumari was the daughter of Bheem Singh of Mewar. She was extremely beautiful, so she was called the fairy of Rajasthan. The King of Jaipur and Jodhpur Expressed their desire to marry her. The king of Mewar considered both of them unmatchable for marriage. when the King of Jaipur pressured much, he made his daughter drink poison to keep the owner of his family. Krishna Kumari died of drinking poison but her story is still on the tongue of every child of Mewar.
Exercise - 4
जाड़े का समय था। पहाड़ियां, मैदान, पेड़, घर और सड़कें सभी बर्फ से ढके हुए थे। हवा बहुत ठंडी थी। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं आ रहा था। तभी किसी ने दरवाजे को खटखटाया और दुर्बल वृद्ध मनुष्य ने कमरे में प्रवेश किया। वह ठंड से कांप रहा था। उसने कमरे में जलती हुई आग को देखा। वह आग के पास बैठ गया। उसने बहुत आराम का अनुभव किया। उसने मुझे धन्यवाद दिया।
It was winter. Hills, fields, trees, houses and roads all were covered with snow. The wind was very cold. Nobody was coming out of his house. Then someone knocked at the door and a week old man entered the room. He was shivering with cold. He saw the burning fire in the room. He sat near the fire. He felt much relief. He thanked me.
Exercise - 5
ब्रूस स्कॉटलैंड का राजा था। वह अच्छा राजा था परंतु उसके बहुत शत्रु थे। एक बार उसके शत्रुओं ने उस पर आक्रमण किया। ब्रूस के सिपाही बहादुर थे तथापि वे अपने शत्रुओं को हरा ना सके और उसने हिम्मत नहीं हारी। वह 7 बार हारा। उसने आठवीं बार प्रयत्न किया और विजई हुआ।
Bruce was the king of Scotland. He was a good king but he had many Enemies. Once his enemies attacked him. Although the soldiers of Bruce were brave, they could not defeat their enemies. Bruce did not lose heart. He was defeated 7 times. He tried 8th time and became victorious.
Exercise - 6
ईश्वर चंद्र विद्यासागर एक योग्य अध्यापक थे। बहुत से विद्यार्थी उनके पास पढ़ने आते थे। एक दिन एक वृद्ध भी उनके पास पढ़ने आया। विद्यासागर ने उन्हें पढ़ाने का वचन दिया। परंतु बूढ़े को व्याकरण कठिन लगती थी। विद्यासागर ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए व्याकरण की एक पुस्तक लिखी। यह पुस्तक समस्त भारत में पढ़ाई जाती है। कुछ समय बाद वह संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य नियुक्त हुए। उन्होंने कालेज की उन्नत के लिए अनेक कार्य किए।
Ishwar Chandra Vidyasagar was a learned teacher. Many students came to him to study. One day an old man also came to him to study. Vidyasagar promised to teach him but the old man found the grammar to be difficult. Vidyasagar wrote a book in Grammar for the use of the students. This book is taught throughout India. After some time, he was appointed as the principal of the Sanskrit college. He did many things for the development of the college.
Exercise - 7
पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं। अच्छे समय में वह हमारी प्रसन्नता में वृद्धि करती हैं। दुख के समय में वह हमें सांत्वना तथा राहत देती हैं। उनको पढ़ते समय हम अपनी चिंताएं, दुख और अकेलापन भूल जाते हैं और पुस्तकों की सुहावनी दुनिया में खो जाते हैं। पुस्तकों से हमें अच्छी शिक्षाएं मिलती हैं। वह हमारे ज्ञान की वृद्धि करती हैं। वह हमारे विचारों एवं खोजों को जीवित रखती है।
Books are our best friends. In good time they add to our happiness. In sorrow they give us Solace and relief. While reading them, we forget our worries, sadness and loneliness and get lost in the pleasant world of books. We get valuable lessons from the books. They increase our knowledge. they keep alive our thoughts and discoveries.

No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.