Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, October 16, 2020

Essential suggestions for passage translation ( Part -2 )

 Welcome to ENGLISH WITH AMAR

फ्रेंड्स आज की पोस्ट में हम हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय जिन बातों का ध्यान रखना चाहिए उन सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में चर्चा करेंगे जिससे कि हम हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद को अच्छी तरह से कर सके और अपने आप में सुधार ला सकें तथा उन गलतियों को जान सके जो हम पहले से करते आ रहे हैं ........ 




Translation का अर्थ है अनुवाद। अनुवाद वास्तव में एक कला ही है जो और कलाओं के समान अभ्यास तथा परिश्रम से आती है। यह बात याद रहे कि अनुवाद में भाव प्रकाशन ( expression) नहीं होता है, परंतु एक भाषा में दिए हुए passage को दूसरी भाषा में बदल देते हैं। यही अनुवादक का मुख्य कार्य है। अपने भाव को प्रकट करने की अपेक्षा दूसरे के भाव प्रकट करना बहुत कठिन होता है। इसके लिए अनुवादक को दोनों भाषाओं का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे ठीक तरह से अभ्यास करें और लिखे नियमों पर ध्यान दे........ 


1. Vocabulary:-  

शब्दावली अनुवाद की जान है। इसके ज्ञान को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को शब्दकोश ( dictionary ) का अवश्य प्रयोग करना चाहिए और जितनी भी अन्य पुस्तकें वे पढ़ सकें, पढ़नी चाहिए। समाचार पत्र भी लाभदायक सिद्ध होते हैं। इसके अतिरिक्त भाषण सुनना और उनमें से कुछ अच्छे शब्दों को याद करना तथा प्रयोग करके अध्यापक से शुद्ध कराना भी सहायक है। 


2. Knowledge of Grammar:-

 व्याकरण के ज्ञान के बिना कोई भी भाषा  न ही ठीक से बोली जा सकती है और ना ही लिखी जा सकती है। इसलिए विद्यार्थियों को इसका पूरा ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। 


3. Not too literally translation:- 

 कभी-कभी शब्द के स्थान पर शब्द का प्रयोग करना उचित नहीं होता। इस प्रकार का अनुवाद अच्छा नहीं होता; जैसे-

1. तुम गधे के बाप हो। 

Literal translation➡ You are the father of a donkey. 

It should be ➡ You are a fool. 

अर्थात तुम मूर्ख हो। 


2. मित्र, तुम आकाश के सितारे तोड़ते हो। 

Literal translation ➡ Friend, you are breaking States of the sky. 

It should be ➡ Friend, you live in fool's paradise. 

अर्थात मित्र, तुम मूर्खों के स्वर्ग में रहते हो। 

Or

Friend, you are far away from reality. 

मित्र, तुम वास्तविकता से दूर हो। 



3. आओ अब हम चलें। 

Literal translation :- Come, now we should go. 


It should be ➡ Let us go now. । 


4. Avoid slang and archaic words:-

  अशिष्ट भाषा तथा प्राचीन शब्दों का प्रयोग अनुवाद में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अनुवाद की सारी सुंदरता नष्ट हो जाती है। 


5 . Choosing Proper words:-

 उचित शब्द चुनना अति आवश्यक है। प्रसिद्ध लेखक सरदार खुशवंत सिंह ने फरवरी 1986 में अमर उजाला आगरा में एक उदाहरण दिया है जो निम्नलिखित है.... 


 गांधीजी दूरदर्शी थे। 

Gandhi ji was a telescope. 

Gandhi ji was farsighted. 


Note:- दूरदर्शी के लिए 2 शब्दों का प्रयोग होता है-


I. Telescope➡ एक यंत्र का नाम जिससे दूर की वस्तुएं दिखाई देती हैं। 

II. Farsighted➡ दूरंदेश, बुद्धिमान। 


अतः उचित शब्द का चयन शुद्ध अनुवाद की कसौटी है। 


6. Punctuation:-

 अनुवाद में विराम - चिन्हों का पूरा - पूरा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसके बिना अर्थ तथा भाव बदल जाता है। 


7. Indirect Speech :-

 अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करते समय Indirect Speech का प्रयोग उत्तम माना जाता है परंतु Direct Speech जा सकता है। 


8. Sequence of Tenses :-

अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करते समय Sequence of Tenses का ध्यान रखना जरूरी है। 


9.   Case:-

यह बात जरूरी है। अंग्रेजी में अनुवाद  हिंदी के कारकों के ज्ञान के बिना नहीं हो सकता इसलिए हिंदी कारकों ( cases) का भी बड़ा महत्व है । 


10. Construction:-

 अनुवाद करते समय अनुवादक को पूरा अधिकार है कि वह लंबे sentences को तोड़कर छोटे-छोटे कर ले परंतु यह ध्यान रखना चाहिए कि अर्थ तथा भाव न बदल जाए। अनुवाद में अपनी ओर से बढ़ाया या घटाया नहीं जाता। 


11. Word Order:-

 हिंदी शब्दों का क्रम (order) उसी प्रकार अंग्रेजी भाषा में नहीं आता जैसे हिंदी में राम अपनी माता के साथ गांव जाता है और अंग्रेजी में राम जाता है गांव अपनी माता के साथ। 


12. Spellings:-

ये बहुत जरूरी है। इसके बिना अच्छे से अच्छा अनुवाद भी खराब हो जाता है। अतः spellings को ध्यान पूर्वक याद करें। 



13. Revision:-

अनुवाद करने के बाद यह अति आवश्यक है कि किए हुए अनुवाद के एक-एक शब्द को ध्यान पूर्वक पढ़ा जाए और जो शब्द छूट गए हैं या गलत लिख गए हैं, उनको ठीक कर दिया जाए। 




Thank you, 

To be continued soon. 


No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.