Friends इस post में हम Active and Passive Voice के Rules का part 3 पढ़ेंगे पिछली post में हमने सभी tenses की passive बनाना सीखा था तथा हम इसके दो parts अभी तक बना चुके हैं। यदि आपने उनको नहीं पढ़ा है तो कृपया उन parts को पहले पढ़ ले ताकि इस part को अच्छी से समझ सकें। इस part में हम उनके आगे के नियमों को बताएंगे......
Note:- चार tenses जिनमें be या been पहले से दिया होता है उनकी passive नहीं बनती है.....
1. Future Continuous Tense
Identification➡ will be/ shall be + ing form
2. Present Perfect Continuous Tense
Identification➡ has been/ have been + ing from
3. Past Perfect continuous Tense
Identification ➡ had been + ing form
4. Future Perfect continuous Tense
Identification ➡ will have been/ shall have been + ing form
Rule no. 9. यदि वाक्य में Modal Verbs दी हुई हैं तो उनके बाद be लगा देते हैं....
Identification➡ can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to/ must
H. V (in passive voice) ➡ can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to/ must + be
👉 { new subject + can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to/ must + be + 3rd form + by + new object }
Examples:-
AV ➡ I can speak English.
मैं अंग्रेजी बोल सकता हूं।
PV ➡ English can be spoken by me.
अंग्रेजी मेरे द्वारा बोली जा सकती है।
AV ➡ You could complete this work.
तुम इस काम को पूरा कर सके।
PV ➡ This work could be completed by you.
यह काम तुम्हारे द्वारा पूरा किया जा सका।
AV ➡ They may win the match.
वे मैच जीत सकते हैं।
PV➡ The match may be won by them.
मैच उनके द्वारा जीता जा सकता है।
AV ➡ The teacher might punish the students.
अध्यापक जी छात्रों को सजा दे सकते थे।
PV ➡ The students might be punished by the teacher.
छात्रों को अध्यापक जी के द्वारा सजा दी जा सकती थी।
AV ➡ You should learn English.
तुम्हें अंग्रेजी सीखनी चाहिए।
PV ➡ English should be learnt by you.
अंग्रेजी तुम्हारे द्वारा सीखी जानी चाहिए।
AV ➡ We ought to follow the ideals of great men.
हमें महान लोगों के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
PV ➡ The ideals of great men ought to be followed by us.
महान लोगों के आदर्शों का अनुसरण हमारे द्वारा किया जाना चाहिए।
AV ➡ I must do a job.
मुझे नौकरी अवश्य करनी चाहिए।
PV ➡ A job must be done by me.
नौकरी मेरे द्वारा अवश्य की जानी चाहिए।
Rule no. 10. यदि active voice के वाक्य में modal verb के साथ have का प्रयोग हुआ है तो हमें उसके साथ been जोड़ देना है...
Identification ➡ Can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall + have
H. V ( in passive voice) ➡ Can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall + have + been
👉 { new subject + can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall + have + been + 3rd form + object }
Examples:-
AV ➡ He must have respected his elders.
उसे अपने बड़ों का आदर अवश्य ही करना चाहिए था।
PV ➡ His elders must have been respected by him.
उसके बड़ों का आदर उसके द्वारा अवश्य किया जाना चाहिए था।
AV ➡ You could have written the letter.
तुम पत्र लिख सकते थे।
PV ➡ The letter could have been written by you.
पत्र तुम्हारे द्वारा लिखा जा सकता था।
AV ➡ We ought to have loved our neighbors.
हमें अपने पड़ोसियों से प्रेम करना चाहिए था।
PV ➡ Our neighbors ought to have been loved ( by us )
हमारे पड़ोसियों को हमारे द्वारा प्रेम किया जाना चाहिए था।
AV ➡ You must have heard the name of Gandhi ji.
आपने गांधी जी का नाम तो सुना ही होगा।
PV ➡ The name of Gandhi ji must have been heard by you.
गांधी जी का नाम आपके द्वारा सुना गया ही होगा।
AV ➡ Your brother may have stolen my watch.
हो सकता है कि तुम्हारे भाई ने मेरी घड़ी चुराई हो।
PV ➡ My watch may have been stolen by your brother.
हो सकता है मेरी घड़ी तुम्हारे भाई के द्वारा चुराई गई हो।
Short trick
Note:- फ्रेंड्स मैंने पैसिव वॉइस के पार्ट 2 में एक्टिव वॉइस से पैसिव वॉइस में बदलने के पांच स्टेप्स बताए थे तथा आपने देखा होगा कि उन स्टेप्स में मैंने कोई डेफिनिटी हेल्पिंग वर्ब नहीं बताई थी क्योंकि हर टेंस की अलग-अलग हेल्पिंग वर्ब्स होती हैं और पैसिव वॉइस में भी अलग-अलग प्रकार की हेल्पिंग वर्ब्स का प्रयोग किया जाता है परंतु यदि हम उन सभी 5 स्टेप्स को फॉलो करें और नीचे दी गई ट्रिक को फॉलो करें तो हम बड़ी ही आसानी से किसी भी वाक्य को पहचान सकते हैं और उसके पैसिव वॉइस बनाने के लिए कौन सी हेल्पिंग वर्ब प्रयोग की जाएगी यह भी जान सकते हैं तो फ्रेंड्स करना यह है कि नीचे जो त्रिक दी गई है उसमें एक तरफ एक्टिव वॉइस की हेल्पिंग वर्ब लिखी है तथा उसके सामने पैसिव वॉइस में जो हेल्पिंग वर्ब प्रयोग की जानी है वह भी लिखी है यदि हम इस कांसेप्ट को अच्छी तरह से समझ ले तो हम बड़ी ही आसानी से एक्टिव वॉइस के वाक्य को पैसिव वॉइस में बदल सकते हैं भले ही हमें या ना पता हो कि यह वाक्य किस टेंस का है इस ट्वीट के जरिए हम सेंटेंस के टेंस को जाने बिना ही किसी भी वाक्य को पैसिव में बदल सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें उन सभी पांचों स्टेप्स को अच्छी तरह से फॉलो करना पड़ेगा हर वाक्य में उन्हीं पांचों स्टेप्स का प्रयोग होता है बस केवल हेल्पिंग वर्ब की जगह पर एक नई हेल्पिंग वर्ब आ जाती है तो फ्रेंड्स आप समझ ही गए होंगे कि किस तरह से हमको इस ट्रिक का प्रयोग करके एक्टिव वॉइस के वाक्य को पैसिव वॉइस में बदलना है........
1. First form/ first form + s/es ➡ is/ am/ are
2. Second form ➡ was/ we're
3. Is/ am/ are/ was/ were ➡ is/ am/ are/ was/ we're + being
4. Has/ have/ had ➡ has/ have/ had + been
5. Will have/ shall have➡ will have/ shall have + been
6. Can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall ➡ Can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall + be
7. Can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall + have ➡ Can/ could/ may/ might/ would/ should/ ought to / must/ will/ shall + have + been
To be continued soon........
Rest of rules we will read in part -4
Thank you very much to read my post and please do comment if you have liked my post and learn something from this......

No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.