हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम degree of comparison को अच्छी तरह से समझेंगे तथा एक degree से दूसरी degree मैं कैसे बदला जाता है यह भी सीखेंगे फ्रेंड्स चाहे कक्षा 10 की परीक्षा हो या फिर कक्षा 12 की दोनों ही परीक्षाओं में degree of comparison के प्रश्न पूछे जाते हैं तो फ्रेंड्स समय को बिना नष्ट किए topic को प्रारंभ करते हैं......
..........................................................................................
Introduction
Positive Degree ( मूल अवस्था )➡
इसमें Adjective अपनी simple form ( साधारण स्वरूप ) मैं प्रयोग होता है। यह केवल किसी गुण या दोष की उपस्थिति प्रकट करने के लिए प्रयोग होता है। positive degree में निमनलिखित शब्दों का प्रयोग करके तुलना किया जाता है। यदि किसी वाक्य में यह सभी शब्द दिए गए हैं तो वह positive degree का वाक्य होता है......
1. As + PD + as / not so + PD + as
2. No other.... + as + PD + as
3. Very few..... + as + PD + as
4. Some... + at least + as + PD + as
Examples:-
1. He is as good as his brother.
( वह अपने भाई के उतना अच्छा है। )
2. His brother is not so good as he.
( उसका भाई उसके उतना अच्छा नहीं है। )
3. No other student is as wise as Mohan.
( कोई भी दूसरा छात्र मोहन के उतना बुद्धिमान नहीं है। )
4. Very few animals are as active as the lion.
(बहुत कम जानवर शेर के उतना फुर्तीले होते हैं।)
5. Some books are at least as holy as the Ramayana.
(कुछ किताबें कम से कम रामायण के उतना पवित्र हैं।)
Comperative degree ➡
adjective की comparative degree में adjective की positive degree की अपेक्षा गुण या दोष का वर्णन अधिक मात्रा में होता है। इसका प्रयोग उस समय होता है जब दो वस्तुओं या व्यक्तियों के गुणों या दोषों का तुलनात्मक वर्णन किया जाता है।comparative degree में निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करके वाक्य को बनाया जाता है.....
1. CD + than
2. CD + than any other
3. CD + than most/ many other
4. CD + than some other
5. CD + than + all other
Examples:-
1. He is better than his brother.
( वह अपने भाई से अधिक अच्छा है। )
2. Mohan is wiser than any other student.
( मोहन किसी भी छात्र की अपेक्षा अधिक बुद्धिमान है।)
3. The lion is more active than most other animals/ many other animals.
( शेर अन्य जानवरों की अपेक्षा अधिक फुर्तीला होता है। )
4. Ramayan is not holier than some other books.
(रामायण कुछ किताबों की अपेक्षा अधिक पवित्र नहीं है।)
5. The ganga is holier than all other rivers.
(गंगा अन्य सभी नदियों की अपेक्षा अधिक पवित्र है।)
Superlative Degree ➡
adjective की superlative degree में गुण या दोष की highest degree का वर्णन होता है। इसका प्रयोग उस समय होता है जब दो से अधिक वस्तुओं या व्यक्तियों में तुलना की जाती है। superlative degree में निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करके वाक्य बनाया जाता है.....
1. The + SD
2. One of the + SD
3. The + SD... + of all
Examples:-
1. Birbal was the wisest man of his time.
(बीरबल अपने समय के सबसे बुद्धीमान व्यक्ति थे।)
2. The tajmahal is one of the most beautiful buildings in inda.
(ताजमहल भारत की सबसे सुंदर इमारतों में से एक है।)
3. The ganga is the holiest of all rivers.
(गंगा सभी नदियों मे सबसे अधिक पवित्र है।)
Note :- adjective के समान adverb का प्रयोग भी तीन degrees ( positive, comparative तथा superlative) में होता है। जैसे:-
PD ➡ Mahesh writes well.
( महेश अच्छा लिखता है। )
CD ➡ Mahesh writes better than Mohan.
( महेश मोहन से अधिक अच्छा लगता है। )
SD ➡ Mukesh writes best of all.
( मुकेश सबसे अच्छा लिखता है। )
..........................................................................................
Positive, comparative तथा superlative degree के वाक्यों का अर्थ बदले बिना पारस्परिक परिवर्तन निम्न प्रकार किया जा सकता है.....
एक degree से दूसरी degree में बदलना सीखने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अवश्य ध्यान दें....
Important points:-
(i) Positive degree में first form; comparstive degree मे second form और superlative degree मे third form का प्रयोग किया जाता है; जैसे - great ( महान), greater ( अधिक महान), greatest ( सबसे महान )
(ii) यदि Positive degree का वाक्य affirmative मे है तो comparative degree और superlative degree के वाक्य negative होंगे।
(iii) यदि हम Positive degree से किसी degree मे बदलेंगे या फिर किसी degree से positive degree में बदलेंगे तो उनके subjects (तुलनात्मक शब्द) परस्पर बदल जाएंगे अर्थात एक degree से दूसरी degree में बदलते समय यदि positive degree का जिक्र भी होता है तो उनके subjects परस्पर बदल जाएंगे और यदि positive degree का जिक्र नहीं होता है अर्थात सिर्फ comparative degree से superlative degree में या superlative degree से comparative degree में बदलेंगे तो उनके subjects नहीं बदले जाएंगे अर्थात उनके subjects वही रहेंगे।
एक degree से दूसरी degree में बदलने के नियम:-
Note :- फ्रेंड्स हम degrees के परिवर्तन के नियमों को निम्नलिखित पांच groups में divide करके सीखेंगे ताकि अच्छी तरह से समझा जा सके। तो फिर आइए उन पांचों groups के बारे में एक बार फिर से जान लें........
Group. 1. ➡ than
Group. 2. ➡ than any other
Group. 3. Than most other/ than many other
Group . 4. Than some other
Group. 5. Than all other
Rules:-
CD ↔ PD
Type- 1
CD ➡ Sub-2 + H. V + CD + than + Sub-1
PD ➡ Sub-1 + H.V + not + so + PD + as + Sub-2
Examples:-
CD ➡ Ram is more intelligent than Mohan.
( राम मोहन से अधिक बुद्धिमान है। )
PD ➡ Mohan is not so intelligent as Ram.
(मोहन राम के उतना बुद्धिमान नहीं है।)
CD ➡ The pen is mightier than sword.
( कलम तकवार से अधिक शक्तिशाली होती है।)
PD ➡ The sword is not so mighty as the pen.
( तलवार कलम के उतना शक्तिशाली नहीं होती है।)
Note :- यदि present की तुलना past से होती है तो present वाले subject के साथ present की helping verb तथा past वाले subject के साथ past की helping verb लगाते हैं.....
जैसे कि :-
CD ➡ Gandhi ji was as greater than the leaders of these days.
PD ➡ The leaders of these days are not so great as Gandhi ji was.
Note:- फ्रेंड्स इसके आगे के नियमों को हम अगली पोस्ट में इसके पार्ट 2 में पढ़ेंगे......
फ्रेंड्स अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे और सब कुछ समझ में आ रहा हो तथा यदि आपका कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं हम आपको 24 घंटे के अंदर संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.......

No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.