Second type interrogative
Identification ➡ ऐसे वाक्यों में Question Words सबसे पहले लिखे होते हैं.......
Note:-
Rule no. 1. यदि Question word के बाद do/ does आये तो उसको हटा कर is/ am/ are कर देते हैं तथा बाकी के changes पहले की तरह ही होंगे
Examples:-
AV ➡ Why do you not speak English?
(तुम अंग्रेजी क्यों नहीं बोलते हो?)
PV ➡ Why is English not spoken by you?
(अंग्रेजी तुम्हारे द्वारा क्यों नहीं बोली जाती है?)
AV ➡ When does he call you?
(वह तुम्हें कब फोन करता है?)
PV ➡ When are you called by him?
(तुम्हें उसके द्वारा कब फोन किया जाता है?)
AV ➡ Why do you not help my brother?
तुम मेरे भाई की सहायता क्यों नहीं करते हो
PV ➡ Why is my brother not helped by you?
मेरा भाई तुम्हारे द्वारा सहायता क्यों नहीं किया जाता है
Rule no. 2. यदि Question word के बाद did आये तो उसको हटा कर was/ were कर देते हैं तथा बाकी के changes पहले की तरह ही होंगे।
Examples:-
AV ➡ Why did he not write the poem?
उसने कविता क्यों नहीं लिखी थी?
PV ➡ Why was the poem not written by him?
कविता उसके द्वारा क्यों नहीं लिखी गई थी?
AV ➡ When did you return the book?
तुमने पुस्तक कब लौटाई?
PV ➡ When was the book returned by you?
पुस्तक तुम्हारे द्वारा कब लौटाई गई?
AV ➡ Where did you see him yesterday?
तुमने उसे कल कहां देखा था?
PV ➡ Where was he seen by you yesterday?
वह तुम्हारे द्वारा कल कहां देखा गया था?
Rule no. 3. यदि किसी वाक्य में Question word के बाद helping verb आए तो उसे उसी क्रम में रखते हैं जिस क्रम में वह है लेकिन subject, object, और verb को पहले की तरह बदल देते हैं। इसके अतिरिक्त यदि एक से अधिक helping verbs आती है तो जो helping verb सबसे पहले होती है उसे Question word के बाद लिखते हैं फिर Subject (new subject) को लिखते हैं उसके बाद में बाकी की helping verbs को लिख देते हैं और यदि not का प्रयोग हुआ है तो subject के बाद तुरंत बाद not को लगाते हैं फिर बाकी की helping verbs को लिखते हैं।
Examples:-
AV ➡ Why have you stolen my book?
तुमने मेरी पुस्तक क्यों चुराई है?
PV ➡ Why has my book been stolen by you?
मेरी पुस्तक तुम्हारे द्वारा क्यों चुराई गई है?
AV ➡ Why is Mohan not reading a book?
मोहन पुस्तक क्यों नहीं पढ़ रहा है?
PV ➡ Why is a book not being read by Mohan?
पुस्तक मोहन के द्वारा क्यों नहीं पढ़ी जा रही है?
AV ➡ Why is Shila not doing her homework?
शीला अपना ग्रह कार्य क्यों नहीं कर रही है?
PV ➡ Why is her home work not being done by Shila?
उसका गृह कार्य शीला के द्वारा क्यों नहीं किया जा रहा है?
AV ➡When had they called you?
वह तुम्हें कब पुकार चुके थे?
PV ➡When had you called by them.
तुम उनके द्वारा कब पुकारे जा चुके थे?
AV ➡Why will you not have learnt English?
तुम अंग्रेजी क्यों नहीं सीख चुके होगे?
PV ➡Why will English not have been learnt by you?
अंग्रेजी तुम्हारे द्वारा क्यों नहीं सीखी जा चुकी होगी?
AV ➡ How can I help you?
मैं तुम्हारी किस प्रकार सहायता कर सकता हूं?
PV ➡ How can you be helped by me?
मेरे द्वारा तुम्हारी किस प्रकार सहायता की जा सकती है?
Rule no. 4.Who वाले sentences की passive voice:-
1 . Who :- ऐसे sentences की passive voice दो तरीके से बनाई जा सकती हैं......
Type-i
{ By whom + H. V + subject + not + other H. V ( यदि है तो) + 3rd form + other words }
Type-ii
{ who + H. V + subject + not + other H. V ( यदि है तो) + 3rd form + other words + by }
Examples:-
AV➡ Who taught you History?
तुम्हें इतिहास किसने पढ़ाया?
Pv ➡ By whom were you taught History?
PV ➡ Who were you taught History by?
तुम्हें इतिहास किसके द्वारा पढ़ाया गया?
Av ➡ Who wrote the Mahabharata?
महाभारत किसने लिखा?
PV ➡ By whom was the Mahabharata written?
PV ➡ Who was the Mahabharata written by?
महाभारत किसके द्वारा लिखी गई,?
Note:- नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.....
AV ➡ Who taught him Hindi?
इस वाक्य की passive voice तीन तरीके से बनाई जा सकती हैं....
1. By whom was English taught him?
( P. C. Wren के अनुसार)
OR
2. By whom was English taught to him?
( Turner के अनुसार)
OR
3. By whom were you taught English?
( j. S Armour के अनुसार)
Note:- पहले दो वाक्य direct Object के आधार पर बनाए गए हैं और तीसरा वाक्य indirect Object के अनुसार बनाया गया है।
Rule no. 5. Rule no. 5. यदि किसी वाक्य में which का प्रयोग who की तरह किया गया हो तो वाक्य को इस प्रकार passive voice में बदलते हैं...
AV ➡ Which teacher taught you?
तुम्हें किस अध्यापक ने पढ़ाया था?
Pv ➡ By which teacher were you taught?
तुम किस अध्यापक के द्वारा पढ़ाए गए थे?
OR
Which teacher were you taught by?
Av ➡ Which girl loves Mukesh?
मुकेश को कौन सी लड़की प्यार करती है?
Pv ➡ By which girl is Mukesh loved?
मुकेश को कौन सी लड़की के द्वारा प्यार किया जाता है?
OR
Pv ➡ Which girl is Mukesh loved by?
AV ➡ Which man abused her?
उसे किस आदमी ने गाली दी?
Pv ➡ By which man was she abused?
उसे किस आदमी के द्वारा गाली दी गई?
OR
Pv ➡ Which man was she abused by?
Friends ऊपर दिए गए वाक्यों में which का प्रयोग who की तरह किया गया है इसलिए इन वाक्यों को अलग तरह से अर्थात who की तरह से ही बनाते हैं क्योंकि ऐसे वाक्यों में subject नहीं होता है यदि वाक्य में subject है तो उसे हम साधारण नियमों की तरह ही बनाएंगे....
जैसे:-
Av➡ Which car did you buy?
तुमने कौन सी कार खरीदी?
Pv ➡ which car was bought by you?
कौन सी कार तुम्हारे द्वारा खरीदी गई?
Av ➡ Which colour do you like?
तुम्हें कौन सा रंग पसंद है?
Pv ➡ Which colour is liked by you?
कौन सा रंग तुम्हारे द्वारा पसंद किया जाता है?
Av ➡ Which movie are they watching?
वे कौन सी फिल्म देख रहे हैं?
Pv ➡ Which movie is being watched by them?
उनके द्वारा कौन सी फिल्म देखी जा रही है?
Av ➡ Which book do they want?
वे कौन सी किताब चाहते हैं? अथवा उन्हें कौन सी किताब चाहिए?
Pv ➡ Which book is wanted by them?
उनके द्वारा कौन सी किताब चाही जाती है?
See you in the next post with rest of rules of passive voice
Thank you
Till then take care, make practice and have fun

No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.