Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Thursday, October 15, 2020

Active voice and Passive voice ( Part -1 )

Hello friends स्वागत है आप सभी का आपके अपने blog में आज की post में हम Passive voice के बारे में जानेंगे। इसको अच्छी तरह से समझने के लिए post को नीचे तक पढ़े तथा यदि हमारी पोस्ट आपको पसंद आए तो हमारे blog को follow करें ताकि हमारी latest updates आप तक आसानी से पहुंच सके.........



INTRODUCTION


Voice ➡ वाच्य

Voice क्रिया (Verb) के उस  स्वरूप को कहते हैं जो यह प्रकट करे कि कर्ता (Subject) द्वारा निर्दिष्ट व्यक्ति या वस्तु कोई कार्य करती है या कोई कार्य किसी दूसरे के द्वारा उसके लिए किया गया है। ) 

Active Voice ➡ क्रिया उस समय Active Voice में होती है जब उसका स्वरूप प्रकट करता है कि Subject द्वारा निर्दिष्ट व्यक्ति अथवा वस्तु कोई कार्य करती है। इस Voice को Active Voice इसलिए कहा जाता है क्योंकि Subject स्वयं कार्य को करता है । 

जैसे:-

He writes a letter. 
( वह पत्र लिखता है। ) 

Passive Voice ➡ क्रिया  (verb) उस समय Passive Voice में होती है जब उसका स्वरूप प्रकट करता है कि Subject द्वारा निर्दिष्ट व्यक्ति अथवा वस्तु के लिए कुछ किया गया है। इस Voice को Passive Voice इसलिए कहा जाता है क्योंकि Subject द्वारा निर्दिष्ट व्यक्ति या वस्तु active (सक्रिय) नहीं है किंतु Passive (निष्क्रिय) है अर्थात उस पर किसी कार्य का प्रभाव पड़ता है। 

जैसे:-

A letter is written. 
 (एक पत्र लिखा जाता है।) 


IDENTIFICATION


Active Voice ➡ इसमें subject कार्य को स्वयं करता है अर्थात इसका subject active मतलब सक्रिय रहता है। यदि subject काम को कर रहा है तो वह वाक्य active voice में होगा। 

Note:- Active Voice में subject प्रधान होता है अर्थात subject को अधिक महत्व दिया जाता है means कार्य की अपेक्षा कार्य को करने वाले को अधिक महत्व दिया जाता है। Passive Voice में यह इस बात पर अधिक जोर दिया जाता है कि काम को कौन कर रहा है। 


Examples:-

We speak English. 
हम अंग्रेज़ी बोलते हैं। 

Explanation:-

ऊपर दिए गए वाक्य में Subject "हम" है और यहां पर जो subject है वह कार्य को कर रहा है। यहां पर इस बात पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है कि कार्य को कौन कर रहा है न कि subject क्या कार्य कर रहा है। 


Seeta washes clothes. 
सीता कपड़े धोती है। 

Explanation:-
इस वाक्य में भी कार्य की अपेक्षा काम को करने वाले को अधिक महत्व दिया गया है। यहां पर इस बात पर अधिक जोर डाला जा रहा है कि कपड़े धोने का कार्य कौन कर रहा है। 

चपरासी घंटी बजाता है। 
The peon rings the bell. 

Explanation:-
इस वाक्य का  subject चपरासी है और वह कार्य को करने में सक्षम है अतः इस वाक्य में कार्य की अपेक्षा कार्य को करने वाले पर अधिक जोर डाला जा रहा है अर्थात यह बताया जा रहा है कि घंटी कौन बजाता है। 


Passive Voice :- इसका subject passive होता है अर्थात इसका subject कार्य को नहीं करता है बल्कि इसके subject के ऊपर कार्य किया जाता है। यदि किसी वाक्य में subject के ऊपर कार्य किया जा रहा है तो वह वाक्य passive voice का होगा। 

Note:- passive voice में object प्रधान होता है अर्थात object को अधिक महत्व दिया जाता है। इसीलिए    object को पहले लिखा जाता है तथा इसमें यह मायने नहीं रखता कि कार्य को किसने किया बल्कि इस बात पर अधिक जोर दिया जाता है कि कार्य कौन सा हुआ या किया गया अर्थात इसमें कार्य को करने वाले की अपेक्षा कार्य पर अधिक जोर दिया जाता है । 


Examples:-

कपड़े धोए जाते हैं। 
Clothes are washed. 

👉 यहां पर clothes काम नहीं कर रहे हैं बल्कि clothes के ऊपर कार्य हुआ है। 

अंग्रेजी सारे संसार में बोली जाती है। 
English is spoken all over the world. 

👉 यहां पर English कार्य नहीं कर रही है बल्कि English के ऊपर कार्य किया जा रहा है। 


दिवाली हर वर्ष मनाई जाती है। 
Diwali is celebrated every year. 

👉 यहां पर जो subject है वह कार्य नहीं कर रहा है बल्कि उसके ऊपर कार्य हो रहा है। 


मेरा पेन चोरी हो गया। 
👉 यहां पर pen ने कोई कार्य नहीं किया है बल्कि पेन के ऊपर कार्य हुआ है। 

Note:- जब हम यह बताना चाहते हैं कि कार्य को किसने किया है तो हम active voice का प्रयोग करते हैं और जब हम यह बताना चाहते हैं कि क्या कार्य हुआ है अथवा क्या कार्य किया गया है तो हम passive voice का प्रयोग करते हैं। 

 Note :- जब हम active voice के वाक्य को passive voice में बदलते हैं तो हम active voice के object को passive voice में subject बना देते हैं। 


फ्रेंड्स  passive voice के वाक्यों को और भी अच्छी तरह से समझने के लिए हम आपके लिए passive voice  के कुछ उदाहरण हिंदी और अंग्रेजी में दे रहे हैं। आप इन वाक्यों को अच्छी तरह से पढ़िए और समझिए और इस बात पर विचार करिए कि  इन वाक्यों का subject कार्य कर रहा है या नहीं friends हम पहले ही बता चुके हैं कि passive voice का प्रयोग उस समय किया जाता है जब उस कार्य को फोकस करना चाहते हैं जो हुआ है न कि जिसने किया है। इस स्थिति में हम उस कार्य पर फोकस करने के लिए उसको सबसे पहले लिख देते हैं अर्थात उसे वाक्य का सब्जेक्ट बना देते हैं और वाक्य को पैसिव बना देते हैं............... 

 1. अब चोर पकड़ा जाएगा। 
The thief will be caught now? 

➡ समय सामान्यतः किसी  वाक्य का subject नहीं होता है। समय से संबंधित शब्दों को सबसे अंत में लिखते हैं। इसीलिए यहां now को सबसे अंत में लिखा गया है। 

2. कक्षा में इतिहास पढ़ाया जा रहा है।
History is being taught in the class.

➡ स्थान भी सामान्यतः किसी वाक्य का subject नहीं बन सकता है। समान्तय: स्थान से संबंधित शब्दों को time से संबंधित शब्दों से ठीक पहले लिखा जाता है। इसलिए in the class को last में लिखा गया है। 

3. अभी तक निबंध नहीं लिखा गया है। 
Essay has not been written yet. 


4. बच्चे को क्यों पीटा गया है? 
Why has the child been beaten? 


5. कल आपको इस पुस्तक का नवीन संस्करण भेज दिया जाएगा।
New edition of this book will be sent you tomorrow. 

6. इस पाठ को अच्छी तरह से नहीं पढ़ाया गया है।
This lesson has not been taught well. 

7. चपरासी को प्रधानाचार्य के कार्यालय में बुलाया गया।
The peon was called in principal's office. 


8. आज शाम को मैच नहीं खेला जाएगा। 
The match will not be played in the evening today. 

 9. मुझे आदेश दिया गया है।
I have been ordered. 

10. दुकान खुल गई है।
The shop has been opened. 

11. तुम्हारा कमरा कल साफ कर दिया जाएगा। 
Your room will be cleaned tomorrow. 

 12. मुझे एक पैकेट दिया गया था।
I was given a packet. 


13. आपसे इस कमरे में बैठने का निवेदन किया जाता है। 
You are requested to sit in this room. 


14. मुझे धोखा दिया गया है। 
I have been deceived. 

15. चोर को पकड़ लिया गया है। 
The thief has been caught. 

16. मुझे शाम को आमंत्रित किया गया है। 
I have been invited in the evening. 





Thank you very much for reading this post..... 

See you in the next post with part - 2


No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.