फ्रेंड आज की पोस्ट में हम essay लिखना सीखेंगे फ्रेंड्स essay लिखने के लिए हमें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए यहां पर हम परीक्षा में essay किस प्रकार लिखा जाए इस पर अच्छी तरह से बात करेंगे तथा essay लिखना step by step सीखेंगे.....
Note:- कक्षा 10 की परीक्षा में दिए गए निबंधों ( Essays) में से एक essay प्रश्न पत्र में दिए हुए Hints के आधार पर लिखने का निर्देश होता है।
Hints का महत्व:- इन hints का महत्व यह है कि पुस्तकों में दिए हुए निबंधों ( essays) को विद्यार्थी ज्यों का त्यों नहीं लिख सकते। एक निबंध के लिए Hints विभिन्न प्रकार से दिए जा सकते हैं।
IMPORTANT SUGGESTIONS
परीक्षा भवन में निबंध (essay) लिखते समय निम्नलिखित सुझावों पर ध्यान दीजिए :-
- सर्वप्रथम दिए हुए निबंधों (essays) में से एक निबंध (essay) ऐसा चाहिए जिसके विषय में आपको पर्याप्त जानकारी हो।
- Essay छाटने के पश्चात छांटे हुए Essay के Hints को ध्यानपूर्वक पढ़िए प्रत्येक point ( hint ) से संबंधित सरल भाषा में कुछ वाक्य लिखिए।
- Essay लिखते समय इस बात पर ध्यान दीजिए कि कोई hint बहुत अधिक बड़ा या बहुत अधिक छोटा ना हो प्रत्येक hint का विस्तार उसके महत्व के अनुसार ही होना चाहिए।
- प्रश्न पत्र में दिए हुए Essay के hints को नहीं बदलना चाहिए।
- प्रश्न पत्र में दिए हुए hints में से कोई hint नहीं छूटना चाहिए।
- निबंध की भाषा सरल एवं भावपूर्ण होनी चाहिए।
उपर्युक्त सुझावों के आधार पर इस पोस्ट में नीचे दिए गए उदाहरणों को पढ़िए.........
Hints के प्रयोग द्वारा essay लिखने की विधि:-
मान लीजिए कि आपको My school पर Essay लिखना है जिसके Hints निम्नलिखित हैं:-
- Name
- Situation
- Students, teachers and Principal
- Building
- Reasons for your liking
तो आप इन Hints का विस्तार इस प्रकार कर सकते हैं:-
1. Name ( नाम ) :- school का नाम लिखिए; जैसे-
I am a student of Sankat Mochan Public School, Gosainganj.
मैं संकट मोचन पब्लिक स्कूल गोसाईं गंज का छात्र हूं।
2. Situation ( स्थिति ) :- school कहां स्थित है? जैसे:-
Our school is situated on the road that goes to the police station. It is near the bank. Community health center is not far away from it.
हमारा स्कूल उस सड़क पर स्थित है जो पोलिस स्टेशन को जाती है। यह बैंक के पास है। शहर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इससे अधिक दूर नहीं है।
3. Students, teachers and Principal ( छात्र अध्यापक और प्रधानाचार्य ) :- कितने विद्यार्थी और अध्यापक हैं? प्रधानाचार्य जी का क्या नाम है।?
There are one thousand students in our school. Thirty teachers teach us. All of them are exeperienced. Sri M. C. Sharma is our worthy Principal.
हमारे स्कूल में 1000 छात्र हैं। 30 अध्यापक हमें पढ़ाते हैं। उनमें सभी अनुभवी हैं। श्री एमसी शर्मा हमारे योग्य प्रधानाचार्य हैं।
4. Building ( स्कूल भवन ) :- स्कूल भवन कैसा है? कितने कमरे हैं? पुस्तकालय प्रधानाचार्य का कमरा, हाल आदि की स्थिति जैसे-
The building of our school is very grand. There are thirty rooms for teaching in the school. There is a big hall in our school. It is in the centre. The teachers' room is near the library. The office of the Principal is in near the Hall.
हमारे स्कूल का भवन बहुत शानदार है। स्कूल में पढ़ाने के लिए 30 कमरे हैं। हमारे स्कूल में एक बड़ा सा हाल है। यह केंद्र में है। अध्यापकों का कमरा पुस्तकालय के पास है। प्रधानाचार्य जी का ऑफिस हाल के पास है।
5. Reasons for your liking ( तुम्हें अपना स्कूल क्यों पसंद है ?) :- अनुशासन और अच्छे Result के कारण; जैसे-
I like my school. It is known for discipline and good result. The result of our school was 85℅ last year. Efficient teaching has made my school famous in the city. This is due to the supervision of our Principal. So I am very proud of being its student.
मुझे मेरा स्कूल पसंद है। यह अनुशासन तथा अच्छे परीक्षा फल के लिए जाना जाता है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हमारे स्कूल का परीक्षा फल पिछले साल 80% था। कुशल शिक्षण ने मेरे कॉलेज को शहर में प्रसिद्ध कर दिया। यह हमारे प्रधानाचार्य जी की देखरेख के कारण है। अतः मुझे इसके छात्र होने पर गर्व है।
My Mother
Hints:-- Name, Age and Education
- Parentage
- Habits
- Qualities
- My Impression
- Name age and education:- The name of my mother is Gayatri Devi. She is 40 years old. She is a graduate.
- Parentage:- She belongs to a decent family of Aligarh. Her father was a lawyer. Her mother was a spiritual minded lady.
- Habits:- She lives a straightforward life. She puts on white clothes. She likes cleanliness. She is an early riser. She goes to bed late . She likes to do every household work herself. She reads the Ramayana daily.
- Qualities :- She is good tempered. She never becomes angry. She never becomes restless in life. She is cheerful and busy every time. She never wastes her time. She is kind and sympathetic. She is religious minded. She is God fearing lady.
- My impression :- She is my well wisher. She loves me considerably. She guides me on the proper lines. So I like her pretty much. In my opinion, she is a perfect mother.
हिन्दी अनुवाद
- नाम अवस्था और शिक्षा:- मेरी माता जी का नाम गायत्री देवी है। उनकी आयु 40 वर्ष की है। वह स्नातक हैं।
- माता पिता :- वह अलीगढ़ के एक मर्यादित परिवार की हैं। उनके थ। उनकी माता धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी।
- आदतें:- वह सादा जीवन व्यतीत करती हैं। वह सफेद कपड़े पहनती हैं। उन्हें सफाई बहुत पसंद है। सुबह को वह शीघ्र उठ जाती हैं। रात में वह देर से सोती है। वह घर के प्रत्येक कार्य को अपने हाथों से ही करती हैं। वह प्रतिदिन रामायण पढ़ती हैं।
- गुण:- उनका स्वभाव अच्छा है। उन्हें क्रोध कभी नहीं आता है। मैंने जीवन में उन्हें काफी बेचैन नहीं देखा है। वह सदैव प्रसन्न और व्यस्त रहती हैं। वह अपना समय कभी नष्ट नहीं करती हैं। वह दयावान और सहृदय हैं। वह धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। वह ईश्वर से डरने वाली महिला हैं।
- मेरे विचार:- वह मेरी शुभचिंतक हैं। वह मुझे बहुत प्रेम करती हैं। वह उचित मार्ग पर ही मेरा पथ प्रदर्शन करती हैं। अतः मैं उनसे बहुत प्रेम करता हूं। मेरी राय में वह एक आदर्श माता हैं। मुझे उनका पुत्र होने पर गर्व है।
Note:- क्षमा चाहते हैं कीन्ही करणों से हम ऊपर दिये गये essays में बदलाव करना पड़ रहा है हम इन्हे जल्द ही सही करने की कोशिश करेंगे।
फ्रेंड्स यहां पर मैंने बहुत ही छोटे और सरल निबंधों को उदाहरण के तौर पर लिया है। आगे की पोस्ट में हम इसी तरह के कुछ छोटे-छोटे निबंधों को लिखना सीखेंगे। मैंने ऐसा इसलिए किया है ताकि इन पर अभ्यास करके आप निबंधों को लिखना अच्छी तरह से सीख सकें। फ्रेंड्स धीरे-धीरे हम अपने स्तर के निबंधों को भी लिखना सीख लेंगे लेकिन अभी हमने छोटे निबंध इसलिए लिए हैं ताकि हम अच्छी तरह से जान सके कि निबंधों को किस प्रकार लिखा जाता है। यदि हमें छोटे-छोटे निबंध हो को लिखना आ गया तो हम किसी भी निबंध को आसानी से लिख सकते हैं। इसी तरह से निबंधों को सीखने के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहें हम आप तक हर तरह की जानकारी पहुंचाते रहेंगे
No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.