Essential suggestions for passage translation:-
1. Use of about
(I) About ➡ लगभग
अब लगभग 7:00 बजे हैं।
It is about seven now.
(ii) About ➡ बारे में
हम राम के बारे में बात कर रहे हैं।
We are talking about Ram.
(iii) About ➡ वाला /वाली /वाले
अब रेलगाड़ी आने वाली है।
The train is about to come now.
मास्टर साहब पढ़ाने वाले हैं।
The teacher is about to teach.
2. Use of But
(I) but ➡ किन्तु या लेकिन
राम यहां आया किंतु उसने मुझसे बात नहीं की।
Rama came here but he did not talk to me.
गिरीश पास हो गया किंतु (लेकिन) उसकी बहन फेल हो गई।
Gireesh passed but his sister failed.
(ii) but ➡ सिवाय या छोड़ कर
प्रिया के अतिरिक्त (प्रिया को छोड़ कर) सब यहां आए।
All but Priya came here.
आज्ञा मानने के अतिरिक्त उसके पास और कोई विकल्प नहीं था।
He had no choice but to obey.
3. Use of Too
(I) too ➡ भी
उत्सव में वह भी उपस्थित था।
He too was present in the function.
दुकानदार दौड़ते हुए आये और उन्होंने गोपाल को पीटा भी।
The shopkeepers came running and beat Gopal too.
(ii) too का विशेष use....
वह इतना बूढ़ा था कि तेज न दौड़ सका अर्थात वह दौड़ने के लिए बहुत ज्यादा बूढ़ा है।
He was too old to walk fast ( = he was so old that he could not run fast. )
तुम इतने कमजोर हो कि तुम उठ नहीं सकते अर्थात तुम उठने के लिए बहुत ज्यादा कमजोर हो।
You are too weak to get up (= you are so weak that you cannot get up. )
4. Use of as soon as
as soon as ➡ ज्यों ही.... त्यों ही
Note:- as soon as के clause के बाद में अल्पविराम (,) लगाते हैं, अल्पविराम (comma) का अर्थ 'त्यों ही' समझिए, जैसे-
ज्यों ही मैंने उसे थप्पड़ मारा त्यों ही वह फूट- फुट कर रोने लगी।
As soon as I slapped her, she began to weep bitterly.
5. Use of No sooner
No sooner ➡ ज्यों ही.... त्यों ही
Note:- No sooner के वाक्यों में than का प्रयोग होता है।यद्यपि than का अर्थ "से" या "अपेक्षा" है, किंतु no sooner के वाक्यों में than का अर्थ "त्यों ही" के समान होता है, जैसे:-
मैं तुमसे अधिक कमजोर हूं।
I am weaker than you.
ज्यों ही रेलगाड़ी रुकी त्यों ही यात्री उसकी ओर दौड़ पड़े।
No sooner did the train stop than the passengers rushed towards it.
6. Adjective used as a Noun:-
ऐसे प्रयोग में हिंदी अनुवाद करते समय सावधानी रखनी चाहिए; जैसे:-
The English ➡ अंग्रेज लोग; किन्तु English ➡ अंग्रेजी भाषा
The French ➡ फ्रांस देश का नागरिक; किंतु French ➡ फ्रांसीसी भाषा
The poor ➡ गरीब लोग; किंतु Poor ➡ गरीब
The rich ➡ अमीर लोग; किंतु Rich ➡ अमीर/ धनी
7. Use of To
(I) to ➡ को
वह स्कूल गया अर्थात वह स्कूल को गया।
He went to school.
(ii) to ➡ से
राम मुझसे सीनियर ( बड़ा) है।
Ram is senior to me.
मुझे दूध से चाय अधिक पसंद है।
I prefer tea to milk.
8. Use of Lest
Lest ➡ कहीं ऐसा न हो कि
Note:- lest के साथ should का प्रयोग होता है । should का अर्थ " चाहिए " है; किन्तु lest के साथ should आने पर should का अनुवाद " चाहिए " से मत कीजिए; जैसे:-
धीरे - धीरे बोलो कहीं ऐसा न हो कि कोई सुन ले।
Speak slowly lest anyone should hear.
आराम से बैठो कहीं ऐसा न हो कि चोट खा जाओ।
Sit comfortably lest you should get hurt.
9. Use of As if
As if ➡ " मानो " या " जैसे कि "
वह इस प्रकार बात करता है जैसे कि कोई राजकुमार हो।
He talks as if he were a prince.
तुम्हारा भाई इस प्रकार चिल्ला रहा है मानो कि किसी बिच्छू ने उसे डंक मार दिया हो।
Your brother is crying as if a scorpion would have stung him.
10. Use of Yet
Yet ➡ फिर भी
यद्यपि उसने कठिन परिश्रम किया फिर भी वह फेल हो गया।
( complex Sentence)
Although he worked hard, yet he failed.
मास्टर साहब अप्रसन्न थे, फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा।
( complound Sentence)
The teacher was annoyed, yet (= still) he said nothing.
जब वाक्य complex हो तो हिंदी अनुवाद में यद्यपि का प्रयोग कीजिए लेकिन जब वाक्य compound होता है तो हिंदी अनुवाद में यद्यपि का प्रयोग नहीं होता है।
फ्रेंड्स आज की post में हमने part -1 को cover कर लिया है तथा next post में हम इसके part 2 को discuss करेंगे।friends अभी हमने केवल इन सभी topics के बारे में थोड़ा-थोड़ा जाना है आगे की पोस्ट में हम इन सभी छोटी छोटी चीजों को विस्तार पूर्वक पढ़ेंगे तथा posts में हम वाक्य बनाकर उनका अनुवाद करना सीखेंगे। जैसा कि हम पहले से सीख रहे हैं। इनमें से बहुत से ऐसे topic हैं जिनका प्रयोग करके वाक्य बनाना हम पिछली posts में पढ़ चुके हैं और जो भी topics रह गए हैं उन सभी topics को हम जल्द ही आगे की posts में कवर करेंगे लेकिन पहले अगली पोस्ट में हम इसके part-2 को भी पड़ेंगे उसके बाद धीरे-धीरे करके इन सभी topics को एक-एक करके पढ़ेंगे तथा इनसे वाक्य बनाना सीखेंगे और practice भी करेंगे यदि आप किसी भी topic को पहले पढ़ना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं ताकि हम उस topic को सबसे पहले कवर कर सकें।
फ्रेंड्स यदि आप चाहते हैं कि हम इसी तरह आप तक अंग्रेजी के सभी नियमों को आप तक पहुंचाते रहे तो कृपया हमारे blog से जुड़े रहें।
धन्यवाद!

No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.