Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, October 9, 2020

Degrees of comparision ( Rules) :- Part - 2

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में फ्रेंड्स जैसा कि आपको पता है कि पिछली पोस्ट में हमने degree of comparision के बारे में जाना था और उसको पहचानने के तरीकों को भी समझा था और इसके साथ ही साथ एक डिग्री से दूसरी डिग्री में बदलने के कुछ नियमों को भी पढ़ा था आज की पोस्ट में हम उसके आगे के नियमों को पढ़ेंगे फ्रेंड्स यदि आप में से किसी को degrees की forms  के बारे में और अधिक जानना है तो हमें कमेंट करके बताएं..... 


Note :- यदि आपने इसके पार्ट - 1 को ना पढ़ा हो तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके पहले पार्ट वन को अच्छी तरह से पढ़ लें ताकि part- 2 को अच्छी तरह से समझ सके...... 


Type - 2

CD ➡ { sub-1 + H.V + not + CD + than + sub-2 }


PD ➡ { sub-2 + H.V + as + PD + as + sub-1 }


Examples:-

CD ➡ Hindi is not easier than English. 
(हिंदी अंग्रेजी से अधिक सरल नहीं है।) 

PD ➡ English is as easy as Hindi. 
(अंग्रेजी हिंदी के उतना ही सरल है।) 

Note :- यदि किसी वाक्य में first subject में possessive adjective + noun आता है और last subject में possessive pronoun आता है तो last subject को  first subject बनाते समय possessive pronoun को possessive adjective  बना देते हैं और first subject  में आये हुए noun को लगा देते हैं तथा first subject को last subject बनाते समय possessive adjective को possessive pronoun बना देते हैं..... 

Examples:-

CD ➡ My pen is not costlier than yours.
( मेरा पेन तुम्हारे पेन से अधिक महंगा नहीं है।) 

PD ➡ Your pen is as costly as mine. 
(तुम्हारा पेन मेरे पेन के उतना ही महंगा है।) 

CD ➡ Your brother is not wiser than mine. (तुम्हारा भाई मेरे भाई से अधिक बुद्धिमान नहीं है।) 

PD ➡ My brother is as wise as yours. 
(मेरा भाई तुम्हारे भाई के उतना ही बुद्धिमान है।) 

Note:- यदि आपको possessive adjective और possessive pronoun के बारे में नहीं पता है और आप इसके बारे में और भी अधिक अच्छी तरह से जानना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं.... 


Group. 2. ➡ than any other ➡ no other ➡ the + 
SD


comparative ➡ positive ➡ superlative



CD ➡ { sub-1 + H.V + CD + than any other + sub-2 }


PD ➡ { No other + than any other के बाद वाला भाग+ H.V + as + sub-1 }


SD ➡ { sub-1 + H.V + the + SD + noun ( एकवचन में) }


Examples:-


PD ➡ No other poet in Sanskrit is as good as Kalidas. 
(संस्कृत में कोई भी दूसरा कवि कालिदास के उतना अच्छा नहीं है।) 

CD ➡ Kalidas is better than any other poet in Sanskrit. 
(कालिदास संस्कृत के किसी भी कवि की अपेक्षा अधिक अच्छे हैं।) 

SD ➡ Kalidas is the best poet in Sanskrit. 
 (कालिदास संस्कृत के सबसे अच्छे कवि हैं।) 

PD ➡ No other boy in the class is as tall as Mukesh. 
(कक्षा में कोई भी दूसरा लड़का उतना लंबा नहीं है जितना कि मुकेश अर्थात कक्षा में कोई भी दूसरा लड़का मुकेश के उतना लंबा नहीं है।) 

CD ➡ Mukesh is taller than any other boy in the class. 
(मुकेश कक्षा में किसी भी लड़के की अपेक्षा अधिक लंबा है।) 

SD ➡ Mukesh is the tallest boy in the class. 
(मुकेश कक्षा में सबसे अधिक लंबा लड़का है) 


Group. 3. Than most other/ than many other ➡ very few ➡ one of the + SD


Comparative ➡ positive ➡ superlative


CD ➡ { sub-1 + H.V + CD + than most other/ than many other + Noun ( बहुवचन में) }


PD ➡ { Very few + than most other के बाद वाला भाग + H.V + as + PD + as + sub-1 }


SD ➡ { sub-1 + H.V + one of the + SD + Noun (बहुवचन में) }



Examples:-

CD ➡ Delhi is bigger than most other Indian cities. 
(दिल्ली अन्य भारतीय शहरों की अपेक्षा अधिक बड़ी है।) 

PD ➡ Very few Indian cities are as big as Delhi. 
(बहुत कम भारतीय शहर दिल्ली के उतना बड़े हैं अर्थात कुछ भारतीय शहर उतने ही बड़े हैं जितना कि दिल्ली।) 

SD ➡ Delhi is one of the biggest Indian cities. 
 (दिल्ली सबसे बड़े भारतीय शहरों में से एक है। ) 

CD ➡ Tulsidas was greater than most/ many other poets of Hindi. 
(तुलसीदास हिंदी के अन्य कवियों की अपेक्षा अधिक महान थे।) 

PD ➡ Very few poets of Hindi were as great as Tulsidas. 
(हिंदी के बहुत कम कवि तुलसीदास के उतना महान थे अर्थात हिंदी के बहुत कम कवि उतना महान थे जितना कि तुलसीदास।) 

SD ➡ Tulsidas was one of the greatest poets of Hindi. 
(तुलसीदास हिंदी के सबसे अधिक महान कवियों में से एक थे।) 


Group. 4. Than some other ➡ some... At least ➡ the + SD + of all


CD ➡ PD ➡ SD


CD ➡ { sub-1 + H.V + not + CD + than some other + Noun (बहुवचन में) }


PD ➡ { Some + than some other के बाद वाला noun बहुवचन में + H. V + at least + as + PD + as + sub-1 }


SD ➡ { sub-1 + H.V + not + the + SD + of all + Noun (बहुवचन में) }



Examples:-

CD ➡ Kabir was not greater than some other poets. 
(कबीर कुछ अन्य कवियों की अपेक्षा अधिक महान नहीं थे।) 

PD ➡ Some poets were at least as great as Kabir. 
(कुछ कवि कम से कम कबीर के उठना महान थे।) 

SD ➡ Kabir is not the greatest of all poets. 
(कबीर सभी कवियों में सबसे अधिक महान नहीं थे।) 





फ्रेंड्स अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे और आपने हमारी पोस्ट कुछ ना कुछ सीखा हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं और यदि आपका कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का संतोषजनक उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। 

Note:- यदि आप चाहते हैं कि हम degree of comparision की practice exercise भी उपलब्ध कराएं तो  कृपया हमें कमेंट करके अवश्य बताएं । 





No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.