👉 All Topics (serial-wise)
Use of Lest
Lest + should ➡ कहीं/ कहीं ऐसा ना हो कि
Note:- Lest का प्रयोग चेतावनी प्रकट करने के लिए किया जाता है।
{ First form + OBJECT + lest + SUBJECT + should + first form + OBJECT }
Examples:-
1- धीरे धीरे चलो कहीं ऐसा ना हो की गिर जाओ।
Walk slowly lest you should fall down.
2- कठिन परिश्रम करो कहीं ऐसा ना हो तुम फेल हो जाओ
Work hard lest you should fail.
3- तेज चलो कहीं ऐसा ना हो कि हमें देरी हो जाए
Walk fast lest we should be late.
4- बच्चे को डांट दो कहीं वह चोट ना खा जाए
Scold the child lest it should get hurt.
==========================
Use of so that
So that ➡ ताकि/ जिससे कि
Note:- So that का प्रयोग अभिप्राय या उद्देश्य प्रकट करने के लिए किया जाता है।
{ Sentence + so that + SUBJECT + may/ might + not + first form + OBJECT }
👉 यदि पहला वाक्य Present में है तो May का प्रयोग किया जाएगा।
👉 यदि पहला वाक्य Past में है तो Might का प्रयोग किया जाएगा।
Examples:-
1- कठिन परिश्रम करो ताकि पास हो जाओ।
Work hard so that you may pass.
2- वह तेज दौड़ा ताकि रेलगाड़ी को पकड़ ले।
He ran fast so that he might catch the train.
3- वह दिन रात अध्ययन करता है ताकि वह अपना स्थान ना खो बैठे।
He studies day and night so that he may not lose his position.
4- वह कम खाता है ताकि उसका स्वास्थ्य ठीक रहे।
He eats less so that his health may remain in order.
==========================
Use of so...that
So➡ इतना
That➡ कि
{ SUBJECT + is/ am / are / was/ were + so + adjective + that + SUBJECT + cannot/ could not + first form + OBJECT }
👉 यदि प्रथम वाक्य में is/ am/ are लगेगा तो cannot का प्रयोग किया जाएगा।
👉 यदि प्रथम वाक्य में was/ were लगेगा तो could not का प्रयोग किया जाएगा।
Examples:-
1-वह इतना व्यस्त है कि यहां नहीं आ सकता।
He is so busy that he cannot come here.
2- वह इतनी डरी हुई थी कि वह बोल नहीं सकती थी।
She was so frightened that she could not speak.
3- चाय इतनी गरम है कि मैं इसे पी नहीं सकता।
Tea is so hot that I cannot drink it.
4- प्रश्न इतना कठिन था कि कोई इसे हल नहीं कर सकता था।
The question was so difficult that one cannot solve it.
==========================
Use of as soon as = no sooner
As soon as/ no sooner ➡ ज्यों ही/ जैसे ही/ ते ही
{ as soon as + SUBJECT + second form + OBJECT + , + SUBJECT + second form + OBJECT }
OR
{ No sooner + did + SUBJECT + first form + OBJECT + than + SUBJECT + second form + OBJECT }
Note :- फ्रेंड्स as soon as और no sooner के structures अलग-अलग हैं परंतु इनके अर्थ समान हैं हम अंग्रेजी में अनुवाद करते समय इनमें से किसी एक का प्रयोग करके वाक्य बना सकते हैं।
Examples:-
1- ज्यों ही घंटी बजी सभी लड़के अपनी-अपनी कक्षाओं में घुस गए।
( अर्थात घंटी बजते ही सभी लड़के अपनी-अपनी कक्षाओं में चले गए अथवा घंटी बजी नहीं कि सभी लड़के अपनी अपनी कक्षाओं में चले गए )
As soon as the bell rang, all the boys entered their classes.
Or
No sooner did the bell ring than all the boys entered their classes.
2- जैसे ही मैंने किताब खोली वैसे ही बिजली चली गई।
As soon as I opened the book, the electricity failed.
Or
No sooner did I open the book Than the electricity failed.
............................................................
Note:- यदि वाक्य में 'ने' या 'ने के लिए' आए तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं........
To + first form ➡ ने' या 'ने के लिए'
{ Sentence + to + first form + OBJECT }
किताब पढ़ने के लिए ➡ To read the book.
अंग्रेजी सीखने के लिए ➡ To learn English
कुछ पूछने के लिए ➡ To ask something
Examples:-
1- मैं यहां अंग्रेजी सीखने आता हूँ।
I come here to learn English.
2- वह तुमसे कुछ पूछने आया था।
He came to ask you something.
3- मेरे पास पढ़ने के लिए एक किताब है।
I have a book to read.
4- उसके पास देने के लिए कुछ नहीं था।
He had nothing to give.
5- मुझे बैठने के लिए मुझे एक कुर्सी दो।
give me a chair to sit on.
👉 इस structure का प्रयोग किसी भी Sentence / Tense में किया जा सकता है।
............................................................
3- ज्यों ही वह भाषण देने के लिए उठा त्योंही भवन तालियों से गूंज उठा।
As soon as he got up to deliver a speech, the hall began to resound with cheers.
Or
No sooner did he get up to deliver a speech than the hall began to resound with cheers.
4- ज्यों ही कौवे ने गाना गाने के लिए मुंह खोला त्योंही रोटी का टुकड़ा नीचे गिर गया।
As soon as the crow opened its mouth to sing a song, the piece of bread fell down.
Or
No sooner did the crow open its mouth to sing a song than the piece of bread fell down.
******************************
Practice-exercise
Lest
- तेज मत दौड़ो कहीं ऐसा ना हो कि तुम गिर जाओ।
- कम बोलो कहीं ऐसा ना हो कि आपको लेने के देने पड़ जाए।
- सोच समझकर बोलो कहीं ऐसा ना हो कि तुम्हें बाद में पछताना पड़े।
- कम सोचिए कहीं ऐसा ना हो की तुम यह मौका भी गवा दो।
- कम खाइए कहीं ऐसा ना हो कि आप चटोरे हो जाएं।
- बाइक धीरे चलाओ कहीं ऐसा ना हो कि कोई तुम्हारी वजह से चोटिल हो जाए।
- उसे वहां मत जाने दो कहीं वह रास्ता भूल जाए।
- इस नौकरी को कर लो कहीं ऐसा ना हो कि तुम्हें भिखारियों की तरह भीख मांगना पड़े।
- कठिन परिश्रम करो कहीं ऐसा ना हो कि तुम फेल हो जाओ।
- उसे यहां बुला लो कहीं वह कुछ गलत ना कर दे।
- कुछ खा लो कहीं ऐसा ना हो की माताजी देर से खाना बनाएं।
So that
- वह रोज कसरत करता है ताकि मोटा हो जाए।
- वह तेज दौड़ा ताकि मुझे पिछाड़ सके।
- मैंने उसे यहां से भगा दिया ताकि वह मुझे चिढ़ा न पाए।
- अध्यापक जी ने उसे डांटा ताकि वह अपना काम पूरा कर ले।
- मैंने उसे पीटा ताकि वह सुधर जाए।
- उसने कड़ी मेहनत की ताकि वह परीक्षा पास कर ले।
- उसने तैरना सीख लिया ताकि वह नदी पार कर सके।
- मैंने टीवी बंद कर दिया जिससे कि सभी लोग ठीक से सो सकें।
- उसने अंग्रेजी सीख लिया ताकि वहां विदेशियों से बात कर सके।
- अध्यापक जी ने उसे बुलाया ताकि वह उसे सजा दे सकें।
- दादाजी ने दवाई खाई जिससे कि वह जल्दी ठीक हो जाए।
- मैंने झूठ बोला जिससे कि मैं तुम्हें सही साबित कर सकूं।
- मैं बाहर गया ताकि मैं अपने मित्रों से मिल सकूं।
- मेरे भाई ने एक महंगा पेन खरीदा जिससे कि वह अपनी लिखावट सुधार सके।
- मैंने तुमसे पैसे उधार लिए ताकि मैं एक नया मोबाइल खरीद सकूं।
So......that
- यह पाठ इतना कठिन है कि कोई से समझ नहीं सकता है।
- यह इतना ऊंचा है कि मैं इस पर चल नहीं सकता।
- शेर इतना बूढ़ा था कि वह ठीक से छलांग नहीं लगा सकता था।
- अध्यापक जी इतने बुढे थे कि वह कठिन परिश्रम नहीं कर सकते थे।
- तुम इतने घमंडी हो कि भीख नहीं मांग सकते।
- दूध इतना गर्म है कि बच्चा इसे पी नहीं सकता।
- ये आम इतने सस्ते हैं कि वे अच्छे नहीं हो सकते।
- यह पेन इतना महंगा है कि मैं इसे खरीद नहीं सकता।
- तुम इतने आलसी हो कि तुम कोई काम नहीं कर सकते।
- वह इतनी मोटी थी कि वह ठीक से बैठ नहीं सकती थी।
- बाघ इतना कमजोर है कि वह शिकार नहीं कर सकता।
- उसके पिताजी इतने गरीब हैं कि वह एक स्कूटर नहीं खरीद सकते।
- खबर इतनी अच्छी है कि यह सही नहीं हो सकती।
- यात्री इतना थका हुआ था कि वह सो नहीं सकता था।
- हमीद इतना होशियार है कि तुम उसे धोखा नहीं दे सकते।
As soon as/ no sooner
- जैसे ही मैं स्टेशन पर पहुंचा, रेल गाड़ी चल दी।
- जैसे ही मैं सोने के लिए अपने बिस्तर पर पहुंचा वैसे ही किसी ने मुझे बाहर से आवाज दी।
- ज्यों ही भिखारी ने भोजन करना शुरू किया यूं ही कुत्ते ने उसमें मुंह डाल दिया।
- जैसे ही उसने गोली चलाई सभी पक्षी उड़ गए।
- ज्यों ही वह कुछ बोला त्यों ही पिता जी उसे डांटने लगे।
- जैसे ही चोर ने चोरी करना शुरू किया वैसे ही मैं जाग गया।
- ज्यों ही मैंने नहाने के लिए कपड़े उतारे त्यों ही किसी ने मुझे फोन कर दिया।
- जैसे ही वह नदी में कूदा पिताजी वहां आ गए।
- ज्यों ही अध्यापक जी ने उसे बुलाया त्यों ही वह जोर जोर से रोने लगा।
- जैसे ही मैंने टीवी खोली वैसे ही मेहमान आ गए।
Word meanings को अभी अपडेट कर दिया जाएगा।
Note:- जो Word meanings पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........
Verb की Forms 👈
IMPORTANT NOTICE
यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...
IMPORTANT NOTICE
यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...
मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)
यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे
👉 All Topics (serial-wise)
यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे

Nice
ReplyDeleteVery important topic
ReplyDelete