![]() |
| Use of is to/ am to/ are to, was to/ were to, has to/ have to |
हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Use of is to/ am to/ are to, was to/ were to और has to/ have to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हमारे ब्लॉक को फॉलो करें और हमारे फेसबुक को लाइक कर ले ताकि हमारी latest updates आप तक आसानी से पहुंच सके........
👉 All Topics (serial-wise)
Note:- इसका प्रयोग Plan बताने के लिए किया जाता है।
Is to/ am to/ are to ➡ ना है/ नी है/ ने हैं/ ने वाला है/ ने वाली है/ ने वाले हैं
Affirmative
{ SUBJECT + is to/ am to/ are to + first form + OBJECT }
Negative
{ SUBJECT + is not to/ am not to/ are not to + first form + OBJECT }
First type Interrogative
{ is/ am/ are + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }
Second type Interrogative
{ QUESTION WORD + is/ am/ are + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }
Examples:-
1- मुझे शाम को घर जाना है।
( मैं शाम को घर जाने वाला हूं)
I am to go home in the evening.
👉 यहां पर यह बताया जा रहा है कि मैंने शाम को घर जाने की योजना बनाई है।
2- मेरी बहन को आज रात को पार्टी में जाना है।
(मेरी बहन आज रात पार्टी में जाने वाली है)
My sister is to attend the party tonight.
👉 यहां पर भी या बताया जा रहा है कि मेरी बहन की योजना आज रात पार्टी में जाना है।
3- तुम्हें इस काम के बाद फुटबॉल नहीं खेलना है।
( तुम इस काम के बाद फुटबॉल नहीं खेलने वाले हो )
You are not to play football after this work.
4- माता जी को अभी खाना नहीं बनाना है।
The mother is not to cook food now.
5- क्या तुम्हारे पिताजी को अगले महीने एक कार नहीं खरीदना है?
(क्या तुम्हारे पिताजी अगले महीने एक कार नहीं खरीदने वाले हैं?)
Is your father not to buy a car next month?
6- तुम्हें सोमवार को क्या करना है ?
(तुम सोमवार को क्या करने वाले हो?)
What are you to do on Monday?
👉 यहां पर यह बताया जा रहा है कि तुम्हारा सोमवार को क्या करने का Plan है।
==========================
Use of was to/ were to
👉 ऐसे वाक्यों के द्वारा यह बताया जाता है कि Past में कोई योजना बनाई गई थी।
Was to/ were to➡ ना था/ नी थी/ ने थे/ ने वाला था / ने वाली थी/ ने वाले थे
Affirmative
{ SUBJECT + was to/ were + first form + OBJECT }
Negative
{ SUBJECT + Was not to/ were not to + first form + OBJECT }
First type Interrogative
{ Was/ were + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }
Second type Interrogative
{ QUESTION WORD + Was/ were + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }
Examples:-
1- उसे दोपहर में बाजार जाना था।
(वह दोपहर में बाजार जाने वाला था)
He was to go to market at noon.
👉 यहां पर यह बताया जा रहा है कि उसने दोपहर में बाजार जाने की योजना बनाई थी
2- तुम्हें सोमवार को पिकनिक पर नहीं जाना था।
(तुम सोमवार को पिकनिक पर नहीं जाने वाले थे)
You were not to go on a picnic on Monday.
👉 इस वाक्य से यह पता चल रहा है तुमने सोमवार को पिकनिक पर जाने की योजना नहीं बनाई थी
3- क्या तुम्हें कल रात समय पर नहीं सोना था?
(क्या तुम कल रात समय पर नहीं सोने वाले थे)
Were you not to sleep on time last night?
4- क्या बस को इस समय नहीं आना था?
(क्या बस इस समय नहीं आने वाली थी)
Was the bus not to come at this time?
5- तुम्हें किस से शादी करना था?
(तुम किस से शादी करने वाले थे?)
Whom were you to marry?
6- पिताजी को ऑफिस कब जाना था?
(पिताजी ऑफिस कब जाने वाले थे?)
When was the father to go to office?
👉 ऐसे वाक्यों का प्रयोग योजना तथा इच्छा बताने के लिए किया जाता है।
==========================
Use of has to/ have to
👉 इसका प्रयोग मजबूरी बताने के लिए करते हैं
Has to/ have to ➡ ना + पड़ता है
Affirmative
{ SUBJECT + has to/ have to + first form + OBJECT }
Negative
( SUBJECT + has not to/ have not to + first form + OBJECT }
OR
{ SUBJECT + do not/ does not + have to + first form + OBJECT }
First type Interrogative
{ has/ have + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }
OR
{ do/ does + SUBJECT + not + have to + first form + OBJECT }
Second type Interrogative
{ QUESTION WORD + has/ have + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }
OR
{ QUESTION WORD + do/ does + SUBJECT + not + have to + first form + OBJECT }
Examples:-
1- मुझे उस बच्चे को जबरदस्ती पढ़ाना पड़ता है।
I have to teach that child by force.
2- हमें सुबह जल्दी उठना पड़ता है।
We have to get up early.
4- इन लड़कों को काम नहीं करना पड़ता है।
These boys have not to work.
OR
These boys do not have to work.
5- क्या इस भिखारी को दरवाजे दरवाजे पर भीख मांगना पड़ता है?
Has this Beggar to beg alms door to door?
Or
Does this Beggar have to beg alms door to door?
6- तुम्हें शाम को लखनऊ क्यों पड़ता है
Why have you to go to Lucknow in the evening?
Or
Why do you have to go to Lucknow in the evening?
7- इन लड़कों को अंग्रेजी सीखने के लिए वहां क्यों नहीं जाना पड़ता है?
Why have these children not to go there to learn English?
Or
Why do these children not have to go there to learn English?
👉 यहां पर 'ने के लिए' आया है इसलिए अंत में infinitive ( to + first form ) का प्रयोग किया गया है।
******************************
Practice-exercise
Is to/ am to are to
- मुझे शाम को घर जल्दी पहुंचना है।
- उसे रविवार को कपड़े धोना है।
- तुम्हें 10:00 बजे स्कूल पहुंचना है।
- हमें इस नदी में नहीं करना है।
- माताजी आज रात को एक कहानी सुनाने वाली हैं।
- हम अगले वर्ष इस विद्यालय में नहीं पढ़ने वाले हैं।
- सिपाही को उस चोर को पकड़ना है।
- शिकारी आज इस जंगल में शिकार करने वाला है।
- मैं कल एक बाइक खरीदने वाला हूं।
- क्या तुम्हें आज मंदिर नहीं जाना है?
- क्या हमें पार्टी में नहीं जाना है?
- अध्यापक जी तुम्हें सजा देने वाले हैं?
- क्या तुम आज शाम को उसे कॉल नहीं करने वाले हो?
- मैं अगले वर्ष दिल्ली जाने वाला हूं?
- तुम अपने जन्मदिन पर क्या करने वाले हो?
- क्या लड़के शाम को यहां मैच खेलने वाले हैं?
- वह शाम को कहां जाने वाला है?
- अध्यापक जी को आज क्या पढ़ाना है?
- मुझे सोमवार को अपनी दुकान नहीं खोलना है।
- मैं अगले महीने शादी करने वाला हूं।
Was to/ were to
- मुझे कुछ कहना था।
- उसे शाम को कुछ किताबें खरीदनी थी।
- मुझे इस समय किसी से मिलना था।
- उसे रात को पढ़ाई करना था।
- वह रविवार को कहीं जाने वाला था।
- अध्यापक जी आज यह टॉपिक पर आने वाले थे।
- मुझे कल एक पत्र लिखना था।
- इन लड़कों को इस महीने मैच नहीं खेलना था।
- मैं पिछले महीने नौकरी छोड़ने वाला था।
- माता जी को मंगलवार को रामायण पढ़नी थी।
- क्या वह आज अपने घर जाने वाला था?
- क्या तुम सोमवार को स्कूल नहीं जाने वाले थे?
- तुम इस बाइक को क्यों खरीदने वाले थे?
- वह इस कंपनी में फायदा नहीं पाने वाला था।
- तुम कल कहां जाने वाले थे?
Has to/ have to
- मुझे शाम को पानी लाना पड़ता है।
- उसे रात को छत पर लेटना पड़ता है।
- मुझे रात दिन काम करना पड़ता है।
- उसे नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
- हमें रोज ठंडे पानी से नहाना पड़ता है।
- तुम्हें स्कूल क्यों नहीं जाना पड़ता है?
- मुझे अब खाना नहीं बनाना पड़ता है।
- तुम्हें वहां क्या करना पड़ता है?
- किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
- मुझे रात भर जागना पड़ता है।
- उसे जनता की कटु बातें सुननी पड़ती हैं।
- लड़कियों को रोज बर्तन मांजना पड़ता है।
- कुछ लोगों को भूखे सोना पड़ता है।
- मुझे वहां बार-बार झूठ बोलना पड़ता है।
- बच्चों को समय से स्कूल जाना पड़ता है।
- मेरी बहन को कपड़े नहीं धोना पड़ता है।
- उसे काले जूते क्यों पहनना पड़ता है?
- हमें अब घर पर रहना पड़ता है।
- बच्चों को पढ़ाई नहीं करना पड़ता है।
- क्या तुम्हें बासी भोजन करना पड़ता है?
Word meanings को अभी अपडेट कर दिया जाएगा।
Note:- जो Word meanings पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........
Verb की Forms 👈
IMPORTANT NOTICE
यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...
IMPORTANT NOTICE
यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...
मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)
यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे
👉 All Topics (serial-wise)
यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे


Great
ReplyDeleteVery nice
DeleteNice
ReplyDelete