Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Monday, June 29, 2020

June 29, 2020

The Noun (Number) :- Rules (basic and advance)

Formation of plurals
The Noun - numbers ( Basic and advance rules )

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Noun  (Number) के बारे में जानेंगे तथा Singular Number से Plural number में बदलने की नियमों के बारे में जानेंगे पहले हम Basic नियमों की बात करेंगे उसके बाद Advance नियमों को इसी पोस्ट में पढ़ेंगे पूरी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपसे निवेदन है कि पूरी पोस्ट को नीचे तक पढ़ें आपको कुछ नया जरूर सीखने को मिलेगा.........

👉 All Topics (serial-wise)


Noun (Number) वचन


English Grammar के अनुसार Number दो प्रकार के होते हैं-

(i) Singular Number
(ii) Plural Number


1. Singular Number  (एकवचन) :- जिन Nouns से एक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो, उन्हें Singular numbers  कहते हैं-

A dog - एक कुत्ता
 a doll - एक गुड़िया
a girl - एक लड़की
an Apple - एक सेब
 a boy - एक लड़का

2. Plural number (बहुवचन):-

जिन Nouns से एक से अधिक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो उन्हें Plural Numbers कहते हैं-

Dogs - कुत्ते

dolls गुड़ियां ( एक से अधिक )

 girls - लड़कियां

apples - सेब (एक से अधिक)



Formation of plurals ( Basic rules )



Rule no.1. जिन Nouns के अंत में consonant हो या a, e, ee, ay, ey, oy, oo आदि  में  से  कोई हो तो s जोड़ देते हैं........


Arm- भुजा ➡ arms- भुजाएं

Actor- अभिनेता ➡ actors- अभिनेता (कई)

Boat- नाव ➡boats - नावे

Book-  किताब ➡ books- किताबें

Beggar-  भिखारी ➡ beggars- भिखारी (एक से अधिक)

Cock-  मुर्गा ➡ cocks- मुर्गे

Camel-  ऊंट ➡ camels- ऊंट (कई)

Boy-  लड़का ➡ boys- लड़के

Friend- मित्र ➡friends- मित्र (एक से अधिक)

Monkey-  बंदर ➡monkeys - बंदर (एक से अधिक)

Apple-  सेब ➡ apples- सेब (एक से अधिक)

Tree - पेड़ ➡ trees-  पेड़ (एक से अधिक)

Cuckoo- कोयल ➡ cuckoos- कोयले

Banana- केला ➡ bananas-  केले

Day- दिन ➡ days- दिन (1 से अधिक)

............................................................



Rule no.2. यदि किसी Noun  के अंत में s, sh, ch, ss, x, z, o, q आता है तो es जोड़ते हैं....

Box- संदूक ➡ boxes- संदूके

Class- कक्षा ➡ classes- कक्षाएं

Ass- गधा ➡asses- गधे

Bus- बस ➡buses- बसे

Hero-  नायक ➡heroes- नायक (एक से अधिक)

Branch- शाखा ➡branches- शाखाएं

Fox- लोमड़ी ➡foxes- लोमड़ी (एक से अधिक)

Watch- घड़ी ➡watches- घड़ियां

Mango- आम ➡manoges- आम (कई)

Lass- लड़की ➡lasses - लड़कियां


Note:- यदि ch का उच्चारण k (क) हो तो अंत में केवल s जोड़ते हैं

Monarch- राजा ➡monarchs- राजा (कई)

Stomach- पेट ➡ stomachs - पेट (कई)

Epoch- युग ➡ epochs- युग (कई)


............................................................



Rule no.3. यदि noun के अंत में O है और उससे पहले consonant  (व्यंजन) है तो es जोड़ते हैं.......

Buffalo-भैंस ➡ buffaloes- भैंसे

Potato- आलू ➡potatoes- आलू (कई)

Tomato-टमाटर ➡tomatoes- टमाटर (कई)

Mosquito- मच्छर ➡Mosquitoes- मच्छर (कई)


Exception:- O से अंत होने वाले कुछ Nouns जोकि प्रायः प्रयोग में बहुत कम आते हैं उनके अंत में s जोड़ा जाता है.....

Piano-पियानो ➡ pianos- पियानो (एक से अधिक)

Canto- सर्ग / कविता खंड ➡cantos- सर्ग / कविता खंड (एक से अधिक)

Photo- तस्वीर ➡ photos- तस्वीरें

Halo- आभामंडल ➡ halos- आभामंडल (एक से अधिक)

Solo- एकल वादन ➡ solos- एकल वादन (एक से अधिक)

Dynamo- शक्ति मापी ➡ dynamos- शक्ति मापी (एक से अधिक)



............................................................


Rule no.4. यदि Noun के अंतिम दोनों अक्षर vowel हैं तो s जोड़ते हैं.....


Bamboo- बॉस ➡ bamboos- बॉस (कई)

Cuckoo- कोयल ➡cuckoos- कोयले

Zoo- चिड़ियाघर ➡ zoos- चिड़ियाघर (कई)

Ratio- अनुपात ➡ratios- अनुपात (कई)

Radio- रेडियो ➡ radios- रेडियो (कई)

Studio- प्रसार कक्ष  ➡ studios - प्रसार कक्ष (कई)

Bee- मक्खी ➡ bees- मक्खियां

Tree- पेड़ ➡ trees - पेड़ (कई)



............................................................


Rule no.5. यदि Noun के अंत में y आए तो Y को हटाकर लिख ies देते हैं......


Army- सेना ➡armies- सेनाएं

Baby- बच्चा ➡ babies- बच्चे

City- शहर ➡cities- शहर (कई)

Country- देश ➡countries- देश (कई)

Duty- कर्तव्य ➡duties- कर्तव्य (कई)

Fairy-➡fairies-

Family- परिवार ➡families- परिवार (कई)

Fly- मक्खी ➡flies- मक्खियां

Lady- महिला➡ladies- महिलाएं

Story- कहानी ➡Stories- कहानियां


Note:- ऐसे Nouns के अंत में Y से पहले consonant  (व्यंजन) होता है।



............................................................



Rule no.6. यदि Noun के अंत में y आता है और y से पहले vowel  (स्वर) है तो केवल s लगाते हैं......

Boy- लड़का ➡boys- लड़के

Chimney- चिमनी ➡chimneys- चिमनिया

Essay- निबंध ➡essays- निबंध (कई)

Journey- यात्रा ➡journeys- यात्राएं

Way- रास्ता ➡ways- रास्ते



............................................................



Rule no.7. यदि Noun के अंत में f या fe आए तो उसे हटाकर ves कर देते हैं.....

Calf- बछड़ा ➡calves- बछड़े

Elf- अप्सरा ➡elves- अप्सराएं

Knife- चाकू ➡knives- चाकू (कई)

Loaf- टुकड़ा ➡loaves टुकड़े

Leaf- पत्ती ➡leaves- पत्तियां

Life- जिंदगी ➡lives- जिंदगियां

Thief- चोर ➡thieves चोर (कई)

Wife- पत्नी ➡wives- पत्नियां

Wolf- भेड़िया ➡wolves- भेड़िया (कई)

Exception:- कुछ Nouns  ऐसे होते हैं जिनके अंत में f आता है उन को plural बनाने के लिए केवल s जोड़ देते हैं......

Belief- विश्वास ➡beliefs- विश्वास (कई)

Mischief- शरारत ➡mischiefs- शरारते

Handkerchief- रूमाल ➡handkerchiefs- रूमाल (कई)

Safe- तिजोरी ➡safes- तिजोरिया

Hoof- खुर ➡खुर (कई)

Roof- छत ➡ roofs- छते

Proof- सबूत ➡proofs- सबूत (कई)

Dwarf- बौना ➡dwarfs- बौने

Gulf- गहरी दरार ➡gulfs- गहरी दरारें

Cliff- प्रपात/ खाड़ी ➡cliffs-प्रपात/ खाड़िया



............................................................



Rule no.8. Noun के अंदर vowel (स्वर) को बदलकर.......

Man- आदमी ➡men- आदमी (कई)

Foot- पैर ➡feet- पैर (कई)

Tooth- दांत ➡Teeth- दांत (कई)

Woman- औरत ➡women- औरतें

Goose- हंस ➡geese- हंस (कई)

Louse- जुआ ➡lice- जुएं

Mouse- चूहा ➡mice- चूहे



............................................................



Rule no.9. Compound Nouns ( संयुक्त  संज्ञाओं)  के मुख्य शब्द के अंत में s लगाकर.......


Brother-in-law- साला ➡brothers-in-law- साले

Sister-in-law- साली ➡sisters-in-law- सालियां


Father-in-law- ससुर ➡fathers-in-law- ससुर (कई)

Mother-in-law- सासू मां ➡mothers-in-law- सासू मांए

Son-in-law- दामाद ➡sons-in-law- दामाद (कई)

Commander-in-chief- प्रमुख कमांडर ➡commanders-in-chief- प्रमुख कमांडर (कई)

Member of parliament- पार्लियामेंट का सदस्य ➡members of parliament- पार्लियामेंट के सदस्य

Passer-by- राहगीर ➡Passers-by- राहगीर (कई)

Step-mother- सौतेली मां ➡step-mothers- सौतेली मां (एक से अधिक)

Step-son- सौतेला बेटा ➡step-sons- सौतेले बेटे

Maid-servant- कामवाली बाई ➡maid-servants- कामवाली बाईया (एक से अधिक)

Bed-room- शयन कक्ष ➡bed-rooms- शयनकक्ष (एक से अधिक)


............................................................


Rule no.10. Noun  के अंत में en या ren लगाकर......

Child- बच्चा ➡Children- बच्चे

Ox- बैल ➡oxen- बैल (एक से अधिक)

............................................................



Rule no.11. कुछ compound Nouns  में double plural  होता है.........

Man-servant- नौकर ➡men-servants- नौकर (एक से अधिक)

Woman- servant- नौकरानी ➡women-servants - नोकरानीयां


............................................................


Rule no. 12. कुछ शब्दों को 's लगाकर Plural बनाते हैं........


M.A.➡M.A.'s

B.A.➡B.A.'s

LL.B.➡LL.B.'s

M.P.➡M.P's

M.Ed. ➡M.Ed.'s

5➡5's

t➡t's

+➡+'s

M➡M's


==========================

Advance Rules 



फ्रेंड्स इन नियमों का प्रयोग बहुत कम किया जाता है तथा इन नियमों का प्रयोग स्नातक तथा प्रतियोगी परीक्षा में होता है इनके अर्थ पर अधिक ध्यान ना दें केवल नियम को समझना अनिवार्य है चूंकि इस प्रकार के Nouns का Plural बनाने के लिए या errors  को ढूंढने और सही करने में इनका प्रयोग बहुत ज्यादा होता है


Rule no. 1. Us को i में बदल कर........


Fungus- फफूंदी ➡ fungui- फफूंदी  (कई)

Alumnus- पूर्व छात्र ➡ alumni- पूर्व छात्र (कई)

Syllabus- पाठ्यक्रम ➡ syllabi- पाठ्यक्रम (कई)

Cactus- नागफनी ➡ cacti- नागफनी  (कई)

Radius- त्रिज्या ➡ radii- त्रिज्याएं


............................................................

Rule no. 2. Um या Om को A  में बदल कर.........


Agendum- मुद्दा ➡ agenda- मुद्दे


Medium- माध्यम ➡mediums - माध्यम (कई) {media- संप्रेषण}

Criterion- मानदंड ➡ criteria- मानदंड (कई)

Phenomenon- घटना ➡ phenomena- घटनाएं

Datum- आंकड़ा ➡ data- आंकड़े

Erratum- त्रुटियों की सूची ➡ errata- त्रुटियों की सूचियां

Stratum- परत ➡ strata- परतें

Dictum- कहावत ➡ dicta- कहावतें

Corrigandum- शुद्धियों की सूची ➡ Corriganda- शुद्धियों की सूचियां

Memorandum- अनुस्मारक ➡ memoranda- अनुस्मारक (कई)

Bacterium- जीवाणु ➡ bacteria- जीवाणु (कई)

Stadium मैदान ➡stadia- मैदान (कई)

Odium- जुगुप्सा ➡ Odia- जुगुप्साएं

Ovum- अंडाणु ➡ova- अंडाणु (कई)


............................................................


Rule no.3.  x को ces में बदल कर.......

Epix-➡epices-

Matrix-➡matrices-



............................................................



Rule no. 4. Is को es में बदल कर.........

Thesis  - अभिधारणा ➡theses- अभिधारणाएं

Crisis- संकट ➡crises- संकट (कई)

Analysis- विश्लेषण ➡analyses- विश्लेषण (कई)

Oasis- मरू उद्यान ➡oases- मरू उद्यान (कई)

Diagnosis- निदान ➡diagnoses- निदान (कई)

Axis- धुरी ➡Axes- धुरियां

Synopsis- रूपरेखा ➡ synopses- रूप रेखाएं

Basis- आधार ➡bases- आधार (कई)

Hypothesis- अवधारणा ➡ hypotheses- अवधारणाएं


............................................................



Rule no. 5. जिन Nouns के अंत में ff, oof, eef, ief, आता है उनके अंत में s लगाकर..........

Chief- मुखिया ➡chiefs- मुखिया (कई)

Hoof- खुर ➡hoofs- खुर (कई)

Cliff- खाड़ी ➡cliffs- खाड़ियां (कई)

Mischief-शरारत ➡ mischiefs-शरारते


Note:- thief का thieves होता है।

Die - पाशा ➡dice- पासे

Die-जिस प्लेट से नोट छापे जाते हैं ➡dies






अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

Tuesday, June 23, 2020

June 23, 2020

Special use of should ➡ऊं/ एं (speaking)

Special use of Should, Must, Can and May ( Speaking )
Special use of Should, Must, Can and May ( Speaking )
हेलो फ्रेंड्स  स्वागत है आप सभी का  आपके अपने ब्लॉग में  फ्रेंड्स  आज की पोस्ट में  हम ऐसे वाक्यों को बनाना सीखेंगे जिनके अंत में ऊं या एं आता है फ्रेंड्स इस प्रकार के वाक्य सामान्य बोलचाल में बहुत ज्यादा बोले जाते हैं इसलिए हमें इस प्रकार के वाक्यों को बनाना अवश्य सीखना चाहिए.....


ऊं या एं

Case -1 जब वाक्य के अंत में ऊं या एं आए तथा SUBJECT  ना हो और QUESTION WORD दिया हो तो वाक्य को इस प्रकार बनाना चाहिए.....

{ QUESTION WORD + to + first form + OBJECT }


Examples:-


1- कहां जाएं?
Where to go?

2- क्या करें?
What to do?

3- क्या पूछूं?
What to ask.

4- अंग्रेजी कैसे सीखें?
How to learn English?


...................................................


Case - 2 यदि कोई वाक्य क्या से प्रारंभ हो रहा है तथा अंत में ऊं या एं आता है और इस वाक्य में Subject है तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं ........

{ Should + SUBJECT + not + first form + OBJECT }


Examples:-


1- क्या मैं अंग्रेजी न सीखूं?
Should I not learn English?

2- क्या मैं यहां बैठ जाऊं?
Should I sit here?

3- क्या  माताजी आज खाना न बनाएं?
Should the mother not cook food?

4- क्या वह तुम्हारे कपड़े पहन ले?
Should he wear your clathes?


Case- 3 यदि वाक्य के अंत में ऊं या एं आता है और वाक्य Second type Interrogative है तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं...

{ QUESTION WORD + should + SUBJECT + not + first form + OBJECT }


Examples:-


1- मैं यहां क्या करूं?
What should I do here?

2- हम उसे कहां ढूंढे?
Where should we search for him?

3- बच्चे मैच कहां खेलें?
Where should children play match?

4- वह अब क्या खाए?
What should he eat now?

Note:- फ्रेंड्स यदि कहीं पर  एं के स्थान पर केवल ही आता है तो उससे Confuse मत हो वाक्य इसी प्रकार बनता है।


Case - 4 यदि वाक्य  में क्यों न  या  क्यूं न आए तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं......


{ SUBJECT + must + first form + OBJECT }


Examples:-


1- मैं अंग्रेजी क्यों न सीखूं ( अर्थात मैं अंग्रेजी जरूर  सीखूंगा )
 I must learn English.

2- मेरी बहन वहां क्यों न जाए ( अर्थात मेरी बहन वहां अवश्य जाएगी )
My sister must go there.

3- दादाजी चश्मा क्यों न पहनें ( दादाजी चश्मा जरूर पहनेंगे )
The grandfather must wear glasses.



Note:- फ्रेंड्स इन सभी वाक्यों में चाहिए का भाव आता है इसलिए ऐसे वाक्यों में Should का प्रयोग किया जाता है ऐसे वाक्यों का प्रयोग  Informly ( मित्रों, बराबर के लोगों, घर पर ) किया जाता है तथा ऐसे वाक्यों का प्रयोग formally ( office, bank, school ) नहीं किया जाता है।


Case - 5 यदि किसी वाक्य के अंत में ऊं या एं आए और उस वाक्य से सकता है का भाव प्रकट हो तो वाक्य को  इस प्रकार बनाते हैं....

First type Interrogative


{ can + SUBJECT + not + first form + OBJECT }


Examples:-


1- क्या मैं तुम्हारी किताब ले लूं?
( क्या मैं तुम्हारी किताब ले सकता हूं? )
Can I have your book?

2- क्या मैं थोड़ी देर के लिए बाहर जाऊं?
(  क्या मैं थोड़ी देर के लिए बाहर जा सकता हूं? )
Can I go out for a while?


Second type Interrogative 


{ QUESTION WORD + can + SUBJECT + not + first form + OBJECT }


Examples:-


1- मैं तुम्हारे लिए क्या करूं?
(  मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं? )
What can I do for you?

Note:- ऐसे वाक्यों का प्रयोग भी informally किया जाता है।

Case - 6 यदि हम formally  ( School, college, bank या किसी ऐसे व्यक्ति जिसे हम बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं अर्थात आप कहकर पुकारते हैं ) किसी से अनुमति ( permission  ) लेते हैं तो वाक्य को इस प्रकार बनाते हैं....

{ May + SUBJECT + not + first form + OBJECT }


Examples:-


1-  श्रीमान जी क्या मैं अंदर आ जाऊं?
( क्या मैं अंदर आ सकता हूं? )
May I come in sir?

2-  श्रीमान जी क्या मैं बाहर जाऊं?
(श्रीमान जी क्या मैं बाहर जा सकता हूं?)
May I go out sir?

3- क्या मैं आपका मोबाइल नंबर ले सकता हूं?
May I have your mobile number?

4- क्या मैं कोशिश करूं?
( क्या मैं कोशिश कर सकता हूं? )
May I try?


******************************

Practice-exercise


  1. क्या खाऊं?
  2. मैं उसे कैसे बताऊं?
  3. मैं उसे यहां कैसे भुलाऊं?
  4. अंग्रेजी कैसे सीखें?
  5. हम आज वहां क्यों जाएं?
  6. मैं तुम्हें गाली क्यों दूं?
  7. मैं बारिश में क्यों भीगू?
  8. मैं परीक्षा को कैसे पास करूं?
  9. उसे कैसे भुलाऊं?
  10.  मैं तुम्हें याद क्यों ना करूं?
  11. वह इस कुर्सी पर क्यों ना बैठे?
  12. मैं उससे क्यों ना मिलूं?
  13. मैं भीख क्यों मांगू?
  14. वह अब कहां जाए?
  15. मेरा भाई अब क्या करे?
  16.  मैं उसकी बात क्यों मानूं?
  17.  मैं उसे यहां क्यों बुलाऊं?
  18.  मैं अपना पेन तुम्हें क्यों दूं?
  19.  मेरा भाई उससे झगड़ा क्यों करें?
  20. उसकी बहन गंदे कपड़े क्यों धोए?
  21.  मैं तुम्हें अंग्रेजी क्यों  पढ़ाऊ?
  22. मैं तुम्हें अपनी योजना क्यों बताऊं?
  23.  वह तुम्हारा काम क्यों पूरा करे?
  24.  वह तुम्हारे साथ मैच क्यों खेले?
  25. क्या मैं तुम्हारी सहायता करूं?
  26.  क्या मैं तुम्हारे लिए कुछ लाऊं?
  27.  क्या वह तुम्हारी प्रतीक्षा ना करें?
  28.  क्या मैं तुमसे कुछ पूछूं?
  29.  क्या मैं कुछ कहूं?
  30. क्या हुआ अपनी पढ़ाई शुरू करे?
  31.  क्या मैं उसे सच्चाई बता दूं?
  32. क्या मैं झूठ बोल दूं?
  33.  क्या दादी जी अब दवाई खा लें?
  34.  वह तुम्हें परेशान क्यों ना करे?
  35. मैं तुम्हें इस बात को कैसे बताऊं?
  36. क्या मैं तुम्हारे साथ चलूं?
  37.  घर पर कैसे ठहरे?
  38.  मैं  कहां से खरीदू?
  39.  चाय कैसे बनाएं?
  40.  मैं उसे बेवकूफ क्यों बनाऊं?
  41.  मैं ठंडी चाय क्यों पियूं?
  42.  वह अपना काम क्यों ना पूरा करे?
  43.  मैं इस प्रश्न को किस से पूछू?
  44. वह अब कहां रहे?
  45. क्या मैं इस किताब को पढ़ लूं?
  46.  क्या मैं अपने भाई को भेजूं?
  47.  क्या तुम्हारा भाई यहीं रुके?
  48.  क्या मैं अपनी गलती ना सुधारू? 
  49.  पत्र कैसे लिखें?
  50.  मैं इस प्रतियोगिता में भाग क्यों ना लूं?


Word meanings को अभी  अपडेट कर दिया जाएगा


Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈



IMPORTANT NOTICE

 यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप  हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...








मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)


 यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया  मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे






Monday, June 22, 2020

June 22, 2020

Daily uses words and sentences part - 11

Daily uses words and sentences part- 11
Daily uses words and sentences part- 11
हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में फ्रेंड्स इस पोस्ट में हम अपने दैनिक जीवन में अधिकतर बोले जाने वाले वाक्यों को पढ़ेंगे इन वाक्यों को आप कहीं पर भी बोल सकते हैं तथा हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अनुवाद करने के नियमों को आप तक पहुंचाएंगे उसके बाद आप इन वाक्यों को खुद बना सकते हैं तथा बोल सकते हैं हम धीरे-धीरे step by step सारी चीजों को आप तक पहुंचा रहे हैं यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई दिक्कत हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा यदि हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगे तो हमें Follow  बटन पर क्लिक करके हमें फॉलो कर सकते हैं.......................
👉 All Topics (serial-wise)




  • वह कान में तेल डाल कर बैठा है।
  • She remained inattentive.

  • कानो कान खबर ना हो।
  • You keep it absolute secrecy. 

  • यह बात मेरे कानों तक पहुंच गई है।
  • It has reached my ears.

  • मेरे कान फटे जा रहे हैं।
  • This unbearable noise is getting on my nerves.

  • इन गंदी बातों को मैं नहीं सुनता।
  • I give my deaf ears to these dirty things.

  • उसके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।
  • He is utterly heedless.

  • प्रिंसिपल ने लड़के को कान पकड़ कर बाहर निकाल दिया।
  • The principal Turner the boy out unceremoniously.

  • कान खोल कर सुन लो।
  • Open your ears and listen.

  • वह किसी भी बात का बहुत जल्दी विश्वास कर लेता है।
  •  he is too credulous.

  • घास बहुत छोटी छोटी होती है लेकिन बड़े-बड़े बड़े तूफान इसे से उखाड़ नहीं पाते।
  •  the grass is very small but it cannot be uprooted even by Storm.

  • बहादुर वह नहीं होता जो खुद की रक्षा करता है बहादुर वह होता है जो दूसरों को बचाता है।
  • He is not Brave who saves himself he is Brave who saves others.

  • वैसा नहीं होगा।
  • That won't happen.

  • यदि आप चाहते हैं कि सब लोग आपसे प्यार करें तो आपको प्यार के योग्य बनना होगा।
  •  if you want to be loved, be lovable.

  • अरे जरा सुनो तो।
  • Hey! just listen to me.

  • आखिर तुम किस खेत की मूली हो?
  • What are you after all?

  • जहां तक मेरा सवाल है।
  •  so far as I am concerned.

  • ये सुनते सुनते मेरे कान पक गए।
  • I am fed up hearing this kind of thing.

  • तुम्हें पाप लगेगा।
  • You will pay for the sin.

  • चलो यह भी बवाल गया।
  • So one more riddance.

  • मुझे इसके लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े।
  • I had to go many hardships for it.

  • मेरा पिंड छोड़ो।
  • Leave me alone.

  • काम हो गया।
  • The work is done.

  • कल इधर भी होते हुए जाना।
  •  drop in here tomorrow.

  • हो ना हो  वह आज आएगा जरूर।
  •  most likely he will come today.

  • क्या से क्या हो गया।
  • Everything has changed.

  • उसका नाम हो गया है ( बड़ा नाम पैदा कर लिया)
  •  now he has got a name.

  • वह मेरे इशारों पर नाचती है।
  • She dances to my tunes.

  • मां अपने बच्चे को लाड प्यार से बिगाड़ देती है।
  •  mother pampers her child.

  • मैं हमेशा छोटा रास्ता अपनाता हूं।
  • I always use a shortcut.

  • सफलता प्राप्त करने का कोई सरल उपाय नहीं है।
  •  There is no shortcut to achieve success.

  • मैं इस समस्या को हल करने में ज्यादा समय नहीं लूंगा।
  •  I will not take long time to solve this problem.

  • जो पसंद है वह तस्वीर ले लो।
  •  take whichever picture you like.

  • वह मेरे चंगुल में फंस गया है।
  • He has fallen into my clutches.

  • ईशवर यहां-वहां हर जगह उपस्थित हैं।
  •  god is present here, there and everywhere.

  • पुस्तक यहीं कहीं थी।
  • The book was somewhere hereabouts.

  • मेरी आवश्यकताएं निम्नलिखित हैं।
  • My requirements are as follows.

  • केवल वही जीते हैं जो इस बात में विश्वास करते हैं कि वे जीत सकते हैं।
  • only they conquer who believe that they can win.

  • मैं तुम्हारी यादों में डूबा रहता हूं।
  • I always emerge in your memories.

  • तुम्हारी यादें मुझे सता रही हैं।
  • Your memories are tormenting me.

  • मैंने तुम पर पूरा ऐतबार किया है।
  •  I have put all my faith in you.

  • चाहे तुम मानो या ना मानो मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।
  •  no matter if you agree or not, I love you so much.

  • प्यार छुपाने से भी नहीं छुपता।
  •  love cannot be hidden by trying to hide it.

  • मैं उससे हाल-ए-दिल  कह नहीं पाया।
  •  I could not tell her the state of my heart.

  • तुम मेरे क्या लगते हो?
  • Who are you to me.

  • तुम मेरे हमसफ़र हो।
  • You are my companion.

  • मैं तुम पर फिदा हूं।
  •  I am in infatuated over you.

  • तुम मुझे अपने से लगने लगे हो।
  •  you are becoming one of my own.

  • तुम्हारे सिवा मैं और कुछ नहीं चाहता।
  • Aside from you I won't want anything.

  • मुझे ये पहली बार हुआ है।
  •  this is the first time it has happened to me/  it has happened to me first time.

  • दिल की बात जुबां पर आते आते वक्त लग गया।
  •  it took time for the matters of the heart to be spoken.

  • मुझसे ऐसी भी क्या नाराजगी?
  •  what sort of complaint is this about me?

  • तुम्हारी यादें मुझे रुलाएगी।
  •  your memories will make me cry.

  •  ऐसी भी क्या जल्दी जाने की।
  •  why are you in such a rush to leave.

  • कभी जुदा ना होना।
  •  Never be apart.

  • जब तुम यहां नहीं होते हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है।
  •  when you are not here, nothing seems right.

  • एक दिन तुम अकेले रह जाओगे।
  •  one day you will be left alone.

  • प्यार आसानी से नहीं मिलता।
  •  love is not found so easily.

  •  मैं तन्हाई में जाकर रोता हूं।
  •  I go and cry in solitude.

  •  मैं तुम्हारी अदा पर मर मिटा हूं।
  •  I am besotted with your gestures.

  • मैं कल रात करवटें बदलता रहा।
  •  I kept tossing last night.





अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

June 22, 2020

Daily uses words and sentences part - 10


हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में फ्रेंड्स इस पोस्ट में हम अपने दैनिक जीवन में अधिकतर बोले जाने वाले वाक्यों को पढ़ेंगे इन वाक्यों को आप कहीं पर भी बोल सकते हैं तथा हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अनुवाद करने के नियमों को आप तक पहुंचाएंगे उसके बाद आप इन वाक्यों को खुद बना सकते हैं तथा बोल सकते हैं हम धीरे-धीरे step by step सारी चीजों को आप तक पहुंचा रहे हैं यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई दिक्कत हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा यदि हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगे तो हमें Follow  बटन पर क्लिक करके हमें फॉलो कर सकते हैं.......................






  • मैं जान छुड़ाकर कर भागा।
  • I shook of a nuisance  and fled away.

  • तो मेरी जान में जान आई।
  • Then I got a fresh lease of life.

  • मैं तुम्हारे लिए जान लड़ा दूंगा।
  • I will strain every nerve for you

  • मैं जो भी कमाता हूं पेट में चला जाता है।
  • All that I earn is consumed.

  • तुम्हारा क्या जाता है?
  •  what do you lose?

  • अपनी जान की खैर मनाओ।
  • Pray for your life and safety.

  • मैंने उसे जी भर के देखा।
  •  Saw her to my heart's content.

  • ऐसी नशीली और लजीली आंखें मैंने कभी नहीं देखी।
  • I have never seen such  intoxicating and bashful eyes.

  • मुझे वह फूटी आंखों से भी नहीं सुहाता।
  • I hate the very sight of him.

  • उसकी आंखों में खून उतर आया।
  • His eyes were bloodshot.

  • वह हर समय मेरी आंखों में समाई रहती है।
  • She is present in every nook and corner of my eyes.

  • मैंने उसे पलकों पर बिठाया।
  • I received him with much love and affection.

  • रात मैंने आंखों ही आंखों में काट दी।
  • I passed a sleepless night.

  • उसने मेरी आंखों में आंखें डाल कर देखा।
  • She looked deep down into my eyes.

  • उसने मुझ पर नजरों के तीर चलाए
  • He shot amorous glances at me.

  • हम तो आंख का काजल भी चुरा ले।
  •  We can steal something from somebody's nose.

  • वे बहुत देर से आंखें लड़ा रहे थे।
  • They were exchanging looks Of Love for a long time.

  • लड़के आंखें सेक रहे थे।
  • The boys were basking their eyes in the sunshine.

  • वह आंखें मचकाना सीख गया है।
  • He has learnt to roll the eyes.

  • मेरी आंखें भर आई।
  • My eyes were moistened with tears.

  • अब उसकी नजरें बदल गई हैं।
  • Now he has changed his attitude.

  • वह उस लड़की की तरफ आंखें फाड़ फाड़ कर देख रहा था।
  • He was staring at the girl with open Eyes.

  • उसकी बात मुझे अखर गई।
  • What he said hurt me.

  • अब बात आई गई हो गई।
  • The matter is now closed.

  • अब बात खत्म करो।
  • Close the matter now.

  • यह बात तुम्हारे ही ऊपर आएगी।
  • The Blame will fall on your shoulders.

  • उसकी बात कट गई।
  • His suggestion was dishonored.

  • मेरे सामने उसकी बात न करो।
  • Do not mention his name before me.

  • वह बात का धनी है।
  • He is true to his word.

  • मेरी बात गिरने मत देना।
  •  do not let me down.

  • मेरी शादी की बात चलाओ।
  •  Raise a topic about my marriage.

  • उसकी बात मुझे चुभ गई।
  • His utterance cut me to the quick.

  • तुमने मेरे मुंह की बात छीन ली।
  • You have taken the very word out of my mouth.

  • अपने शब्द वापस लो।
  • Eat your words.

  • बात टल गई।
  •  the matter has been put off.

  • वह मुझसे बात तक नहीं करता।
  • he doesn't even talk to me.

  • बात मत पकड़ो, इसका आशय समझो।
  • Don't split hairs, get the spirit of it.

  • इस बात पर खाक डालो।
  • Forget about it/ bury the topic.

  • मेरी बात पर मत जाओ जो उचित समझो करो।
  • Don't take it as the last word, do what is proper.

  • बात से पलटो मत।
  • Don't back out of your word.

  • भूख क्या नहीं करा लेती/ भूख सारी कलाएं सिखा देती है।
  • Hunger teaches all arts.

  • अब तक हम ये नहीं जान पाए।
  • We could not know this by now.

  • अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है।
  • Nothing is lost even now.

  • अब से हम अंग्रेजी बोलेंगे।
  • From now on we shall speak English.

  • अब से कुछ दिन पहले।
  • A few days back from now.

  • अब से कुछ साल बाद।
  • A few years hence.

  • अबकी बार मुझे क्षमा कर दें।
  • Excuse me this time.

  • अब जबकि सब बात साफ हो गई।
  • Now that everything has become clear.

  • केवल वह फ्री होता है जो जैसे जीना चाहता है वैसे जीता है।
  • Only who is free that lives his life as he likes.

  •  अगर ऐसा है तो तुम उसके साथ क्यों नहीं जाते।
  • If  so, why don't you go with him.

  • मुझे अगर मगर नहीं पसंद है।
  •  I don't like if and but.

  • अगर हो सका तो मैं तुम्हारी मदद जरूर करूंगा।
  • If I can, I will help you.

  • तभी तुम्हारी बहन वहां पहुंची।
  • Just then your sister reached there.

  • कठिन परिश्रम करो तब ही तुम्हें अच्छे अंक मिलेंगे।
  • Work hard, only then you will get good marks.

  •  ऐसा लगता है कि तुम्हारे कान बज रहे हैं।
  • It seems that your ears are ringing.

  • मुझे तुम्हारे कान में कुछ कहना है।
  • I have to say something in your ears.

  • अध्यापक जी ने उसके कान ऐठ दिए।
  • The teacher twisted his ears.

  • वह सबके कान कतरता है।
  • He outwits everybody.

  • यह सुनकर मेरे कान खड़े हो गए।
  • I was alert/ alarmed to hear this.

  • मेरी बहन हमेशा मेरे कान भरती रहती है।
  • My sister always poisons my ears.







अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

Sunday, June 21, 2020

June 21, 2020

Daily uses words and sentences part - 9

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में फ्रेंड्स इस पोस्ट में हम अपने दैनिक जीवन में अधिकतर बोले जाने वाले वाक्यों को पढ़ेंगे इन वाक्यों को आप कहीं पर भी बोल सकते हैं तथा हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अनुवाद करने के नियमों को आप तक पहुंचाएंगे उसके बाद आप इन वाक्यों को खुद बना सकते हैं तथा बोल सकते हैं हम धीरे-धीरे step by step सारी चीजों को आप तक पहुंचा रहे हैं यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई दिक्कत हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा यदि हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगे तो हमें Follow  बटन पर क्लिक करके हमें फॉलो कर सकते हैं.......................


  • वह अपने परिवार का सर्वोत्तम सदस्य हैं।
  • He is the star of his family.

  • उसने एक उत्तेजक भाषण दिया।
  •  he gave fiery speech.

  • वह अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे सका।
  • He could not educate his children.

  • उसका सिर चक्कर खा रहा था।
  •  he was feeling giddy.

  • यद्यपि गरीब है फिर भी खुश है।
  • Though he is poor, he is happy.

  • मेरे अतिरिक्त वह भी व्यस्त है।
  • I as well as he am busy.

  •  मैं इसका हकदार हूं।
  • I deserve for it.

  • मुझे कुछ बहुत अंग्रेजी आती है।
  • I have somewhat knowledge about English.

  • सभी क्या खाने के शौकीन थे?
  • What was the thing that all were fond of eating?

  • कृपया मेरी ओर से माफी मांग लीजिए।
  • Please convey my apologise. 

  • ऐसा गलती से हो गया, माफ कीजिए।
  • It was all by mistake, please excuse me.

  • वो दिन और थे।
  • Those days were different.

  • गांव में रहने वाले लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते हैं।
  • The people who live in village are not much educated.

  • मेरा पेट दुखता है।
  •  my stomach hurts.

  • मैं सुल्तानपुर रोड पर रहता हूं।
  • I live on Sultanpur Road.

  • पानी 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलता है।
  • Water boils at 100 degree Celsius.

  • तुम्हारी लिखावट सुधर रही है।
  • Your handwriting is improving.

  • सभी से प्रार्थना है कि समय पर पहुंचे।
  • All are requested to reach on time.

  • वह मेरा हितैषी हैै।
  • He is my well wisher.

  • जैसा हम परिश्रम करेंगे वैसा हमें उसका पुरस्कार मिलेगा।
  • As we labour, so shall we be rewarded/  our award will depend on our labour.

  • वह सबकी जुबान पर है।
  •  He is the talk of the day.

  • मेरी उससे बोलचाल बंद है।
  • I am not on talking terms with him.

  • क्या आपको खुलकर भूख लगी है?
  • Do you have a good appetite?

  • मैं उससे नहीं बोलूंगा, उसने मुझे झूठा कहा।
  • I will not shake hands with him,  he called me a liar.

  • उसने पहेली को हल करने के लिए बहुत माथापच्ची की।
  • He racked his brain to find the solution of that difficulty.

  • लालची का पेट नहीं भरता।
  • The greedy are never satisfied.

  • मां बाप अपनी औलाद के लिए अपने आराम की कुर्बानी देते हैं।
  • Parents sacrifice their comfort for the sake of their children.

  • लड़के की मौत पर उसे गहरा सदमा लगा।
  • He took his son's death to heart.

  • फिजूल की बातें करने से क्या लाभ?
  •  it is no use beating about the bush?

  • शोर-शराबे वाले कस्बे में मेरी पल भर भी आंख नहीं लगती।
  •  I can't get a wink of sleep in a noisy town.



  • हंसी उड़ाने का हम तुम्हें मजा चखाएंगे।
  • We shall teach you to play jokes.

  • बद से बदनाम बुरा।
  •  A bad man is better than a bad name.

  • उसको खूबसूरत दुल्हन मिली।
  • He won himself a peerless bride.

  •  क्या आप थोड़ा सा खिसकेगे? 
  • Would you please move a bit?

  • जरा धीमा बोलने की कृपा करें।
  •  Would you mind speaking a bit softly, please.

  • आराम से बैठिए।
  • Please make yourself comfortable.

  • आपकी बड़ी कृपा है।
  •  that's very kind of you.

  • लीजिए!
  •  please help yourself!

  • आपकी अच्छी सलाह के लिए धन्यवाद।
  • Thanks for your kind/ valuable advice.

  •  आशा है आप मजे में हैं।
  • I hope you are enjoying yourself.

  •  गलती से आप मुझे डॉक्टर समझ रहे हैं।
  • Don't mistake me for a doctor.

  • धूम्रपान करना यहां सख्त मना है।
  • Smoking is strictly prohibited here.

  • गए तो गए, न गए तो न गए।
  • Whether I go or not, it all depends upon my mood.

  • मैं अपनी जान हथेली पर रखकर घूमता हूं।
  • I am ever ready to stake my life.

  • उसकी भाषा में जान है।
  • There is life in his language.

  • जब मेरा ध्यान उस बात पर गया।
  •  when I recalled the matter.

  •  उसकी जान पर बन आई।
  •  He was in peril of life.

  • मैंने तुम्हारे लिए अपनी जान  की बाजी लगा दी।
  • I put my life at stake for you.

  • पैसे के नाम पर उसकी जान निकलती है / पैसे का नाम लो तो उसकी जान निकल जाती है।
  • He loses his life at the mere mention of money.

  • वह मुझ पर जान देता है।
  • He is too fond of me.






अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

Saturday, June 20, 2020

June 20, 2020

Use of should/must and ought to ( with lots of Practice-exercises and word-meanings) 3 in 1

Use of Should, Must and Ought to

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Should, Must और ought to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे.....

👉 All Topics (serial-wise)



Use of should ➡ चाहिए


Affirmative


{ SUBJECT + should + first form + OBJECT }



Negative


{ SUBJECT + should not + first form + OBJECT }



First type Interrogative


{ Should + SUBJECT + not + first form + OBJECT }



Second type Interrogative


{ QUESTION WORD + should + SUBJECT + not + first form + OBJECT }


Use:-


👉  advice or suggestion 

( सलाह या सुझाव )


Examples:-


1- उसे धूप में नहीं खेलना चाहिए।
He should not play in the sun. 

2- तुम्हें समय पर दवाई खानी चाहिए।
You should take medicine on time.

3- क्या मुझे किसी को गाली नहीं देना चाहिए?
Should I not abuse anyone?

4- क्या छात्रों को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए?
Should students not use unfair means in the examination? 

5- मुझे अब क्या करना चाहिए?
What should I do now?


==========================


Use of must➡ ही चाहिए, ही होगा, अवश्य + चाहिए/ होगा


Affirmative



{ SUBJECT + must + first form + OBJECT }



Negative


{ SUBJECT + must not + first form + OBJECT }




First type Interrogative


{ must + SUBJECT + not + first form + OBJECT }




Second type Interrogative


{ QUESTION WORD + must +  SUBJECT + not + first form + OBJECT }



Use:-


👉 necessity or compulsion

( अनिवार्यता अथवा मजबूरी,  बात पर जोर देने के लिए )


Examples:-


1- तुम्हें उसकी बात अवश्य माननी चाहिए।
You must follow to him.

2- तुम्हें अपनी अंग्रेजी सुधारनी ही होगी।
You must improve your English. 


👉 assumption/ strong possibility ( अनुमान )


Examples:-


1- वह 40 वर्ष का होना चाहिए।
He must be forty.

2- किचन में अवश्य ही कोई होगा।
There must be someone in the kitchen. 

Note:- ऐसे case में होना के लिए be का प्रयोग किया जाता है।

To express prohibition

( निषेध प्रकट करने के लिए )


1- छात्रों को बिना इजाजत के क्लास नहीं छोड़ना चाहिए।
Students must not leave the class without permission. 

(अर्थात छात्रों को इजाजत के बिना क्लास छोड़ना मना है)

 2- उसे इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
He must not behave like this.


Fixed determination

( दृढ़ निश्चय )


1- भारत को वर्ल्ड कप अवश्य ही जीत जाना चाहिए।
India must win the world cup.

2- तुम्हें बैंक पीओ एग्जाम अवश्य ही क्रेक करना चाहिए।
You must crack the bank PO exam.

3- छात्रों को 80% अंक प्राप्त करने के लिए अवश्य ही कठिन परिश्रम करना चाहिए।
Students must work hard to get 80% marks.



==========================


Use of ought to ➡ चाहिए



Affirmative


{ SUBJECT + ought to + first form + OBJECT }




Negative


{ SUBJECT + ought not to + first form + OBJECT }




First type Interrogative


{ Ought + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }




Second type Interrogative


{  QUESTION WORD + ought + SUBJECT + not + to + first form + OBJECT }



👉 Moral obligation  or duty


Examples:-


1-हमें अपना कर्तव्य करना चाहिए।
We ought to do our duty.

2- तुम्हें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
You ought to respect your elders.

3- हमें अपने गरीब मित्रों की सहायता करनी चाहिए।
We ought to help our poor friends.

4-हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए।
We ought to love our country.

To express probability

(संभावना व्यक्त करने के लिए)


Examples:-


1-कीमतें जल्द ही कम हो जानी चाहिए।
Prices ought to come down soon.

2- उसे रेस जीत जाना चाहिए।
He ought to win the race.

3- तुम्हारे भाई को परीक्षा में पास हो जाना चाहिए।
Your brother ought to pass in the examination.

Note:-  यदि सरल भाषा में बात करें तो Should का प्रयोग सलाह देने तथा सामान्य बात करने के लिए किया जाता है तथा Must का प्रयोग बाध्यता या अनिवार्यता प्रकट करने अथवा किसी बात पर जोर देने के लिए किया जाता है और ought to का प्रयोग नैतिक तथा धार्मिक कर्तव्यों के लिए किया जाता है।

Should ➡ चाहिए
Must ➡ ही चाहिए, ही होगा, अवश्य + चाहिए/ होगा
Ought to ➡ चाहिए
******************************

Practice-exercise


Affirmative


  1.  तुम्हें जल्दी उठना चाहिए।
  2.  हमें इस समय घर पर रहना चाहिए।
  3. तुम्हें रविवार को अपने कपड़े धोने चाहिए।
  4. उसे तुम्हें पार्टी में अवश्य ही बुलाना चाहिए।
  5. हमें नियमित रूप से स्कूल जाना चाहिए।
  6.  तुम्हे बाइक चलाना अवश्य ही सीख लेना चाहिए।
  7. उसे इस काम को अवश्य ही पूरा करना होगा।
  8. तुम्हें अवश्य ही शहर से बाहर जाना चाहिए।
  9. तुम्हें 10:00 बजे से पहले भोजन कर लेना चाहिए।
  10. रोगियों को समय से दवाई अवश्य खानी चाहिए।
  11. हमें सुबह जल्दी जरूर उठना चाहिए।
  12. तुम्हें अंग्रेजी सीख लेना चाहिए।
  13. उसे मोबाइल खरीदना ही चाहिए।
  14. आपको अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
  15. हमें अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना चाहिए ।


Negative



    1.  बच्चों को यहां मैच नहीं खेलना चाहिए।
    2.  हमें दिन में नहीं सोना चाहिए।
    3. उसे ठंडे पानी से स्नान नहीं करना चाहिए।
    4. तुम्हें आज छत पर नहीं लेटना चाहिए।
    5. उस भिखारी को मंदिर के सामने भीख नहीं मांगना चाहिए।
    6. हमें ट्रैफिक नियमों को नहीं तोड़ना चाहिए।
    7. तुम्हारी बहन को शाम को भोजन नहीं पकाना चाहिए।
    8.  हमें बाइक तेज नहीं चलाना चाहिए।
    9.  बच्चों को कक्षा में शोर नहीं मचाना चाहिए।
    10.  आपको अपनी फीस देर से नहीं जमा करनी चाहिए।
    11. हमें गरीबों का अपमान नहीं करना चाहिए।
    12.  हमें झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए।
    13.  तुम्हें शराब नहीं पीना चाहिए।
    14.  हमें चप्पल पहन कर मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
    15.   उसे यहां धूम्रपान नहीं करना चाहिए।


    First type Interrogative
    1. क्या उसे अब एक नई कार खरीद लेना चाहिए?
    2. क्या विनोद को यहां अवश्य आना चाहिए?
    3. क्या मुझे इस काम को करना ही होगा?
    4. क्या मुझे अब घर जाना चाहिए?
    5. क्या उसे एक नया मोबाइल अवश्य ही खरीद लेना चाहिए?
    6. क्या हमें हेलमेट नहीं पहनना चाहिए?
    7. क्या तुम्हें एक बार फिर से प्रयास नहीं करना चाहिए?
    8. क्या तुम्हें सच नहीं बोलना चाहिए?
    9.  क्या मेरे भाई को उसको उसी पर नहीं बैठना चाहिए?
    10.  क्या माताजी को आज भोजन नहीं पकाना चाहिए?
    11.  क्या हमें गरीबों की मदद नहीं करनी चाहिए?
    12.  क्या उन्हें यहां मैच नहीं खेलना चाहिए?
    13. क्या हमें गाय नहीं पालनी चाहिए?  
    14.  क्या मुझे उससे नहीं मिलना चाहिए?
    15.  क्या हमें जानवरों पर दया नहीं करनी चाहिए?


    Second type Interrogative 

    1. मुझे अब क्या करना चाहिए?
    2. उसे इस पाठ को अवश्य ही क्यों याद कर लेना चाहिए?
    3. हमें गरीबों को परेशान क्यों नहीं करना चाहिए?
    4. तुम्हें अपने अध्यापक जी का सम्मान क्यों नहीं करना चाहिए?
    5.  मुझे स्कूल कितने बजे आना चाहिए?
    6.  उसे बाहर क्यों नहीं जाना चाहिए?
    7.  मुझे कितनी किताबें खरीदनी चाहिए?
    8.  उसे इस प्रश्न को क्यों नहीं पूछना चाहिए?
    9.  हमें अपने देश से प्रेम क्यों करना चाहिए?
    10.  अब मुझे किस को फोन करना चाहिए?
    11.  पिताजी को आज ऑफिस क्यों नहीं जाना चाहिए?
    12.  हमें फल क्यों खाने चाहिए?
    13.  हमें अपने बड़ों से कैसे बात करनी चाहिए?
    14. तुम्हें इस काम को कब करना चाहिए?
    15.  हमें बारिश में क्यों नहीं भीगना चाहिए?

    Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


    Verb की Forms 👈



    IMPORTANT NOTICE

     यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप  हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...








    मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




    Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
    👉 All Topics (serial-wise)


     यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया  मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे