Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Monday, June 1, 2020

कहावतें (Proverbs )--(iv)- Dailly uses words and sentences

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण कहावतों को हिंदी तथा अंग्रेजी में जानेंगे......
जो proverbs इस post में बताए जा रहे हैं, वे अंग्रेजी बोलते और लिखते समय हर दिन आपके काम आने वाले हैं । आप सभी कहावतों को अच्छी तरह से तैयार करें और अपनी अंग्रेजी को और बेहतर बनायें । आपको पता होना चाहिए कि चाहे हिन्दी हो या अंग्रेजी बिना कहावतों के दोनों भाषाएँ अधुरी हैं इसलिए कहावतों का प्रयोग दोनों भाषाओं में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है; और क्यों नहीं इनके प्रयोग से ज्यादा कुछ कहने की अपेक्षा सिर्फ एक कहावत से पूरा भाव व्यक्त हो जाता है और भाषाएँ पहले की अपेक्षा और बेहतर हो जाती हैं;
 तो चलिए बिना देर किए सीखते हैं.......




कहावतें (Proverbs )




  • दूध का दूध पानी का पानी।
  • Oil  and truth must come out.

  • दूर के ढोल सुहावने होते हैं।
  • Distant drums sound well.

  • दान की बछिया के दांत नहीं गिने जाते।
  • Beggars and borrowers cannot be choosers.

  • धन को धन कमाता है। ( पैसों से पैसा आता है। )
  • Money begets money.

  • ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी।
  • If the Sky Falls, we shall gather larks.

  • नेकी कर दरिया में डाल।
  •  do good and cast it into the river.

  • नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को।
  • Singing all the days in the week and going to church on Sundays. 

  • पढे न लिखे नाम विद्यासागर।
  • An ignorant man keeping a great fuss.

  • परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता।
  • Perseverance is never untruthful.

  • मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
  • Hard work never goes waste.

  • जान बची तो लाखों पाए।
  • Life is better than bags of gold.

  • बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।
  • How long will the Mother's players avail to save her kid.

  • बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह।
  • The younger is even worse than the elder one.

  • भाग्य का लिखा कौन मिटा सकता है।
  • What is fated, cannot be blotted.

  • भूखा सो रुखा।
  • A hungry man is an angry man.

  • महंगा रोए एक बार सस्ता रोए बार-बार।
  • The cheaper buyer takes no meat.

  • गड़े मुर्दे मत उखाडो।
  •  let bygones be bygones.

  • मुल्ला की दौड़ मस्जिद तक।
  • The priest goes no farther from the church.

  • यहां तुम्हारी दाल नहीं गल सकती।
  • Your schemes won't take here.

  • खाली दिमाग शैतान का घर।
  • An empty mind is a devil's workshop.

  • बड़ों की बड़ी बात।
  • High winds blow on high hills.

  • बातों से पेट नहीं भरता।
  • Bare words buy no barley./ it is money that buys lands.

  • बुरे दिन हमारे शिक्षक हैं।
  • Adversity is a good mistress.

  • बलवान का भाग्य भी साथ देता है।
  • Fortune favours the Brave.

  • मान न मान मैं तेरा मेहमान।
  • Welcome or not, I am still your guest.

  • चिंता किसी बात का समाधान नहीं है।
  • Care avails nothing.

  • कोढ़ में खाज।
  • A pimple has grown upon an ulcer.

  •  समय सब कुछ भुला देता है।
  • Time is a great healer.

  • संसार एक रंगमंच है।
  • All world is a stage.

  • भिखारी की पसंद और नापसंद क्या / दान की बछिया के दांत नहीं गिने जाते।
  • Beggars and borrowers cannot be choosers.

  • सुगंध स्वयं फैल जाती है।
  • Good wine needs no push.

  • उतावला सो बावला।
  • Hurry spoils curry.

  • लाख जाए पर शाख न जाए।
  • A good name is better than riches.

  • राम भरोसे जो रहे, मार  सके न कोय।
  • What God will, no Frost can kill.

  • राम-राम जपना, पराया माल अपना।
  •  a robber in a saint's garb.

  • लोहे को लोहा काटता है।
  • Diamond cuts diamond.

  • समय को दुर्लभ जानो।
  • Make hay while the sun shines.

  • साफ जगह पर मैल बहुत खराब लगता।है 
  • dirt looks dirties upon Snow White place.

  • सारा जाता देखिए, आधा लीजे बांट।
  • Better give the wool than the whole sheep.

  • सांप के सपोले ही होंगे।
  • As the crow, so the egg be.





अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं।


No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.