Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, June 19, 2020

Daily uses words and sentences ( Part- 8 )




हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में फ्रेंड्स इस पोस्ट में हम अपने दैनिक जीवन में अधिकतर बोले जाने वाले वाक्यों को पढ़ेंगे इन वाक्यों को आप कहीं पर भी बोल सकते हैं तथा हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अनुवाद करने के नियमों को आप तक पहुंचाएंगे उसके बाद आप इन वाक्यों को खुद बना सकते हैं तथा बोल सकते हैं हम धीरे-धीरे step by step सारी चीजों को आप तक पहुंचा रहे हैं यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई दिक्कत हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा यदि हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगे तो हमें Follow  बटन पर क्लिक करके हमें फॉलो कर सकते हैं.......................





  • हमें अपने वचन का पालन करना चाहिए।
  • We should abide by our promise.

  • वह गणित में निपुण है।
  • She is well-versed in mathematics.

  • मैं आपको मदद का आश्वासन देता हूं ।
  • I  assure you  of my help.

  • अपने माता-पिता की देखभाल करो।
  • Look after your parents.

  • धन के लिए मत जियो।
  • Don't live for riches. 

  • उसने मुझे खाने पर बुलाया।
  • He invited me to dinner.

  • सूरज दिखाई नहीं पड़ता है।
  • The sun is not visible.

  • बादल गरज रहा है।
  •  It is thundering.

  • हिमपात हो रहा है।
  • It is snowing.

  • अंधेरा हो रहा है।
  • It is getting dark.

  • सुबह हो रही है।
  • It is dawning/ the day is breaking.

  • देर हो रही है।
  • It is getting late.

  • इसे जाने दो।
  • Let it go.

  • मैंने उसे एक कुर्सी दी।
  • I offered him a chair.

  • यह निराशाजनक है।
  • It is disappointing.

  • वहां जाना बेकार है।
  • It is useless to go there.

  • शोरगुल ने मुझे जगा रखा।
  • The noise kept me awake.

  • अब इसका प्रयोग नहीं होता।
  • It is no longer to use.

  • थोड़ी देर और रुको।
  • Wait a little longer.

  • उसने सब कुछ खो दिया।
  • She lost all.

  • बुरी संगति में न रहो।
  • Don't keep bad Company.

  • मैं देर तक सोया रहा।
  • I had been long in bed.

  • मैंने संतोष की सांस ली।
  • I heaved a sign of relief.

  • वहां बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।
  • A large crowd had gathered there.

  • जान-माल की क्षति नहीं हुई।
  • There was no loss of life.

  • इसका मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
  •  It produced no effect on me.

  •  यह कई कारणों से होता है।
  • It arises from a variety of causes.

  •  उसके भाषण का सार क्या था?
  • What was the sum and substance of his speech?

  • उन्होंने बड़ा शोरगुल मचाया।
  • They raised a great hue and cry.

  • इस समाचार से मैं स्तब्ध रह गया।
  • I was struck dumb by the news.

  •  इसका मतलब कुछ नहीं है।
  • It means nothing.

  • उसकी आकस्मिक मृत्यु का कारण कैंसर था।
  • His life was cut short by Cancer.

  • यह उसके जीवन की महत्वपूर्ण घटना है।
  • This is an important incident in his life.

  • वह बहुत ज्यादा पीता है।
  • He drinks to excess.

  • इस जानवर को पालतू नहीं बनाया जा सकता।
  • This animal can't be tamed.

  • चूहा दौड़ कर अपने बिल में चला गया।
  •  the mouse ran into its hole.

  • क्या आप को सांप से डर लगता है?
  •  Do you fear from a snake?

  • वह पाखंडी नहीं है।
  • He is not a hypocrite.

  • पहले से शुरू करो।
  • Begin with first.

  • वह कष्ट मुक्त है।
  • He is rid of trouble.

  • उसकी आंखों से आंसू आ गए।
  • He was moved to tears/ tears filled his eyes.

  • वह विनम्र स्वभाव का है।
  • He is polite in manner.

  • चिंता का कोई कारण नहीं।
  •  there is no cause for anxiety.

  • किसी डॉक्टर को शीघ्र बुलाओ।
  • Send for the doctor soon.

  • आप चाहे तो मैं आऊंगा।
  • I will come if you wish so.

  • मैं तुम्हें नौकरी से अलग कर दूंगा।
  • I will dispense with your services.

  •  अब मैं आपसे अलग होता हूं।
  •  Now I take leave of you.

  • दूसरों की सफलता से ईर्ष्या मत करो।
  •  Don't be envious of the success of others.

  •  गली में कूड़ा करकट का ढेर है।
  • Heaps of refuse lie in in the street.

  • वह बीमारी का शिकार हो गया।
  •  He fell a prey to disease.




अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने ब्लॉग के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

1 comment:

If you have any doubts, please let me know.