Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Sunday, May 31, 2020

May 31, 2020

Use of want to (with lots of Practice-exercises and word-meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम want to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे...........



Want to ➡ ना + चाहता हूं /चाहता है/ चाहती है/चाहते हैं

( जब वाक्य के अंत में 'ना + चाहता हूं /चाहता है/ चाहती है/चाहते हैं' आता है तो want to के साथ first form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)


Affirmative 


{ SUBJECT + want to/wants to + first form + OBJECT }


I, We, You, They तथा बहुवचन के Subjects के साथ ➡want to

He, She, It, नाम तथा एकवचन के Subjects के साथ ➡ wants to 

Examples:-


1- मैं तुमसे एक बात पूछना चाहता हूं
I want to ask you one thing.

2-वह बाहर जाना चाहती है।
She wants to go out.

3- हम एक कार खरीदना चाहते हैं।
We want to buy a car.

4-मेरा भाई कुछ कहना चाहता है।
My brother wants to say something.

==========================


Negative 



{ SUBJECT + do not/ does not + want to + first form + OBJECT }



I, We, You, They तथा बहुवचन के Subjects के साथ ➡ Do not 

He, She, It, नाम तथा एकवचन के Subjects के साथ ➡ Does not 

Examples:-

1- मैं झूठ नहीं बोलना चाहता हूं।
I do not want to tell a lie.

2- वह कहीं नहीं जाना चाहता है।
He does not want to go anywhere.

3- तुम पढ़ना नहीं चाहते हो।
You do not want to read.

4- वे मैच नहीं खेलना चाहते हैं।
They Do not want to play match.

Note:- do/ does  आने पर wants नहीं लगाते हैं सिर्फ want ही लगाते हैं।


==========================

First type Interrogative
( क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य )


{ Do/ does + SUBJECT + not + want to + first form + OBJECT }


Examples:-
1-क्या तुम अमीर नहीं बनना चाहते हो?
Do you not want to be rich?

 2-क्या वह तुमसे मिलना नहीं चाहती है?
Does she not want to meet you?

3- क्या तुम्हारा मित्र अंग्रेजी नहीं सीखना चाहता है?
Does your brother not want to learn English?

4-क्या मैं तुम्हें पीटना चाहता हूं?
Do I want to beat you?


==========================

Second type Interrogative
(Q. Word वाले वाक्य)


{ QUESTION WORD + do/ does + SUBJECT + not + want to + first form + OBJECT }


Examples:- 

1-तुम कहां जाना चाहते हो?
Where do you want to go?

2- माता जी आज क्या पकाना चाहती हैं?
What does the mother want to cook today?

3- वह किस से मिलना चाहती है?
Whom does she want to meet?

4-तुम्हारे पिताजी यहां क्यों आना चाहते हैं?
Why does your father want to come here?


*****************************

Practice-exercise



Affirmative 

  1. मैं कुछ खाना चाहता हूं।
  2. वह यहां रहना चाहता है।
  3.  शिकारी इस जंगल में शिकार करना चाहता है।
  4. उसका भाई पतंग उड़ाना चाहता है।
  5. अध्यापक जी हमें अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं।
  6.  मैं उससे एक बार मिलना चाहता हूं
  7. बच्चे कुछ खेलना चाहते हैं।
  8. वह तुम्हारे प्रश्न का उत्तर देना चाहता है।
  9.  मैं अपना जीवन खुशी-खुशी जीना चाहता हूं।
  10. यह भिखारी उस मंदिर के सामने भीख मांगना चाहता है।
  11. हम उस कुत्ते को पालना चाहते है।
  12. वह कुछ धन उधार लेना चाहता है।
  13. वे नियमों को तोड़ना चाहते हैं।
  14. सबसे पहले, मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
  15. बंदर इस पेड़ पर चढ़ना चाहता है।

HARD WORDS:-
कुछ- something, शिकार करना- hunt, एक बार- Once, खुशी-खुशी जीना- live happily, मंदिर के सामने- in front of the temple, नियमों को तोड़ना- break the rules, सबसे पहले- first of all, धन्यवाद देना- thank, पेड़ पर चढ़ना- climb up the tree

Negative 



  1. वह किसी को गाली नहीं देना चाहता है।
  2.  सिपाही चोर को नहीं पकड़ना चाहता है।
  3. मैं दुश्मनों पर आक्रमण नहीं करना चाहता हूं।
  4. वह ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहती है।
  5. मैं तुम पर विश्वास नहीं करना चाहता हूं।
  6. वह तुम्हें फोन नहीं करना चाहता है।
  7. कुली सामान नहीं ले जाना चाहता हूं।
  8. तुम्हारी बहन कमरे को नहीं साफ करना चाहती है।
  9.  हम जल्दी नहीं आना चाहते हैं।
  10.  उसका भाई आज जल्दी उठना नहीं चाहता है।
  11. वह  इस कार्य को पूरा नहीं करना चाहता है।
  12. मैं इनाम नही पाना चाहता हूं।
  13. वे नकल नहीं करना चाहते हैं।
  14. हम इस सांप को जान से नहीं मानना चाहते हैं।
  15.  वह झूठी गवाही नहीं देना चाहता है।
HARD WORDS:-
दुश्मन- enemies, आक्रमण करना- attack, ठंडे पानी से- with cold water, कुली- Porter, सामान- luggage, जल्दी- early, उठना- get up, इनाम पाना- get a prize, झूठी गवाही देना- deliver the false statement


First type Interrogative 


  1. क्या पिताजी अपनी जायदाद को बांटना चाहते हैं?
  2.  क्या तुम शराब नहीं पीना चाहते हो?
  3. क्या वह इस कार को नहीं चलाना चाहता है?
  4.  क्या तुम कहीं जाना चाहते हो?
  5.  क्या वह पक्षियों की तरह आकाश में उड़ना चाहता है?
  6.  क्या तुम मुझे पार्टी में आमंत्रित नहीं करना चाहते हो?
  7.  क्या वह तुमसे शादी नहीं करना चाहती है?
  8. क्या वे शतरंज नहीं खेलना चाहते हैं?
  9.  क्या किसान अपना खेत नहीं जोतना चाहता है?
  10.  क्या माली फूल नहीं तोड़ना चाहता है?
  11. क्या तुम बारिश में नहीं भीगना चाहते हो?
  12.  क्या वह त्यागपत्र देना चाहता है?
  13. क्या चपरासी आज घंटी नहीं बजाना चाहता है?
  14.  क्या तुम पिताजी की आज्ञा नहीं मानना चाहते हो?
  15.  क्या वह अपना गुनाह नहीं कबूल करना चाहता है?

HARD WORDS:-
जायदाद- property, बांटना- divide, कहीं- anywhere, पक्षियों की तरह- like the birds, त्यागपत्र देना- resign, कुबूल करना- confess, गुनाह- guilt


Second type Interrogative 



  1.  तुम वहां से कब आना चाहते हो?
  2.  वह जल्दी क्यों नहीं आना चाहता है?
  3.  तुम उसे जान से क्यों मारना चाहते हो?
  4.  बच्चे क्या खेलना चाहते हैं?
  5.  वह कौन सी कक्षा में पढ़ना चाहता है?
  6.  तुम पास क्यों नहीं होना चाहते हो?
  7. वह किसे बुलाना चाहता है?
  8.  उसकी बहन कहां काम करना चाहती है?
  9.  वह किस से शादी करना चाहती है?
  10.  तुम भिखारियों की तरह क्यों जीना चाहते हो?
  11.  वह कौन सी मूवी देखना चाहती है?
  12.  तुम अपनी पढ़ाई क्यों छोड़ना चाहते हो?
  13. वह नदी में क्यों नहीं स्नान करना चाहती है?
  14. तुम कौन सी भाषा सीखना चाहते हो?
  15.  वह बदला क्यों नहीं लेना चाहता है?
HARD WORDS:-
वहां से- from there, जान से मारना-  kill, कौन सी कक्षा में- in which class, किससे- whom, भिखारियों की तरह- like the beggars, कौन-सी मूवी- which movie, कौन-सी भाषा- which language, पढ़ाई छोडना-drop study, बदला लेना- take revenge


Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं











Saturday, May 30, 2020

May 30, 2020

कहावतें (Proverbs )--(ii)- Dailly uses words and sentences

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण कहावतों को हिंदी तथा अंग्रेजी में जानेंगे......

कहावतें (Proverbs )


  • सांच को आंच नहीं।
  • Pure gold does not fear to the flame.

  • बूंद बूंद से घड़ा भरता है।
  • Many a little makes a mickle.

  • एकता में शक्ति होती है। (एक और एक ग्यारह होते हैं।)
  • Union is strength.

  • कर बुरा तो हो बुरा।
  • Do evil and look for alike.

  • भैंस के आगे बीन बजाना।
  • Crying in wilderness.

  • धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का।
  • A rolling stone gathers no moss.

  • तंदुरुस्ती हजार नियामत।
  • Good health is above wealth.

  • लालच बुरी बला है।
  • Avarice is the root of all evils.

  • एक हाथ से ताली नहीं बजती।
  • It takes two to make a quarrel.

  • जहां फूल वहां काटे। (बिना कांटों के फूल नहीं होते।)
  • There is no rose without thorn.

  • मित्र वही जो समय पर काम आए।
  • A friend in need, is a friend indeed.

  • ईमानदारी सबसे अच्छी नीति होती है।
  • Honesty is the best policy.

  • इस दुनिया में हर एक अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।
  • In this world everyone wants to grind his own axe.

  • काम को काम सिखाता है। 
  • Practice makes a man perfect.

  • आजकल आपकी पांचों उंगलियां घी में है।
  • Nowadays your bread is buttered.

  • मुझ में और आप में जमीन आसमान का फर्क है।
  • We are poles apart.

  • तुमने इस बच्चे को बड़ा सिर चढ़ा कर रखा है।
  • You have given a long rope to this child.

  • वह मेरी आंख का तारा है।
  • He is an apple of my eyes.

  • जहां का पीवे पानी वहां की बोले बानी।
  • While in Rome as romans do.

  • भले आदमी जल्दी ही भगवान को प्यारे हो जाते हैं।
  • Whom God loves, die young.

  • कमाए धोती वाला, खाए टोपी वाला / अंडे सेवे कोई, बच्चे लेवे कोई।
  • One beats the bush, another takes the bread.

  • बूढ़े आदमी पैसों को हवा नहीं लगने देते / बुढ़ापे में पैसों का मोह बढ़ता है।
  • The older the Goose, the harder to pluck.

  • जंगल में मोती की कदर नहीं होती।
  • A thing is valued where it belongs.

  • काया को दुख दिए बिना कोई काम नहीं सुधरता।
  • No pain, no gain.

  • गया वक्त फिर हाथ नहीं आता।
  • Time once lost can't be regained.

  • खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है।
  • Society moulds man.

  • गधे को गधा खुजलाता है। (मूर्खों की प्रशंसा मूर्ख ही करते हैं।)
  • Fools praise fools.

  • अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग।
  • Many hands, many minds.

  • मन के लड्डुओं से भूख नहीं मिटती।
  • It is no use building castles in the air.

  • उधार दीजे, दुश्मन कीजे।
  • Give loan, enemy own.

  • एक थाली के चट्टे-बट्टे / चोर चोर मौसेरे भाई।
  • Birds  of feather, flock together.

  • चुप माने, आधी मर्जी।
  • Silence is half consent.

  • आदमी पेट का दास।
  • A man is a slave to his stomach.

  • दूध का जला छाछ को फूंक फूंक कर पीता है।  (जला हुआ बच्चा लपटों से डरता है।)
  • A burnt child dreads the Fire.

  • मुख में राम बगल में छुरी।
  • A Honey tongue, a heart of gall.

  • नीम हकीम खतरा-ए-जान/ अल्प विद्या भयंकरी।
  • A little knowledge is a dangerous thing.

  • कपड़े देखकर इज्जत मिलती है।
  • Style makes the man.

  • मोती गहरे पानी में होता है।
  • Truth lies at the bottom of a well.

  • झूठ का अंत नहीं।
  • One lie leads to another.

  • इस संसार में हर तरह के लोग होते हैं।
  • It takes all sorts to make the world.














अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं।


May 30, 2020

कहावतें (Proverbs )-(i)-- Dailly uses words and sentences

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण कहावतों को हिंदी तथा अंग्रेजी में जानेंगे..........




         कहावतें (Proverbs)


  • एक सड़ी मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है।
  • A rotten apple injures its companions.

  • जैसा राजा, वैसी प्रजा।
  • As the king so are the subject.

  • होनहार बिरवान के होत चिकने पात।
  • Coming events cast their shadows before.

  • संतोषम् परम सुखम्। (संतोष ही परम सुख है।)
  • Contentment is happiness.

  • तेते पांव पसारिए जेती लंबी शाल। (उतने ही पैर फैलाओ जितनी जगह हो।)
  • Cut your coat according to your cloth.

  • अधजल गगरी छलकत जाय।
  • An empty vessel makes much noise/ deep rivers move with silence, majesty shallow Brooks are noisy.

  • अपने दही को सभी मीठा कहते हैं। (अपने पूत को कोई काना नहीं कहता है।)
  • Every Potter praises his pot.

  • सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखाई पड़ता है।
  • Everything looks yellow to a jaundiced eye.

  • बेकार से बेगार भली।
  • Forced labour is better than idleness.

  • बोए पेड़ बबूल का, आम कहां से खाए।
  • Gather thistles and expect pickles.

  • जाके पैर न फटी बिवाई सो क्या जाने पीर पराई।
  • He jests at scares who never felt a wound.

  • बिना अपने मरे स्वर्ग नहीं दिखाई पड़ता।
  • If you want a thing well done, do it yourself.

  • जल में रहकर मगरमच्छ से बैर करना उचित नहीं।
  • It is hard to live in Rome and to fight with the Pope.

  • मुफलिसी में आटा गीला।
  • Misfortunes never come slightly.

  • ऊंची दुकान के फीके पकवान।
  • Much cry and little wool.

  • कानी के ब्याह में 100 जोखिम।
  • Many a sip between the cup and the lip.

  • आम से टपका बबूल में अटका।
  • Out of the frying - pan into the fire.

  • अपनी मर्यादा अपने हाथ।
  • Respect yourself and you will be respected.

  • हथेली पर दही नहीं जमता।
  • Rome was not built in a day.

  • राई का पर्वत बनाना।
  • To make a mountain of a mole - hill.

  • दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय।
  • Vows made in Storm are forgotten in calm.

  • धोबी का कुत्ता न घर का, न घाट का।
  • Whistling maid and crowing hen are neither fit for gods Nor men.

  • एक तीर से दो निशाने नहीं लगाए जा सकते।
  • One cannot serve the two Masters.

  • अंधे के आगे रोये अपने दीदा खोए।
  • To throw pearls before a swine.

  • अपने मियां मिट्ठू बनना। (खुद की प्रशंसा कोई सिफारिश नहीं होती।)
  • Self praise is no recommendation.

  • अवसर को हाथ से मत जाने दो। (लोहे पर तब चोट मारो जब यह गर्म हो।)
  • Strike the iron while it is hot.

  • उल्टे बांस बरेली को।
  • To carry coal to a new castle.

  • एक पंथ दो काज।  (एक तीर से दो निशाने लगाना।)
  • To kill two birds with one stone.

  • ओस के चाटे प्यास नहीं बुझती।
  • A fog can't be dispelled by fan.

  • कल किसने देखा। ( कल कभी नहीं आता। )
  • Tomorrow never comes.

  • जहां चाह वहां राह।
  • where there is a will, there is a way.

  • घायल की गति घायल ही जाने। ( पहनने वाले को पता होता है कि जूता कहां चुभता है। )
  • Only the wearer knows where the shoe pinches.

  • चिराग तले अंधेरा। 
  • Near the Church farther from God / self evils are always hidden.

  • नाच ना जाने आंगन टेढ़ा।
  • A bad workman quarrels with his tools.

  • डूबते को तिनके का सहारा।
  • A drawing man catches at straw.

  • 4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।
  • A Nine Days' wonder.

  • चोर की दाढ़ी में तिनका। ( पापी का मन सदा शंकित रहता है। )
  • A guilty mind is always suspicious.

  • दुनिया में कोई अनाथ नहीं होता।
  • None is orphan in this world.

  • उम्मीद की किरण जग गई है।
  • We have got a hope of ray.

  • आप भले तो जग भला।
  • Good mind, good find.







अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं।

Friday, May 29, 2020

May 29, 2020

अंग्रेजी में माफी कैसे मांगे तथा उसका उत्तर क्या दें ( How to apologise in English and what to reply ) :-: (Dailly uses words and sentences)

फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम अंग्रेजी में खेद प्रकट करने वाले तथा  क्षमा  मांगने के  विभिन्न प्रकार के तरीकों के बारे में जानेंगे तथा उत्तर में क्या बोलना चाहिए वह भी सीखेंगे.....

  1. Sorry ( अफसोस/ खेद/ दुख )
  2. I am sorry ( मुझे दुख है )
  3. I am so sorry / I am very sorry/ I am terribly sorry  ( मैं बहुत दुखी हूं /मुझे बहुत अफसोस है )
  4. I am really sorry  ( मैं सचमुच बहुत दुखी हूं)
  5.  Excuse me  ( माफ करें/ क्षमा करें )
  6. Please pardon ( कृपया माफ करें )
  7. Please forgive me. ( कृपया मुझे माफ कर दें )
  8. I beg your pardon. ( मैं माफी चाहता हूं )
  9. I apologise. ( मैं माफी मांगता हूं )


==========================


1- Excuse me ( माफ कीजिए / क्षमा करें)
  • छोटे-मोटे अभद्र व्यवहार जैसे छींकना, किसी को बीच में टोकना तथा किसी के काम में बाधा डालने से पहले
  • जैसे कि हम मीटिंग में हैं और हमारा फोन आ जाता है तो फिर हम Excuse me बोल कर कॉल को उठा लेते हैं।
  • यदि हम मीटिंग में है और अचानक से हमें मीटिंग छोड़कर जाना है थोड़ी देर के लिए तब भी हम Excuse me बोल कर जाएंगे
  • यदि हम को किसी से रास्ता पूछना है तो फिर हम Excuse me बोलकर आगे बात करेंगे
  • यदि कुछ लोग रास्ते में खड़े हैं और हम को उनके बीच से निकलना है तब भी हम Excuse me का प्रयोग करेंगे

Note:-
Excuse me का प्रयोग किसी के बीच में बाधा डालने से पहले किया जाता है मतलब कि हम गलती करने से पहले ही माफी मांग लेते हैं।
excuse me, could you tell me the way to airport?
( माफ कीजिए, क्या आप मुझे एयरपोर्ट जाने का रास्ता बता सकते हैं? )

Reply -
It's ok  या That's ok ( ठीक है )

2- sorry  ( दुख/ अफसोस )
  • इसका प्रयोग किसी चीज के लिए अफसोस, दुख या खेद प्रकट करने के लिए होता है 
  • छोटी - मोटी गलती के लिए जो अनजाने में हम से हो जाती हैं
  • I am sorry.  मतलब ( मैं दुखी हूं या मुझे अफसोस है)
  • Note- sorry का मतलब माफी मांगना नहीं होता है बल्कि इसे वहां बोला जाता है जब हम किसी को सहानुभूति दे रहे हो या फिर दुख प्रकट कर रहे हो।
  • जब भी किसी के साथ बुरा हो जाता है तो हम उसका दुख बांटने के लिए sorry बोल सकते हैं

  • हमने बहुत सी फिल्में भी देखी होंगी जिसमें डॉक्टर operation theatre  से बाहर आकर बोलता है  I  am sorry इसका मतलब यह नहीं होता है कि मैं माफी चाहता हूं इसका मतलब होता है मैं दुखी हूं मुझे दुख है मुझे अफसोस है।
  • छोटी-छोटी बातों पर sorry बोला जाता है पर उसका मतलब है यह नहीं होता है कि मैं माफी चाहता हूं बल्कि उसका मतलब होता है मुझे अपने किए पर दुख है।
  •  Sorry के अलावा
  •  इस तरह से भी बोल सकते हैं
  • I am sorry.
  • ( मुझे दुख है )
  • I am so sorry. 
  • मैं बहुत दुखी हूं
  • I am extremely sorry.
  • मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं

Note- जब हमें लंबे शब्दों में दुख व्यक्त करना हो तो इन सभी का प्रयोग करते हैं।

Reply 
That's all right./ it's all right.
( सब कुछ ठीक है)

3- Please forgive me.
 ( कृपया मुझे माफ कर दीजिए )
I beg your pardon/ i apologize
 (मैं माफी चाहता हूं/ मैं माफी मांगता हूं)
(जब हम कोई गलती कर देते हैं तो हम माफी मांगते हैं)

Reply

That's all right! Please don't worry 
( सब ठीक है परेशान मत हो )

4- Please pardon. ( माफ करें )
(इसका प्रयोग कब किया जाता है जब हम किसी की कोई बात सुन नहीं पाते हैं और हम चाहते हैं कि वह अपनी बात को दोबारा कहे)


फ्रेंड्स इन सभी के जवाब में हम
It's ok/ it's all right बोल सकते हैं






अपना कीमती समय देकर हमारे ब्लॉग पर आने तथा हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद इसी तरह से रोज बोले जाने वाले शब्दों तथा वाक्यों को सीखने तथा अनुवाद करने के नियमों को सीखने के लिए और आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं आपको हमारी तरफ से 24 घंटे के अंदर जवाब मिल जाएगा तथा हम आपको पूरी तरह से संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........


Note- हमारे सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए menu पर जाएं


Thursday, May 28, 2020

May 28, 2020

Present Perfect Tense (with lots of Practice-exercises and word-meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में  Present Perfect Tense  को समझेंगे.....

Note- यदि आपने  has/ have के टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके पढ़ ले ताकि इस टॉपिक को अच्छी तरह से समझ सके....

Use of has/ have  👈



Has/ have + 3rd form➡ ा ,,+ है

 (चुका है, गया है, किया है ,लिया है ,दिया है )


 (जब किसी वाक्य के अंत में चुका है ,गया है, किया है, लिया है, दिया है आदि आता है तो has/ have के साथ  3rd form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)

Affirmative  


{ SUBJECT + has/ have + 3rd form + OBJECT }



Examples:- 

1- मैंने अपना काम पूरा कर लिया है
I have completed my work.

2- वह घर पहुंच चुका है
He has reached home.

Note:- Reach के बाद कोई preposition नहीं लगाते हैं।

3- हमने मैच जीत लिया है
We have won the match.

4- कुत्ते ने मुझे काटा है
The dog has bitten me.


==========================

Negative 

{ SUBJECT + has/ have + not + 3rd form+ OBJECT }


Examples:-

1- उसने आज खाना नहीं खाया है
He has not taken food today.

2- मैंने यह फिल्म नहीं देखी है
I have notnot watched this movie.

3- उन्होंने तुम्हें नहीं बुलाया है
They have not called you.

4- तुम्हारे भाई ने गलती नहीं की है
You have not made a mistake.

==========================

First type Interrogative 
 (क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)

{ Has/ have + SUBJECT + not + 3rd form + OBJECT }


Examples:-

1- क्या तुम आज दिल्ली नहीं गए हो?
Have you not gone to Delhi today?

2- क्या उसने तुम्हारा पेन नहीं चुराया है?
Has he not stolen your pen?

3- क्या उन्होंने कुछ खो दिया है?
Have they lost anything?

4- क्या पिताजी ने तुम्हें थप्पड़ मारा है?
Has the father slapped you?


==========================

Second type Interrogative 
(Q. Word वाले वाक्य)

{ QUESTION WORD + has/ have +  SUBJECT + not + 3rd form + OBJECT }


Examples:- 



1-  दूध वाला अभी तक क्यों नहीं आया है?
Why has the milkman not come yet?

2- तुम्हारे भाई ने अभी तक कितने प्रश्न हल किए हैं?
How many questions has your brother solved so for?

3- बच्चों ने निबंध क्यों नहीं लिखा है?
Why have children not written an essay?

4-  तुम ने अभी तक अंडे क्यों नहीं  खाए हैं?
Why have you not eaten eggs  yet/ so for?


Note- अभी तक के लिए yet / so for का प्रयोग last मे करते हैं।


*****************************


Practice - exercise


Affirmative 


  1.  मैंने सभी खिलौने खरीद लिए हैं।
  2.  हमने अपना कार्य समाप्त कर लिया है।
  3. तुम निबंध लिख चुके हो।
  4. वे सो गए हैं।
  5. यह लड़की स्नान कर चुकी है।
  6.  वे सभी भी यहां से जा चुके हैं।
  7.  तुम्हारा भाई यहां 5 सालों तक रह चुका है।
  8. अब सूर्य निकला है।
  9.  न्यायालय ने मुकदमा तय कर लिया है।
  10.  सूर्य अस्त हो चुका है।
  11.  वह अपनी पुस्तक पढ़ चुकी है।
  12.  हम ने अपना पाठ याद कर लिया है।
  13.  रामू ने मेरे भाई की सहायता की है।
  14.  रेलगाड़ी अभी-अभी प्लेटफार्म पर आई है।
  15. शत्रुओं ने नगर को घेर लिया है।

HARD WORDS:-

सभी खिलौने- All the toys, वे सभी - They all, 5 सालों तक- For five years,  न्यायालय- Court, मुकदमा तय करना- Decide the case (decided), अभी-अभी- Just now, शत्रु - Enemies, घेरना- Surround (surrounded)

Negative 


  1.  उसने मुझे जाते हुए नहीं देखा है।
  2.  चांद अभी तक नहीं निकला है।
  3.  तुमने अपने जीवन में कष्ट नहीं उठाए हैं।
  4.  उसने अभी तक लालकिला नहीं देखा है।
  5.  ये बच्चे अभी तक नहीं सोए हैं।
  6.  तुम्हारा नौकर अभी तक नहीं आया है।
  7.  इस बच्चे ने मेरे पैसे नहीं चुराए हैं।
  8.  माली ने अभी तक फूल नहीं तोड़े हैं।
  9.  उसने झूठ कभी नहीं बोला है।
  10.  मैंने यह खबर नहीं सुनी है।

HARD WORDS:-

जाते हुए - Going, कष्ट उठाना - Suffer (suffered), लाल किला- Red fort, यह खबर- This news

First type Interrogative

  1.  क्या तुम अभी तक घर नहीं पहुंचे हो?
  2.  क्या उसने सारे आम खा लिए हैं?
  3. क्या  वह अभी तक यही ठहरा है?
  4.  क्या तुमने सभी खिड़कियां बंद कर दी हैं?
  5.  क्या उसने अभी तक दुकान नहीं खोली है?
  6.  क्या परीक्षाएं अभी तक नहीं शुरू हुई है
  7.  क्या तुम दो बार फेल हो चुके हो?
  8.  क्या माताजी ने आज भोजन नहीं पकाया है?
  9.  क्या लड़कियों ने गीत नहीं गाया है?
  10.  क्या दूध वाला दूध नहीं लाया है?

HARD WORDS:-


सारे आम - All the mangoes, ठहरना- Stay (stayed),यही- Here, दो बार- Twice 

Second type Interrogative

  1.  उसने मुझे क्यों बुलाया है?
  2. तुम्हारा भाई कहां गया है?
  3.  तुम कहां से आए हो?
  4.  उसने आज क्या खाया है?
  5.  तुमने सब्जियां क्यों नहीं खरीदी है?
  6.  उसमें तुम्हारी घड़ी क्यों चुराई है?
  7.  चपरासी ने घंटी क्यों नहीं बजाई है?
  8.  वह अभी तक तैयार क्यों नहीं हुआ है?
  9.  उसने अभी तक दवाई क्यों नहीं खाई है?
  10.  अब कौन आया है?
  11. तुमने  ऐसा अपमानजनक पत्र क्यों लिखा है?
  12.  वह इस परीक्षा में किस प्रकार पास हुई है?
  13.  मेरे पिताजी ने मुझे कब डांटा है?
  14.  उसने समाचार पत्र किसको दिया है?
  15. तुमने क्या निर्णय लिया है?

HARD WORDS:-

 कहां से - From where, तैयार होना - Get ready (got), दवाई - Medicine, ऐसा अपमानजनक पत्र - Such an insulting letter,इस परीक्षा में- In this exam, किस प्रकार- How, निर्णय लेना - Decide (decided)



Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं





Tuesday, May 26, 2020

May 26, 2020

Future Continuous Tense (with lots of Practice-exercises and word meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में  Future Continuous Tense को समझेंगे.....


Will be/ shall be + ing form➡ रहा होगा/ रही होगी/ रहे होंगे

(जब वाक्य के अंत में रहा होगा/ रही होगी/ रहे होंगे आता है तो Will be/ shall be के साथ ing form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)

Affirmative 


{ SUBJECT + will be/ shall be + ing form + OBJECT }


I, We के साथ ➡ Shall be
बाकी सभी Subjects के साथ➡ Will be 

Examples:- 

1- मैं सुबह की गाड़ी से दिल्ली जा रहा हूंगा।
I shall be going to Delhi by morning train.

2- यह लड़का कल इस समय अपनी माता जी के साथ स्नान कर रहा होगा।
This boy will be bathing with his mother at this time tomorrow?

3- कुछ बच्चे अपने मित्रों के साथ मैदान में पतंगे उड़ा रहे होंगे।
Some Children will be flying  kites with their friends in the field.

4- हम कल यहां अंग्रेजी सीख रहे होंगे।
We shall be learning English here tomorrow.

==========================

Negative


 { SUBJECT + will not be/ shall not be + ing form + OBJECT }


Examples:- 



1-कमला अपने मित्र को पत्र नहीं लिख रही होगी।
Kamla will not be writing her friend a letter.

2- तुम अच्छी तरह गीत नहीं गा रहे होगे।
You will not be singing a song well.

3- शेर जंगल में नहीं दहाड़ रहा होगा।
The lion will not be roaring in the forest.

4- कुछ प्यासे यात्री यात्रा नहीं कर रहे होंगे।
Some thirsty travellers will not be travelling.

==========================

First type Interrogative
(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)



{ Will/ Shall + SUBJECT+ not + be+ ing form + OBJECT }



Examples:- 


1- क्या चपरासी स्कूल की घंटी नहीं बजा रहा होगा?
Will the peon not be ringing the school bell?

2- क्या चित्रकार एक सुंदर तस्वीर नहीं बना रहा होगा?
Will the artist not be drawing a beautiful picture?

3- क्या आज शाम को मोर नहीं नाच रहे होंगे?
Will the peacocks not be dancing this evening?

4- क्या तुम कल अपने नौकर को नहीं पीट रहे होगे?
Will you not be beating your servant tomorrow?

==========================

Second type Interrogative 
(Q. Word वाले वाक्य)

{ QUESTION WORD + will/ shall + SUBJECT + not + be + ing form + OBJECT }


Examples:-


1- अध्यापक जी कल किसे पीट रहे होंगे?
Whom will the teacher be beating  tomorrow?

2- ये लड़के कक्षा में शोर क्यों मचा रहे होंगे?
Why Will these boys be making a noise in the class?

3- बच्चे झगड़ा क्यों कर रहे होंगे?
Why will children be quarrelling?

4- तुम्हारा भाई इस समय क्या कर रहा होगा?
What will your brother be doing at this time?

******************************

         Practice - exercise


           Affirmative 


  1.  वह सोमवार को दिल्ली से आ रहा होगा।
  2. पक्षी शाम को आकाश में उड़ रहे होंगे।
  3.  वह घोड़े की सवारी कर रहा होगा।
  4. वह इस समय नदी में स्नान कर रही होगी।
  5. माताजी दोपहर में खाना बना रही होंगी।
  6. पिताजी रविवार को गिरजाघर जा रहे होंगे।
  7. मोर बसंत ऋतु में बागों में नाच रहे होंगे।
  8. मेरा भाई शाम की गाड़ी से घर लौट रहा होगा।
  9. पुलिस चोरों का पीछा कर रही होगी।
  10.  मैं शाम को समाचार पत्र पढ़ रहा हूंगा।
  11. किसान अगले महीने अपने खेतों को जोत होंगे।

HARD WORDS:-

दिल्ली से - From Delhi, गिरजाघर- Church, बसंत ऋतु में - In spring, शाम की गाड़ी से- By evening train, अगले महीने -Next month



          Negative 



  1. यह लड़का कल सड़क पर नहीं दौड़ रहा होगा।
  2.  हरि अपने कमरे में खाना नहीं खा रहा होगा।
  3. मेरी बहन इस समय खाना नहीं पका रही होगी।
  4.  हम कल हॉकी मैच नहीं खेल रहे होंगे।
  5.  वे अगले वर्ष इस नगर में नहीं रह रहे होंगे।
  6. ये लड़के कक्षा में शोर नहीं मचा रहे होंगे।
  7. वे लड़के पार्क में मटरगश्ती नहीं कर रहे होंगे।
  8. धोबी तालाब में गंदे कपड़े नहीं हो रहा होगा।
  9. हम अगले महीने यहां काम नहीं कर रहे होंगे।
  10.  पुजारी कल सुबह इस मंदिर में पूजा नहीं कर रहा होगा।

HARD WORDS:-

इस नगर में- In this city, शोर मचाना -Make a noise (making), तालाब में - In the pond, गंदे कपड़े - Dirty clothes, यहां- Here,  पुजारी - Priest, पूजा करना- Worship  (worshipping)

First type Interrogative 



  1. क्या वह कठिन परिश्रम नहीं कर रहा होगा?
  2. क्या तुम्हारा कुत्ता जंगल में हिरण के पीछे नहीं दौड़ रहा होगा?
  3.  क्या अध्यापक जी कल तुम्हें नहीं पढ़ा रहे होंगे?
  4. क्या लोग भविष्य में भूखों नहीं मर रहे होंगे?
  5. क्या माली बगीचे में फूल नहीं तोड़ रहा होगा?
  6. क्या वह बूढ़ी औरत कल सब्जियां नहीं सब्जिया नहीं बेच रही होगी?
  7.  क्या कुत्ते रात को नहीं भौंक रहे होंगे?
  8. क्या हमें नींद नहीं आ रही होगी?
  9. क्या लड़के मैदान में नहीं खेल रहे होंगे?
  10.  क्या सुनार मेरी अंगूठी नहीं बना रहा होगा?


HARD WORDS:-

 कठिन परिश्रम करना - Work hard (working), भागना- Run (running), हिरण के पीछे - After the deer, भविष्य में - In future,  भूखों मरना - Starve (starving),  बूढ़ी औरत - Old woman,  नींद आना - Feel sleepy (feeling), सुनार- Goldsmith



Second type Interrogative 

  1.  अध्यापक जी कल क्या पढ़ा रहे होंगे?
  2. मैं घर पर अपना काम क्यों पूरा कर रहा हूंगा?
  3. जादूगर कल कहां जादू दिखा रहा होगा?
  4.  हमारी गाएं  शाम को  कहां  चर रही होंगी?
  5. हम कल कहां खेल रहे होंगे?
  6.  वह सोमवार को कहां जा रही होगी?
  7.  तुम अगले महीने क्या कर रहे होगे?
  8.  अध्यापक जी हमें अगले हफ्ते क्यों नहीं पढ़ा रहे होंगे?
  9. डॉक्टर साहब रोगी का इलाज क्यों नहीं कर रहे होंगे?
  10.  कक्षा में कल कितने बच्चे पढ़ रहे होंगे?

HARD WORDS:- 

अगले हफ्ते- Next week, रोगी - Patient, कितने बच्चे - How many children






 Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं






Monday, May 25, 2020

May 25, 2020

Past Continuous Tense (with lots of Practice - exercises and word-meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में Past Continuous Tense को समझेंगे.....

Note- यदि आपने  was/were के टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके पढ़ ले ताकि इस टॉपिक को अच्छी तरह से समझ सके....

Use of was/ were 👈

Was/ were + ing form ➡ रहा था/ रही थी/ रहे थे


(जब वाक्य के अंत में रहा था/ रही थी/ रहे थे आता है तो was/ were के साथ  ing form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)


       Affirmative 




{ SUBJECT + Was/ were + ing form + OBJECT }


Examples :-


1- मैं कल गंगा जी में स्नान कर रहा था।
I was bathing in the Ganga yesterday.

2- तुम रविवार को अपने नौकर को पीट रहे थे।
You were beating your servant on Sunday.

3- वे परीक्षा में नकल कर रहे थे।
They were copying in the exam.

4- ये लड़कियां पौधों में पानी डाल रही थी।
These girls were watering the plants.


..................................................

वाक्य में अपना/ अपनी/ अपने आने पर.........



SUBJECT ➡      P. Adjective⤵   ⬇                                  (अपना)

 ⬇                                       ⬇ 
I-------------------------------------> my
We----------------------------------> our
You-------------------------------> your 
They (बहुवचन)---------------> their
He/ पुरुष (एक वचन)------------> his
She/ स्त्री (एकवचन)------------> her
It/ जीव-जन्तु (एकवचन)---------> its


Note:- जब वाक्य में अपना/ अपनी/ अपने आता है तो उस वाक्य के Subject के Possessive Adjective  को  लिख कर अपना शब्द के साथ जो Noun  जुड़ा होता है उस Noun को लिख देते हैं जैसे-

1- मैं अपनी किताब पढ़ रहा था।
I was reading my book.

2- तुम अपनी किताब पढ़ रहे थे।
You were reading your book.

3- हम अपनी किताबे पढ़ रहे थे।
We were reading our books.

4- वे अपनी किताबें पढ़ रहे थे।
They were reading their books.

5- वह अपनी किताब पढ़ रहा था।
He was reading his book.

6- उसका भाई अपनी किताब पढ़ रहा था।
His brother was reading his book.
यहां SUBJECT पुरुष (एकवचन) है

7- वह अपने कमरे में सो रही थी।
She was sleeping in her room.

8- कुत्ता अपनी पूछ हिला रहा था
The dog was wagging its tail.
यहां SUBJECT जानवर (एकवचन) है

9- मेरा भाई अपना काम कर रहा था
My brother was doing his work.
यहां SUBJECT पुरुष (एकवचन) है


10- बच्चे अपनी किताबें पढ़ रहे थे
Children were reading their books.
यहां  SUBJECT  बहुवचन है


Note:- इस Trick  का प्रयोग किसी भी Tense/ Sentence मे किया जा सकता है

=============================


                Negative


{ SUBJECT + was/ were +not + ing form + OBJECT }


Examples:-


1- चपरासी घंटी नहीं बजा रहा था।
The peon was not ringing the bell.

2- किसान अपना खेत नहीं जोत रहा था।

The farmer was not ploughing his field.

3- कुछ लड़के आम नहीं खा रहे थे।

Some boys were not eating mangoes.

4- हम अपना ग्रह कार्य नहीं कर रहे थे।

We were not doing our homework.



=============================

First type Interrogative

( क्या प्रारंभ होने वाले वाक्य )


{ Was/ were + SUBJECT + not + ing form + OBJECT }


Examples:-



 1- क्या तुम अपनी किताब नहीं पढ़ रहे थे?
Were you not reading your book?

2- क्या बच्चे बारिश में नहीं भीग रहे थे?

Were children not drenching in the rain?

3- क्या यह लड़का अपना निबंध नहीं पूरा कर रहा था?

Was this boy not completing his essay?

4- क्या वह दिल्ली से नहीं आ रही थी?

Was she not coming from Delhi?

Note :-  जब कहीं से आते हैं तो से के लिए from लगाते हैं।

==============================


Second type Interrogative 

      (Q. Word वाले वाक्य)




{ QUESTION WORD + was/ were + SUBJECT + not + ing form + OBJECT }




Examples :- 



1- तुम आज क्या खा रहे थे? 
What were you eating today?

2- वह अंधा लड़का क्यों चिल्ला रहा था?

Why was that blind boy crying?

3- वह तुम्हें क्यों परेशान कर रहा था?

Why was he teasing you?

4- हम कल यहां क्या कर रहे थे?

What were we doing here yesterday?


*******************************


     Practice - exercise 




           Affirmative 





  1. हम अपनी लिखावट सुधार रहे थे।
  2. वह खडूस बनिया मुझे बेवकूफ बना रहा था।
  3.  मां अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थी।
  4.  वे  एक कुआं खोद रहे थे।
  5.  माताजी अपना बिस्तर लगा रही थी।
  6. वह छोटा बच्चा धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल रहा था।
  7. पंडित जी शंख बजा रहे थे।
  8. तुम विलासिता पूर्ण जीवन जी रहे थे।
  9. तुम्हारा छोटा भाई मुझसे  पैसे  ऐठ रहा था
  10. वह अपनी गलती पर पछता रहा था।

HARD WORDS:-



लिखावट -Handwriting, सुधारना- Improve  (improving), खडूस बनिया- Surly grocer, स्तनपान कराना- Suckle  (suckling),  लगाना- Make (making),  बिस्तर- Bed, छोटा बच्चा- Little child, धाराप्रवाह- Fluently, पंडित जी - Sage, शंख- Conch, बजाना (मुंह से) Play (playing),  विलासिता पूर्ण जीवन-Luxurious life, ऐठना- extort (extorting),  तुम्हारा छोटा भाई- Your younger brother, पछताना- Repent  (repenting)

       Negative 


  1. हम भीख नहीं मांग रहे थे।
  2.  मैं तुम्हें गलत नहीं समझ रहा था।
  3.  तुम गलत नहीं कर रहे थे।
  4.  हम धनुर्विद्या नहीं सीख रहे थे।
  5.  साधु तपस्या नहीं कर रहा था।
  6.  मैं कहीं जा नहीं रहा था।
  7.  मैं चलती हुई ट्रेन में नहीं चढ़ रहा
  8.  था।
  9.  शेर गहरी नींद में नहीं सो रहा था।
  10.  बढ़ई मेज नहीं बना रहा था।
  11.   नाई मेरे बाल नहीं काट रहा था।
  12.  सूरज अस्त नहीं हो रहा था।
  13. मैं तैयार नहीं हो रहा था।

गलत समझना- Take wrong (taking), गलत करना- do wrong  (doing), धनुर्विद्या- Archery, साधु- Saint, तपस्या करना- Penance  (penancing), कहीं- Anywhere, चढ़ना- Get (getting), चलती हुई ट्रेन में- Into a running train,  गहरी नींद में सोना- Sleep soundly  (sleeping), नाई- Barber, अस्त होना- Set  (setting), तैयार होना- Get ready  (getting),

First type Interrogative 



  1.  क्या मोदी जी भाषण नहीं दे रहे थे?
  2.  क्या लोग तालियां नहीं बजा रहे थे?
  3. क्या तुम्हें चक्कर आ रहा था?
  4.  क्या मैं अपना समय बर्बाद कर रहा था?
  5. क्या मेरा सर नहीं दर्द कर रहा था?
  6.  क्या तुम अपना जीवन दांव पर लगा रहे थे?
  7.  क्या तुम झूठी गवाही दे रहे थे?
  8. क्या वह बार-बार हमला कर रहा था?
  9.  क्या तुम अपने कपड़े बदल रही थी?
  10.  क्या वह ब्रश नहीं कर रहा था?
  11.  क्या लोग दीपावली पर अपने घर नहीं सजा रहे थे?

HARD WORDS:-



भाषण देना- Deliver the speech (delivering), तालियां बजाना- Clap  (clapping), चक्कर आना- Feel giddy  (feeling), दर्द करना- Ache  (aching), सर- Head,  दांव पर लगाना- Stake  (staking), झूठी गवाही देना- Deliver the false statement  (delivering), बार-बार - Again and again


Second type Interrogative 



  1.  तुम उसे धक्का क्यों दे रहे थे?
  2. वह तुम्हें क्यों चिढ़ा रहा था?
  3.  गाएं कहां चर रही थी?
  4.  तुम किसे लात मार रहे थे?
  5.  वह दरवाजा क्यों खोल रहा था?
  6.  तुम खिड़की से क्या देख रहे  थे?
  7.  माली फूल का तोड़ रहा था?
  8.  दर्जी कपड़े क्यों नहीं सिल  रहा था?
  9.  तुम्हारा दिमाग क्यों नहीं काम कर रहा था?
  10.  तुम उसके पैर क्यों छू रहे थे?

HARD WORDS:-



 खिड़की से-Through the window, फूल तोड़ना- Pluck flowers  (plucking),  सिलना- Sew (sewing), दिमाग- Mind, पैर- Feet



Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........

Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं
















Saturday, May 23, 2020

May 23, 2020

Present Continuous Tense

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में Present Continuous Tense को समझेंगे.....

Note- यदि आपने is/ am/ are के टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके पढ़ ले ताकि इस टॉपिक को अच्छी तरह से समझ सके....

Use of is/ am/ are 👈

Is/ am/ are + ing form ➡ रहा है/रही है/ रहे हैं


(जब वाक्य के अंत में रहा है/ रही है/ रहे हैं आता है तो Is/ am/ are के साथ  ing form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)


Affirmative 




{ SUBJECT + is/ am/ are + ing form + OBJECT }



Examples:- 

1- मैं अभी आ रहा हूं।
I am just coming.

2- बच्चे मैदान में मैच खेल रहे हैं।
Children are playing match in the field.

3- हम नदी में स्नान कर रहे हैं।
We are bathing in the river.

4- विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
Students are preparing for the exam.


==========================


Negative 



{ SUBJECT + is/ am/ are + not+ ing form + OBJECT }


Examples:- 



1- मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।
I am not telling a lie.

2- तुम कठिन परिश्रम नहीं कर रहे हो।
You are not working hard.

3- यह भिखारी भीख नहीं मांग रहा है।
This Beggar is not begging alms.

4- वह शैतान बच्चा इधर उधर मटरगश्ती नहीं कर रहा है।
That naughty child is not loitering here and there.

............................................................


यह/ वह/ इस/ उस/ यह/ ये/ वे/ इन/ उन आदि  शब्दों के साथ Noun आने पर........




(यह/ इस + Noun) 
↪ this + Noun

यह लड़का/ इस लड़के को 
↪ this boy

यह किताब/  इस किताब को
↪this book

(वह/उस + Noun)that + Noun

वह बच्चा/ उस बच्चे को = that child

वह पेन/ उस पेन को = that pen


(ये/ इन + Noun)➡these + Noun   (बहुवचन में)               (बहुवचन में)

(ये लड़कियां/ इन लड़कियों को)
       ↪these girls


(ये वाक्य/ इन वाक्यों को)
 ↪these sentences 


(वे/ उन + Noun)those + Noun 
  (बहुवचन में)               (बहुवचन में)

(वे किसान/ उन किसानों को)
↪those farmers

(वे पत्तियां/ उन पत्तियों को)
↪ those leaves

     इसी तरह से कुछ और उदाहरण देखिए:-
   
इस कक्षा में - in this class
उस सड़क पर- on that road
इस बच्चे के साथ- with this child
उस कमरे में- in that room
उस चारपाई के नीचे- under that cot

==========================

First type Interrogative

(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)


{ Is/ am/ are + SUBJECT + not + ing form + OBJECT}


Examples:-


1- क्या तुम कहीं जा रहे हो?
Are you going anywhere?

2- क्या तुम्हारा भाई वहां कुछ कर रहा है?
Is your brother doing anything there?

3- क्या मैं तुम्हें बेवकूफ बना रहा हूं?
Am I making you fool?

4- क्या तुम्हारी बहन मेरे कमरे में सो रही है?
Is your sister sleeping in my room?

==========================

Second type Interrogative
(Q. Word वाले वाक्य)


{ QUESTION WORD + is/ am/ are+ SUBJECT + not + ing form + OBJECT }


Examples:-


1-  तुम कहां जा रहे हो?
Where are you going?

2- तुम्हारी माताजी वहां क्या कर रही हैं?
What is your mother doing there?

3- वह किसे फोन कर रही है?
Whom is she calling?

4- उसका भाई दिल्ली से घर कब आ रहा है?
When is his brother coming home from Delhi?


******************************

Practice - exercises


Affirmative


  1.  कुछ बच्चे वहां झगड़ा कर रहे हैं।
  2.  तुम बहाने बना रहे हो।
  3.  दादा जी किसी को गाली दे रहे हैं।
  4. मैं सच बोल रहा हूं।
  5.  वह तुम्हें गुमराह कर रहा है।
  6.  तुम बेकार में पैसे खर्च कर रहे हो।
  7.  वे लड़कियां कपड़े धो रही है।
  8.  यह लड़का मुझे परेशान कर रहा है।
  9.  हम चाय के साथ समोसे खा रहे हैं।
  10.  शिकारी कुत्ते लाशों को खोद रहे हैं।

HARD WORDS:-

गुमराह करना - Mislead (misleading), बेकार में - In vain, पैसे - Money, चाय के साथ - With tea, समोसे - Samosas, शिकारी कुत्ते - Hounds, लाशें - Dead bodies

Negative 


  1. तुम अंग्रेजी नहीं सीख रहे हो।
  2.  हम बारिश में नहीं भेज रहे हैं।
  3. मैं उसे जबरदस्ती नहीं पढ़ा रहा हूं।
  4.  वह बहाने नहीं बना रही है।
  5.  बच्चे गिल्ली डंडे का खेल नहीं खेल रहे हैं।
  6.  पिताजी समाचार पत्र नहीं पढ़ रहे हैं।
  7.  मैं बाइक तेज नहीं चला रहा हूं।
  8.  वह उस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही है।
  9. मैं बनावटी जीवन नहीं जी रहा हूं।
  10.  बच्चे पैदल स्कूल नहीं जा रहे हैं।

HARD WORDS:-

जबरदस्ती- By force,  बहाने बनाना - Make excuses (making), गिल्ली डंडे का खेल- The game of tip- cat,  चलाना( बाइक )- Ride (riding), तेज- Fast, हिस्सा लेना- Take part (taking) , उस प्रतियोगिता में- In that competition, बनावटी जीवन- Artificial life, जीना- live (living), पैदल- On foot

First type Interrogative 


  1. क्या वह दुबला - पतला आदमी उस पहलवान से अखाड़े में  नहीं लड़ रहा है?
  2. क्या वह पेटू वहां ठूस ठूंस कर भोजन नहीं कर रहा है?
  3.  क्या तुम  बेशुमार  दौलत नहीं कमा रहे हो?
  4.  क्या बच्चे ईश्वर से प्रार्थना नहीं कर रहे हैं?
  5. क्या हजारों युवा आज भी नौकरी के लिए इधर-उधर नहीं भटक रहे हैं?
  6.  क्या मैं परीक्षा नहीं दे रहा हूं?
  7.  क्या शैतान बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचा रहे हैं?
  8.  क्या मोर छत पर नहीं नाच रहा है?
  9.  क्या सूर्य पूरब में नहीं निकल रहा है?
  10.  क्या दादा जी उपन्यास नहीं पढ़ रहे हैं?
  11.  क्या तुम्हें नींद नहीं आ रही है?

HARD WORDS:-

दुबला पतला - Thin, अखाड़े में - In the arena, वह पेटू- That glutton,  ठूस ठूंस कर खाना - Glut (glutting), बेशुमार दौलत - Countless money, हजारों युवा- Thousands of youths,  आज भी- Even today, नौकरी की तलाश में - In search of job, भटकना - wander (wandering) , इधर उधर - Here and there, परीक्षा देना- take exam (taking), उपन्यास - Novel, नींद आना- Feel sleepy (feeling)

Second type Interrogative 


  1.  गवाह सच क्यों नहीं बोल रहा है?
  2.  जज साहब मुकदमे की सुनवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?
  3. पक्षी क्यों नहीं चहचहा रहे हैं?
  4.  तुम्हारी बहन वहां क्या कर रही है?
  5.  यह लड़का अब क्यों रो रहा है?
  6.  तुम किसे बुला रहे हो?
  7.  यह चपरासी फर्श क्यों नहीं साफ कर रहा है?
  8. अध्यापक जी किसे पीट रहे हैं?
  9.  यह ट्रेन कहां जा रही है?
  10. यह ऊंट पानी क्यों नहीं पी रहा है?

HARD WORDS:- 

गवाह - Witness, मुकदमे की सुनवाई करना - Hear the case (hearing),   चहचहाना - Chirp (chirping)







Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........

Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं