हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण कहावतों को हिंदी तथा अंग्रेजी में जानेंगे......
कहावतें (Proverbs )
- सांच को आंच नहीं।
- Pure gold does not fear to the flame.
- बूंद बूंद से घड़ा भरता है।
- Many a little makes a mickle.
- एकता में शक्ति होती है। (एक और एक ग्यारह होते हैं।)
- Union is strength.
- कर बुरा तो हो बुरा।
- Do evil and look for alike.
- भैंस के आगे बीन बजाना।
- Crying in wilderness.
- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का।
- A rolling stone gathers no moss.
- तंदुरुस्ती हजार नियामत।
- Good health is above wealth.
- लालच बुरी बला है।
- Avarice is the root of all evils.
- एक हाथ से ताली नहीं बजती।
- It takes two to make a quarrel.
- जहां फूल वहां काटे। (बिना कांटों के फूल नहीं होते।)
- There is no rose without thorn.
- मित्र वही जो समय पर काम आए।
- A friend in need, is a friend indeed.
- ईमानदारी सबसे अच्छी नीति होती है।
- Honesty is the best policy.
- इस दुनिया में हर एक अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।
- In this world everyone wants to grind his own axe.
- काम को काम सिखाता है।
- Practice makes a man perfect.
- आजकल आपकी पांचों उंगलियां घी में है।
- Nowadays your bread is buttered.
- मुझ में और आप में जमीन आसमान का फर्क है।
- We are poles apart.
- तुमने इस बच्चे को बड़ा सिर चढ़ा कर रखा है।
- You have given a long rope to this child.
- वह मेरी आंख का तारा है।
- He is an apple of my eyes.
- जहां का पीवे पानी वहां की बोले बानी।
- While in Rome as romans do.
- भले आदमी जल्दी ही भगवान को प्यारे हो जाते हैं।
- Whom God loves, die young.
- कमाए धोती वाला, खाए टोपी वाला / अंडे सेवे कोई, बच्चे लेवे कोई।
- One beats the bush, another takes the bread.
- बूढ़े आदमी पैसों को हवा नहीं लगने देते / बुढ़ापे में पैसों का मोह बढ़ता है।
- The older the Goose, the harder to pluck.
- जंगल में मोती की कदर नहीं होती।
- A thing is valued where it belongs.
- काया को दुख दिए बिना कोई काम नहीं सुधरता।
- No pain, no gain.
- गया वक्त फिर हाथ नहीं आता।
- Time once lost can't be regained.
- खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है।
- Society moulds man.
- गधे को गधा खुजलाता है। (मूर्खों की प्रशंसा मूर्ख ही करते हैं।)
- Fools praise fools.
- अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग।
- Many hands, many minds.
- मन के लड्डुओं से भूख नहीं मिटती।
- It is no use building castles in the air.
- उधार दीजे, दुश्मन कीजे।
- Give loan, enemy own.
- एक थाली के चट्टे-बट्टे / चोर चोर मौसेरे भाई।
- Birds of feather, flock together.
- चुप माने, आधी मर्जी।
- Silence is half consent.
- आदमी पेट का दास।
- A man is a slave to his stomach.
- दूध का जला छाछ को फूंक फूंक कर पीता है। (जला हुआ बच्चा लपटों से डरता है।)
- A burnt child dreads the Fire.
- मुख में राम बगल में छुरी।
- A Honey tongue, a heart of gall.
- नीम हकीम खतरा-ए-जान/ अल्प विद्या भयंकरी।
- A little knowledge is a dangerous thing.
- कपड़े देखकर इज्जत मिलती है।
- Style makes the man.
- मोती गहरे पानी में होता है।
- Truth lies at the bottom of a well.
- झूठ का अंत नहीं।
- One lie leads to another.
- इस संसार में हर तरह के लोग होते हैं।
- It takes all sorts to make the world.
अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........
इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं।

Very good
ReplyDelete