Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Sunday, May 10, 2020

Use of was/ were in Hindi ( Simple past ) :- Basic translation with lots of practice exercises ( Lesson - 2 )

हेलो फ्रेंड्स हमारे ब्लॉग में आपका स्वागत है इस पोस्ट में हम आज was/ were  का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे........


................................................................


         Was/ were - था/ थी/ थे

( जब वाक्य के अंत में था, थी, थे आता है तो हम was/ were का प्रयोग करके Sentence  को बनाते हैं) 

                  Affirmative 


{ SUBJECT + was / were + COMPLEMENT }


I, He, She, It, नाम तथा एकवचन के Subject के साथ ➡ WAS 

We, You, They तथा बहुवचन के Subject के साथ ➡ Were


Examples:- 


1- वह एक बूढ़ा आदमी था।
He was an old man.

2- गांधीजी महान थे।
Gandhi ji was great.

3- मेरा भाई ऑफिस में था।
My brother was in office.

4- हम कल नशे में थे।
We were in drunk yesterday.


Note :-  समय को सबसे last में लिखते हैं। 


-----------------------------------------------           

                   Negative 


 { SUBJECT + was not / were not + COMPLEMENT }


Examples:- 


1- तुम कल वहां नहीं थे।
You were not there yesterday.

2- वे आतंकवादी नहीं थे।
They were not terrorists.

3- कौवा प्यासा नहीं था।
The crow was not thirsty.

4. तुम्हारी बहन कामचोर नहीं थी।
Your sister was not a shirker.


------------------------------------------------

First type Interrogative 

(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)



{ was/ were + SUBJECT + not + COMPLEMENT }


Examples:- 

1- क्या तुम  खुश नहीं थे ?
Were you not happy?

2- क्या हम छात्र नहीं थे ?
Were we not students?

3- क्या कुत्ता बहुत खूंखार था ?
Was the dog very blood thirsty?

4- क्या वह पैसों के पीछे पागल था ?
Was he crazy for money ?




------------------------------------------------




Second type Interrogative
(Q. Word वाले वाक्य)



{ QUESTION WORD + was/ were + SUBJECT + not + COMPLEMENT }


Examples:- 
1- चौकीदार फाटक पर क्यों नहीं था ?
Why was the watchman not at the gate?

2- रावण कौन था ?
Who was Ravana ?

3- तुम कल कहां थे ?
Where were you yesterday?

4- तुम्हारा पेपर कैसा था ?
How was your paper?

5- समस्या क्या थी ?
What was the problem?


*****************************

          Practice - exercise 



                 

               Affirmative

  1.  तुम भयभीत थे।
  2.  मैं बेचैन था।
  3.  उसकी बहन बहुत शर्मीली थी
  4. वह दुविधा में था।
  5. आदिमानव मांसाहारी थे।
  6.  दुल्हन पालकी में थी।
  7.  यात्री प्लेटफार्म पर थे।
  8. यात्रा लंबी थी।
  9. श्रवण एक आज्ञाकारी पुत्र था।
  10. तुम्हारे दादा बहुत गुस्सैल थे।
  11.  वे सुरंग के अंदर थे।
  12.  वह एक शराबी था।
  13.  हम खतरे में थे।
  14. पहलवान अखाड़े में था।
  15. कसाब एक कुख्यात आतंकवादी था।

HARD WORDS :-

भयभीत - Afraid, बेचैन- Restless, शर्मीली- Shy, दुविधा में - In delusion,
आदिमानव- Primitive men, मांसाहारी- Cornivorous, दुल्हन- Bride, पालकी में - In the Palanquin, यात्री- Passengers,
प्लेटफार्म पर - On the platform, यात्रा - Journey,  लंबी- Long, 
एक आज्ञाकारी पुत्र - An obedient son, गुस्सैल - Short- tempered,  सुरंग के अंदर - In the tunnel, शराबी- Sot, खतरे में- In danger, पहलवान - Wrestler, अखाड़े में - In the arena, कुख्यात - Notorious, आतंकवादी- terrorist

                Negative

  1. वह 5 वर्ष का नहीं था।
  2.  बुढ़िया झोपड़ी में नहीं थी।
  3. मैं चिंतित नहीं था।
  4. आम मीठे नहीं थे।
  5.  मैं भ्रमित नहीं था।
  6.  हम मदिरालय में नहीं थे
  7. तुम्हारा पेन महंगा नहीं था।
  8. सैनिक घायल नहीं था।
  9. सब्जी वाला गांव में नहीं था।
  10. प्रश्न कठिन नहीं था।
  11.  वह मेरा गुलाम नहीं था।
  12. फूल सुंदर नहीं थे।
  13. मछुआरा तालाब में नहीं था।
  14. अंगूर खट्टे नहीं थे।
  15. मैं निराश नहीं था।



HARD WORDS :-

5 वर्ष का - Five years old, बुढ़िया- Old woman, झोपड़ी में - In the Hut, चिंतित - Worried, भ्रमित- Confused, मदिरालय में - In the wineshop, महंगा- Costly, सैनिक - Soldier, घायल- Wounded, सब्जी वाला- Green grocer, कठिन- Difficult, गुलाम- Slave, मछुआरा - Fisherman, तालाब में- In the pond, खट्टे- Sour, निराश- Disappointed 


First type Interrogative


  1.  क्या शेर मांद में नहीं था?
  2.  क्या तुम बाजार में नहीं थे?
  3.  क्या हरिया एक आलसी व्यक्ति नहीं था?
  4.  क्या मैं गलत नहीं था?
  5.  क्या पक्षी आकाश में नहीं थे?
  6.  क्या वह लालची नहीं था?
  7.  क्या नौकर वफादार नहीं था?
  8. क्या चाय गरम नहीं थी?
  9.  क्या हम मंदिर में नहीं थे?
  10.  क्या तुम्हारे दांत गंदे नहीं थे?
  11.  क्या चोर घर में नहीं था?
  12.  क्या वह एक चुगलखोर  नहीं था?
  13. क्या तुम घूसखोर नहीं थे?
  14.  क्या बीरबल बुद्धिमान नहीं था?
  15.  क्या शिकारी जंगल में नहीं था?


HARD WORDS :-

मांद में- In the den, बाजार में- In the market,आलसी व्यक्ति - Lazy man, गलत - Wrong, पक्षी - Birds, आकाश में- In the sky, लालची- Greedy, नौकर - Servant, वफादार - Faithful, चाय- Tea,  गरम- Hot, दांत- Teeth, 

Second type Interrogative 

  1. तुम्हारा भाई कहां था?
  2. तुम परेशान क्यों थे?
  3.  उसका नाम क्या था?
  4. तुम्हारे कपड़े फटे हुए क्यों थे?
  5. पिताजी गुस्सा क्यों थे?
  6. मेरा बटुआ कहां था?
  7.  अपराधी कौन था?
  8.  तुम्हारा घर कहां था?
  9. तुम अनुपस्थित क्यों थे?
  10. उसका फैसला क्या था?
  11.  तुम्हारी योजना क्या थी?
  12.  दुर्योधन कौन था?
  13. तुम्हारा प्रश्न क्या था?
  14. मेरी गलती क्या थी?
  15.  खिलाड़ी मैदान में क्यों नहीं थे?


HARD WORDS :-

फटे हुए - Ragged, गुस्सा- Angry, बटुआ- Purse, अपराधी- Guilty,  फैसला- Decision, योजना- Plan, गलती- Mistake


 मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।


2 comments:

If you have any doubts, please let me know.