हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में Future Continuous Tense को समझेंगे.....
Will be/ shall be + ing form➡ रहा होगा/ रही होगी/ रहे होंगे
(जब वाक्य के अंत में रहा होगा/ रही होगी/ रहे होंगे आता है तो Will be/ shall be के साथ ing form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)
Affirmative
{ SUBJECT + will be/ shall be + ing form + OBJECT }
I, We के साथ ➡ Shall be
बाकी सभी Subjects के साथ➡ Will be
Examples:-
1- मैं सुबह की गाड़ी से दिल्ली जा रहा हूंगा।
I shall be going to Delhi by morning train.
2- यह लड़का कल इस समय अपनी माता जी के साथ स्नान कर रहा होगा।
This boy will be bathing with his mother at this time tomorrow?
3- कुछ बच्चे अपने मित्रों के साथ मैदान में पतंगे उड़ा रहे होंगे।
Some Children will be flying kites with their friends in the field.
4- हम कल यहां अंग्रेजी सीख रहे होंगे।
We shall be learning English here tomorrow.
==========================
==========================
Negative
{ SUBJECT + will not be/ shall not be + ing form + OBJECT }
Examples:-
1-कमला अपने मित्र को पत्र नहीं लिख रही होगी।
Kamla will not be writing her friend a letter.
Kamla will not be writing her friend a letter.
2- तुम अच्छी तरह गीत नहीं गा रहे होगे।
You will not be singing a song well.
You will not be singing a song well.
3- शेर जंगल में नहीं दहाड़ रहा होगा।
The lion will not be roaring in the forest.
The lion will not be roaring in the forest.
4- कुछ प्यासे यात्री यात्रा नहीं कर रहे होंगे।
Some thirsty travellers will not be travelling.
==========================
First type Interrogative
Some thirsty travellers will not be travelling.
==========================
First type Interrogative
(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)
{ Will/ Shall + SUBJECT+ not + be+ ing form + OBJECT }
Examples:-
1- क्या चपरासी स्कूल की घंटी नहीं बजा रहा होगा?
Will the peon not be ringing the school bell?
2- क्या चित्रकार एक सुंदर तस्वीर नहीं बना रहा होगा?
Will the artist not be drawing a beautiful picture?
Will the artist not be drawing a beautiful picture?
3- क्या आज शाम को मोर नहीं नाच रहे होंगे?
Will the peacocks not be dancing this evening?
Will the peacocks not be dancing this evening?
4- क्या तुम कल अपने नौकर को नहीं पीट रहे होगे?
Will you not be beating your servant tomorrow?
==========================
1- अध्यापक जी कल किसे पीट रहे होंगे?
Whom will the teacher be beating tomorrow?
2- ये लड़के कक्षा में शोर क्यों मचा रहे होंगे?
Why Will these boys be making a noise in the class?
3- बच्चे झगड़ा क्यों कर रहे होंगे?
Why will children be quarrelling?
4- तुम्हारा भाई इस समय क्या कर रहा होगा?
What will your brother be doing at this time?
******************************
Will you not be beating your servant tomorrow?
==========================
Second type Interrogative
(Q. Word वाले वाक्य)
{ QUESTION WORD + will/ shall + SUBJECT + not + be + ing form + OBJECT }
Examples:-
1- अध्यापक जी कल किसे पीट रहे होंगे?
Whom will the teacher be beating tomorrow?
2- ये लड़के कक्षा में शोर क्यों मचा रहे होंगे?
Why Will these boys be making a noise in the class?
3- बच्चे झगड़ा क्यों कर रहे होंगे?
Why will children be quarrelling?
4- तुम्हारा भाई इस समय क्या कर रहा होगा?
What will your brother be doing at this time?
******************************
Practice - exercise
Affirmative
- वह सोमवार को दिल्ली से आ रहा होगा।
- पक्षी शाम को आकाश में उड़ रहे होंगे।
- वह घोड़े की सवारी कर रहा होगा।
- वह इस समय नदी में स्नान कर रही होगी।
- माताजी दोपहर में खाना बना रही होंगी।
- पिताजी रविवार को गिरजाघर जा रहे होंगे।
- मोर बसंत ऋतु में बागों में नाच रहे होंगे।
- मेरा भाई शाम की गाड़ी से घर लौट रहा होगा।
- पुलिस चोरों का पीछा कर रही होगी।
- मैं शाम को समाचार पत्र पढ़ रहा हूंगा।
- किसान अगले महीने अपने खेतों को जोत होंगे।
HARD WORDS:-
दिल्ली से - From Delhi, गिरजाघर- Church, बसंत ऋतु में - In spring, शाम की गाड़ी से- By evening train, अगले महीने -Next month
Negative
- यह लड़का कल सड़क पर नहीं दौड़ रहा होगा।
- हरि अपने कमरे में खाना नहीं खा रहा होगा।
- मेरी बहन इस समय खाना नहीं पका रही होगी।
- हम कल हॉकी मैच नहीं खेल रहे होंगे।
- वे अगले वर्ष इस नगर में नहीं रह रहे होंगे।
- ये लड़के कक्षा में शोर नहीं मचा रहे होंगे।
- वे लड़के पार्क में मटरगश्ती नहीं कर रहे होंगे।
- धोबी तालाब में गंदे कपड़े नहीं हो रहा होगा।
- हम अगले महीने यहां काम नहीं कर रहे होंगे।
- पुजारी कल सुबह इस मंदिर में पूजा नहीं कर रहा होगा।
HARD WORDS:-
इस नगर में- In this city, शोर मचाना -Make a noise (making), तालाब में - In the pond, गंदे कपड़े - Dirty clothes, यहां- Here, पुजारी - Priest, पूजा करना- Worship (worshipping)
First type Interrogative
- क्या वह कठिन परिश्रम नहीं कर रहा होगा?
- क्या तुम्हारा कुत्ता जंगल में हिरण के पीछे नहीं दौड़ रहा होगा?
- क्या अध्यापक जी कल तुम्हें नहीं पढ़ा रहे होंगे?
- क्या लोग भविष्य में भूखों नहीं मर रहे होंगे?
- क्या माली बगीचे में फूल नहीं तोड़ रहा होगा?
- क्या वह बूढ़ी औरत कल सब्जियां नहीं सब्जिया नहीं बेच रही होगी?
- क्या कुत्ते रात को नहीं भौंक रहे होंगे?
- क्या हमें नींद नहीं आ रही होगी?
- क्या लड़के मैदान में नहीं खेल रहे होंगे?
- क्या सुनार मेरी अंगूठी नहीं बना रहा होगा?
HARD WORDS:-
कठिन परिश्रम करना - Work hard (working), भागना- Run (running), हिरण के पीछे - After the deer, भविष्य में - In future, भूखों मरना - Starve (starving), बूढ़ी औरत - Old woman, नींद आना - Feel sleepy (feeling), सुनार- Goldsmith
Second type Interrogative
- अध्यापक जी कल क्या पढ़ा रहे होंगे?
- मैं घर पर अपना काम क्यों पूरा कर रहा हूंगा?
- जादूगर कल कहां जादू दिखा रहा होगा?
- हमारी गाएं शाम को कहां चर रही होंगी?
- हम कल कहां खेल रहे होंगे?
- वह सोमवार को कहां जा रही होगी?
- तुम अगले महीने क्या कर रहे होगे?
- अध्यापक जी हमें अगले हफ्ते क्यों नहीं पढ़ा रहे होंगे?
- डॉक्टर साहब रोगी का इलाज क्यों नहीं कर रहे होंगे?
- कक्षा में कल कितने बच्चे पढ़ रहे होंगे?
HARD WORDS:-
अगले हफ्ते- Next week, रोगी - Patient, कितने बच्चे - How many children
Note:- जो Word meanings पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........
Verb की Forms 👈
मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं

Nce sir
ReplyDeleteNicesir
ReplyDelete