Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Sunday, May 10, 2020

Use of has/ have in Hindi ( Basic translation with lots of Practice exercises) :- Lesson - 3

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में इस पोस्ट में हम has/ have का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे.........



     Has/ have - पास है/ रखता है

            (किसी के पास कुछ होना)

Note:- यदि वाक्य के अंत में पास है या रखता है आता है तो has/ have का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं।


                  Affirmative


{ SUBJECT + has/ have + COMPLEMENT }

मैं/ मेरे पास - I

हम / हमारे - We

तुम / तुम्हारे पास - You

वे  / उनके पास - They

वह / उसके पास - He, She, It

Note:- 

यदि 'मेरे /हमारे/ तुम्हारे/ उनके/ उसके' आदि शब्दों के साथ पास जुड़ा रहता है तो Nominative case ( I, WE, YOU, THEY, HE, SHE, IT) का प्रयोग किया जाएगा परंतु यदि इन्हीं शब्दों के साथ कोई Noun जुड़ा रहता है तो  Possessive case ( MY, OUR, YOUR, THEIR, HIS, HER, ITS + NOUN ) प्रयोग किया जाएगा जैसे-




मेरे पास ➡ I
मेरे भाई के पास ➡ My brother

हमारे पास ➡We
हमारे भाई के पास ➡ Our brother

तुम्हारे पास ➡ You
तुम्हारे मित्र के पास ➡ Your friend

उनके पास➡They
उनके पिताजी के पास ➡Their father

उसके पास➡He/ she/ it
उसके अध्यापक के पास➡ His/ Her teacher


I, We, You, They तथा बहुवचन के Subject के साथ ➡ Have

He, She, It, नाम तथा एकवचन के Subject के साथ ➡ Has

Examples:-

1- मेरे पास एक बड़ी दुकान है।
I have a big shop.

2- मेरे भाई के पास दो मोबाइल हैं।
My brother has two mobiles.

3- तुम्हारे पास एक लाल पेन है।
You have a red pen.

4- तुम्हारे भाई के पास एक किताब है।
Your brother has a book.

4- हम  बन्दूके  रखते हैं।
We have guns.

5- उसके पास एक रेडियो है।
He has a radio.

6- लड़कों के पास कुछ पेंसिले हैं।
Boys have some pencils.

7- उसके बहन  एक गुड़िया रखती है।
HIs sister has a doll.

           
==========================

                 Negative

Type-1


{ SUBJECT + has/ have+ no/ not+ COMPLEMENT}

No➡ नही/ कोई+ नही ( सम्भावना नही होती है) जैसे-

1- मेरे पास पेन नही है।
I have no pen.

2- उसके पास धन नही है।
He has no money.

3- राम के पास घर नही है।
Ram has no house.

Not➡ नही ( सम्भावना होती है।)
जैसे-

1- मेरे पास लाल पेन नही है।
 I have not a red pen.


2- उसके पास अधिक धन नही है।
He has not much money.


3- राम के पास बड़ा घर नही है।
Ram has not a big house.


Type-2


{ SUBJECT + do not/ does not + have + COMPLEMENT }



I, We, You, They तथा बहुवचन के Subject के साथ ➡ Do not

He, She, It, नाम तथा एकवचन के Subject के साथ ➡ Does not


Examples:-



1- मेरे पास पेन नही है।
I do not have a pen.

2- उसके पास धन नही है।
He does not have money.

3- राम के पास घर नही है।
Ram does not have a house.

4- मेरे पास लाल पेन नही है।
 I do not have a red pen.


5- उसके पास अधिक धन नही है।
He does  not have much money.


6- राम के पास बड़ा घर नही है।
Ram does not have a big house.


Note:- do not/ does not के साथ केवल have लगता है has नहीं लगता।


==========================


First type Interrogative
(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)


Type-1


{ Has/ have + SUBJECT + not + COMPLEMENT }

Examples:-

 1- क्या तुम्हारे पास सोने की घड़ी नहीं है?
Have you not a gold watch?

2- क्या किसान के पास हल नहीं है?
Has the farmer not  a plough?

 3- क्या बच्चों के पास खिलौने नहीं है?
Have children not toys?

4- क्या मेरे पास साइकिल नहीं है?
Do I not have a cycle?



Type-2



{ Do/ does+ SUBJECT + not + have + COMPLEMENT }


Examples:-



 1- क्या तुम्हारे पास सोने की घड़ी नहीं है?
Do you not have a gold watch?

2- क्या किसान के पास हल नहीं है?
Does the farmer not have a plough?

 3- क्या बच्चों के पास खिलौने नहीं है?
 Do children not have toys?

4- क्या मेरे पास साइकिल नहीं है?
Do I not have a cycle?


==========================

Second type Interrogative
 (Q. Word वाले वाक्य)



Type-1


{ Question Word + has/ have+ SUBJECT + not + COMPLEMENT }


Examples:-

1-  तुम्हारे पास क्या नहीं है?
What have you not?

2- उसके पास छाता क्यों नहीं है?
 Why has he not an umbrella?

5-  मदारी के पास दो बंदर क्यों नहीं है?
Why has the juggler not two monkeys?

4- शिकारी के पास बंदूक क्यों नहीं है?
Why has the hunter not a gun?


Type-2


{ QUESTION WORD  + do/ does + SUBJECT + not + have + COMPLEMENT}



Examples:-

1-  तुम्हारे पास क्या नहीं है?
What do you not have ?

2- उसके पास छाता क्यों नहीं है?
 Why does he not have an umbrella?

5-  मदारी के पास दो बंदर क्यों नहीं है?
Why does  the juggler not have two monkeys?

4- शिकारी के पास बंदूक क्यों नहीं है?
Why does  the hunter not have
a gun?

------------------------------------------------
How many➡ कितने ( plural constable noun के साथ) :- इसके साथ बहुवचन का Noun आता है......

{ HOW MANY + NOUN (बहुवचन में) + do/ does + SUBJECT + not + have + COMPLEMENT }

Examples:-

 1- तुम्हारे पास कितनी पेंसिले हैं?
How many pencils do you have?

 2- राम के पास कितनी गाये हैं?
How many cows does Ram have?


3- उसके पास कितने मोबाइल है?
How many mobiles does he have?

4- बच्चों के पास कितनी किताबें हैं?
How many books do children have?


How much➡ कितना ( uncountable Noun के साथ ) :- इसके बाद एकवचन Noun का आता है........


{ HOW MUCH +NOUN (एकवचन मे) + do/ does + SUBJECT + not + have + COMPLEMENT }

Examples:-

1- दूधवाले के पास कितना दूध है?
How much milk do you have?

2- तुम्हारे पास कितना धन है?
How much money do you have?

 3- उसके पास कितने चावल हैं?
How much rice does he have?

 4- महेश के पास कितनी चाय है?
How much tea does Mahesh have?




Note:-  फ्रेंड्स इसका कुछ पार्ट बच गया है जिसे हम अगली पोस्ट में कवर करेंगे...............


******************************

           Practice - Exercise


               Affirmative


  1.  मेरे पास एक गुलाब का फूल है।
  2. उसके पास एक हाथ वाला पंखा है।
  3.  श्री कृष्ण जी के पास एक बांसुरी है।
  4.  सरस्वती जी के पास एक वीणा है।
  5.  वकील के पास एक काला कोट है।
  6. उनके पास चार चप्पले हैं।
  7.  तुम्हारे पास  दो टिकट हैं।
  8. हमारे पास चार भैंसे हैं।
  9.  कुत्ते के पास एक पूंछ है।
  10.  शंकर जी के पास एक त्रिशूल है।

HARD WORDS:-

 गुलाब का फूल- Rose, हाथ वाला पंखा - Hand fan,
बांसुरी- Flute, वीणा  - Harp, वकील- Lawyer, चप्पले- Slippers, टिकट- Ticket, पूंछ- Tail, त्रिशूल- Trident 


                      Negative 


  1.   किसान के पास दो बैल नहीं है।
  2.  पुजारी के पास घंटी नहीं है।
  3.  जादूगर के पास जादुई छड़ी नहीं है।
  4. मेरे पास समय नहीं है।
  5.  माताजी के पास झाड़ू नहीं है।
  6.  दादाजी के पास चश्मा नहीं है।
  7. खिलाड़ियों के पास बल्ला नहीं है।
  8.  फेरीवाले के पास कंबल नहीं है।
  9.  लोहार के पास हथोड़ा नहीं है।
  10.  मोची के पास जूते नहीं है।


HARD WORDS:- 

दो बैल - Two oxen, पुजारी- Priest, जादूगर- Magician, जादुई छड़ी- Magic stick, झाड़ू- Broomstick, चश्मा- Glasses, कंबल- Blanket, लोहार -Blacksmith, हथौड़ा- Hammer, मोची- Cobbler


        First type Interrogative 


  1.   क्या तुम्हारे पास बाइक नहीं है।
  2.  क्या मेरे पास एक अच्छा मित्र है।
  3.  क्या तुम्हारे पास जवाब नहीं है।
  4.  क्या हनुमान जी के पास गदा नहीं है।
  5.  क्या धोबी के पास दो गधे हैं।
  6.  क्या तुम्हारे भाई के पास जेब खर्च नहीं है।
  7.  क्या दुकानदार के पास  ताजी सब्जियां नहीं है।
  8.  क्या तुम्हारे पास समस्या नहीं है।
  9.  क्या उसके पास एक कुत्ता है।
  10.  क्या मछुआरे के पास मछली पकड़ने का कांटा नहीं है।

HARD WORDS:- 

जवाब- Reply, गदा-Club, धोबी- Washerman, गधे- Donkeys, जेब खर्च - Pocket money, समस्या- Problem, मछली पकड़ने का कांटा- Fishing angle

Second type Interrogative 

  1.  कुम्हार के पास बर्तन क्यों नहीं है।
  2.  उसके पास शस्त्र क्यो नहीं है।
  3.  तुम्हारे पास कितने जानवर हैं।
  4.  मदारी के पास कितने बंदर है।
  5. फल वाले के पास कितने फल हैं।
  6.  मेरे पास क्या नहीं है।
  7.  उसके भाई के पास गुब्बारे क्यों नहीं है।
  8.  जादूगर के पास लाल कोट क्यों नहीं है।
  9.  रमेश के पास कितना  भूसा है।
  10.  तुम्हारे पिताजी के पास कितनी कारे है?


HARD WORDS:-

 कुम्हार- Potter, बर्तन- Pots, शस्त्र- Weapons, फल वाला - Fruit seller, फल- Fruits,  गुब्बारे - Balloons, भूसा- Hay






 मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।



7....Use of has/ have in Hindi ( Basic translation with lots of Practice exercises) :- Lesson - 3


8.....Use of had in Hindi (Basic translation with lots of practice exercises) Lesson- 4

1 comment:

If you have any doubts, please let me know.