हेलो friends स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Imperative Sentences के साथ ही साथ Let, Let us तथा use to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो कृपया कमेंट करके अवश्य बताएं तथा आपसे निवेदन है कि हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले ताकि latest updates आप तक सबसे पहले पहुंच सके.......
👉 All Topics (serial-wise)
Imperative Sentence ( आज्ञा सूचक वाक्य )
1. ऐसे वाक्यों में Subject (you) छिपा रहता है।2. इन वाक्यो से आदेश, प्रार्थना, निवेदन, सलाह आदि का भाव प्रकट होता है।
............................................................
First form ➡ ओ, इए, ना,एं
( जब वाक्य के अंत में 'ओ, इए, ना, एं ' आता है तो First form का प्रयोग करके वाक्य का बनाते हैं अर्थात जब कोई वाक्य First form से प्रारंभ होता है तो उस वाक्य अंत में ओ, इए, ना, आता है )Affirmative
{ First form + OBJECT }
1- यहां आओ/ यहां आइए।
Come here.
2- दवाई खाओ/ दवाई खा लो/ दवाई खा लेना/ दवाई खा लीजिए।
Take the medicine.
3- दरवाजा बंद करो।
Shut the door.
4- नौकर को यहां भेज दो।
Send the servant here.
............................................................
Always- सदा/ सदैव/ हमेशा
Never- कभी न/ कभी मत
Don't- न/ मत
Please/ kindly - कृपया
{ Always/ never/ don't/ please/ kindly + first form + OBJECT }
Examples:-
1- कृपया अपना स्थान ग्रहण कीजिए।
Please take your seat.
2- सदैव अपने बुजुर्गों का आदर करो।
Always respect your elders.
3- दिल्ली से लखनऊ बस द्वारा मत जाना।
Don't go to Lucknow from Delhi by bus.
4- कभी गरीबों का अपमान मत करो।
Never insult the poor.
5- कृपया मुझे 2 दिन की छुट्टी प्रदान करें।
Kindly grant me leave for two days.
6- कृपया मुझे शर्मिंदा ना करें।
Please don't embarrass me.
==========================
Use of Let
Let➡ ने दो/ ने देना/ ने दीजिए
( जब वाक्य के अंत में ने दो/ ने देना/ ने दीजिए आदि आता है तो Let का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं। )Affirmative
{ let + object + first form + OBJECT }
Note :- let के बाद वही Object लिखा जाएगा जो वाक्य के प्रारंभ में हो ।
Examples:-
1- मुझे यहां बैठने दो।
Let me sit here.
2- उसे बाहर जाने दो।
Let him go out.
3- पहले मुझे बोल लेने दो।
Let me speak first.
4- कृपया राम को अंदर आने दो।
Please let Ram come in.
Negative
{ Don't/ never + let + object + first form + OBJECT }
Examples;-
1- किसी को चप्पल पहन कर मंदिर में प्रवेश करने मत देना।
Don't let anyone enter the temple with slippers.
OR
Let no one enter the temple with slippers.
( यहां पर No one एक negative word है तथा इसका मतलब होता है कोई नहीं या किसी को नहीं इसलिए इसके साथ Don't/ never का प्रयोग नहीं होता है।)
2- बच्चों को बारिश में मत भीगने देना।
Don't let the children drench in the rain.
3- उसे कभी अकेले मत रहने देना।
Never let him live alone.
4- इस शैतान बच्चे को इधर-उधर मत घूमने देना।
Don't let this naughty child wander here and there.
==========================
Use of Let's = let us
(ऐसे वाक्यों का प्रयोग प्रस्ताव रखने तथा सुझाव देने के लिए किया जाता है।)
............................................................
Let us ➡ आओ/ चलो...... एं/ ते हैं
( जब कोई वाक्य आओ/ चलो से प्रारंभ हो तथा अंत में एं/ ते हैं से समाप्त हो तो Let us का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं ){ Let us + first form + OBJECT }
Examples:-
1- आओ धूप में बैठें।
Let us sit in the sun-shine.
2- चलो अब मैच खेलते हैं।
Let's play match now.
3- आओ अंग्रेजी बोलना सीखें।
Let's Learn how to speak English.
4- चलो उस टकले को चिढ़ाते हैं।
Let's vex that bald.
==========================
Use of use to
( ऐसे वाक्यों से किसी व्यक्ति की आदत का पता चलता है )............................................................
Use to ➡ आ + करो
( जब किसी वाक्य के अंत में आ + करो आता है तो Use to के साथ first form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं।)
Affirmative
{ use to + first form + OBJECT }
Examples: -
1- आराम से बैठा करो।
Use to sit comfortably.
2- दवाई समय से खाया करो।
Take the medicine in time.
Note:- यदि वाक्य में ने के पश्चात या ने के बाद आए तो....
{ SENTENCE + after + ing form + OBJECT }
3- हाथ धोने के बाद खाना खाया करो।
Use to take food after washing hands.
4- ब्रश करने के बाद नाश्ता किया करो।
Use to take breakfast after brushing.
5- खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहला करो।
Use to walk for a while after taking food.
............................................................
Negative
{ Don't + use to + first form + OBJECT }
Examples:-
1- उंगली दिखा कर बात ना किया करो।
Don't use to talk by showing your finger.
Note:- वाक्य में कर या करके आने पर ing form या By + ing form का प्रयोग वाक्य के अंत में करते हैं।
2- जानबूझकर गलती मत किया करो।
Don't use to make a mistake knowingly.
[ Knowingly = जानबूझकर ]
4- हर समय झूठ ना बोला करो।
Don't use to tell a lie every time.
******************************
Practice-exercise
Imperative Sentence
- खिड़कियां बंद करो।
- अपने हाथ उठाओ।
- चलती बस में मत चढो।
- कृपया अपने नौकर को बुलाइए।
- कृपया इस कुर्सी पर बैठिए।
- कृपया मेरे मित्र की बुराई मत कीजिए।
- इस रोगी को परेशान मत कीजिए।
- थोड़ा इंतजार कीजिए।
- सदैव अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करो।
- कभी किसी को गाली मत दो।
- कृपया बाई ओर चलिए।
- चलती हुई ट्रेन से मत उतरना।
- उसे यहां बुलाओ।
- अपने प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना पत्र लिखो।
- अपना कलम मुझे दो।
- कृपया यहां हस्ताक्षर कीजिए।
- मुझे बेवकूफ मत बनाओ।
- मुझे अकेला छोड़ दो।
- कृपया मेरे ब्लॉग को फॉलो करें।
- बकवास मत करो।
HARD WORDS:-
चढ़ना - Get into, बुराई करना - speak ill of, पूर्ण निष्ठा से - sincerely, चलना- walk, हस्ताक्षर करना - Sign, बकवास करना - talk nonsenseLet
- मुझे अब सोने दो।
- इस बच्चे को किताब पढ़ने दो।
- चोर को भागने मत देना।
- उसे इस बात का पता मत चलने देना।
- बच्चों को यहां मत खेलने देना।
- किसी को मेरी इजाजत के बगैर अंदर मत आने देना।
- विद्यार्थियों को शोर मत मचाने देना।
- उसे सड़क पर मत दौड़ने देना।
- दादी जी को कहानियां सुनाने दो।
- पहले मुझे अपना काम कर लेने दो।
- माता जी को चाय बनाने दो।
- उस लड़की को यहां मत नाचने देना।
- जादूगर को इस गांव में जादू दिखाने दो।
- बच्चे को रोने दो।
- पहले उसे खाना खा लेने दो।
- अपने भाई को घर पर रहने दो।
- उसे यहां हस्ताक्षर करने दो।
- अध्यापक जी को यह टॉपिक पढ़ाने दो।
- उसे घुट घुट कर जीने दो।
- लड़कियों को गीत मत गाने देना।
HARD WORDS:-
पता चलना - come to know, मेरी इजाजत के बगैर - Without my permission
Let us
- आओ इस नदी में तैरते हैं।
- चलो आज फुटबॉल खेलते हैं।
- आओ अब घर चलते हैं।
- चलो एक दौड़ लगाते हैं।
- चलो कार को स्टेशन पर ही छोड़ देते हैं।
- चलो फिर से प्रयास करते हैं।
- आओ स्कूल चलें।
- चलो उससे बात करते हैं।
- आओ उसे अंग्रेजी पढ़ाते हैं।
- चलो कुछ नया करते हैं।
- आओ इस मकान की सफाई करें।
- चलो उस बच्चे को तैरना सिखाएं।
- चलो आज स्कूल पैदल चलते हैं।
- आओ मदिरालय में शराब पीते हैं।
- आओ मजे करते हैं।
- आओ उसे रास्ता पार कराते हैं।
- चलो उस भोंदू को पीटते हैं।
- आओ यहां लेटते हैं।
- आओ नाश्ता करें।
- चलो मूवी देखते हैं।
HARD WORDS:-
दौड़ लगाना - have a race, फिर से - Again, कुछ नया - something new, मजे करना - have fun, पार कराना - cross, रास्ता - way, भोंदू - dupeUse to
- नहाने के बाद नीचे आओ।
- रोज न नहाया करो।
- स्कूल समय से आया करो।
- इधर-उधर मत घूमा करो।
- सच बोला करो।
- बहाने न बनाया करो।
- जल्दी-जल्दी न खाया करो।
- सोच समझकर बोला करो।
- अफवाहों पर विश्वास न किया करो।
- देर से ना आया करो।
- सड़क पर दौड़ा न करो।
- ऐसे मत बैठा करो।
- क्लास रूम में बैठकर ऐसी हरकतें ना किया करो।
- सावधानीपूर्वक सुना करो।
- कभी-कभी मुझसे मिल लिया करो।
- रोज-रोज पैसे उधार ना लिया करो।
- सुबह जल्दी उठा करो।
- पंखा चालू कर लिया करो।
- रोज 20 वर्ड मीनिंग्स याद किया करो।
- रोज एक सेब खाया करो।
HARD WORDS:-
नीचे आना - come down, समय से - in time, घूमना - loiter, इधर उधर - here and there, सोच समझकर - after thinking, अफवाहों पर - on rumours, ऐसे - like this, ऐसी हरकतें - such activities, सावधानीपूर्वक - carefully, कभी-कभी - sometimes, मिलना - visit, रोज-रोज - everyday, उधार लेना - borrow, जल्दी - early, चालू करना - Turn onNote:- जो Word meanings पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........
Verb की Forms 👈
IMPORTANT NOTICE
यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...
IMPORTANT NOTICE
यदि आप सच में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं आप हमें कमेंट करके बताएं तथा हमारे सारे टॉपिक को शुरू से पढे तथा जो भी WORD MEANINGS हर पोस्ट में मिले उनको एक जगह नोट कर ले तथा अपना notes तैयार कर ले हम Daily basis पर एक नया टॉपिक आप तक पहुंचाते हैं यदि आपको कहीं पर भी समस्या है तो फिर हमें कमेंट करें तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले जिससे कि सभी पोस्ट आप तक पहुंच सके...
मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें
👉 All Topics (serial-wise)
यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे
👉 All Topics (serial-wise)
यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे

Great
ReplyDelete