Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Monday, June 1, 2020

कहावतें (Proverbs )--(iii)- Dailly uses words and sentences

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण कहावतों को हिंदी तथा अंग्रेजी में जानेंगे......

कहावतें (Proverbs )



  • परमात्मा की लीला न्यारी है।
  • God ways are mysterious.

  • इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
  • No religion is greater than humanity.

  • जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।
  • Whom God stares, sails itself.

  • गुड़ खाए, गुलगुले से परहेज।
  • An artificial sacrification. 

  • एक तो करेला, दूजे नीम चढ़ा।
  • In leprosy to have itch.

  • खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। ( चिढ़ा हुआ आदमी बहुत जल्दी गुस्सा हो जाता है। )
  • A vexed man gets Furious soon.

  • अपना चरित्र बदलिए, चित्र नहीं।
  •  Mind your character, not your picture.

  • आग और पानी एक साथ नहीं हो सकते।
  • Fire and water don't agree with each other.

  • ऊंट के मुंह में जीरा।
  • A drop in the ocean.

  • अंधों में काना राजा
  • A figure among cyphers .

  • थोथा चना बाजे घना।
  • An empty vessel makes much noise.

  • अंत भला तो सब भला।
  • All is well that ends well.

  • घमंड का सर नीचा होता है।
  • Pride goes before a fall.

  • आगे दौड़, पीछे छोड़/ जल्दी का काम शैतान का होता है।
  • Haste makes waste.

  • हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और / हर चमकती चीज सोना नहीं होती।
  • All that glitters is not gold.

  • कांटे से कांटा निकलता है।
  • One nail drives another.

  •  यह मुंह और मसूर की दाल।
  • Honey is not for the ass's mouth.

  • कुकुर कभी धोकर बछिया नहीं होती / सूरदास की  काली  कमरिया चढ़े नयन के के तीर।
  • Crows are never whiter for washing.

  • कौवे के गाली देने से मवेशियों को कोई फर्क नहीं पड़ता / चमार के मनाने से डांगर नहीं मरता।
  • Cattle don't die from crow's cursing.

  • बहती गंगा में हाथ धोना/ मौके का फायदा उठाना।
  • Make hay while the sun shines.

  • नवा 9 दिन पुराना सब दिन।
  • Old is gold.

  • अब पछताए होत का जब चिड़िया चुग गई खेत।
  • No use to cry over spilt milk.

  • जिसकी लाठी उसी की भैंस।
  • Might is right.

  • लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
  • Rod is logic of fool.

  • सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे। ( खुद को हानि पहुंचाए काम करना। )
  • Kill the snake without harming yourself.

  • जैसा बाप, वैसा बेटा।
  • Like father, like son.

  • गलती करना मनुष्य का काम है, माफ करना ईश्वर का काम है।
  • To err is human to forgive is divine.

  • अवसरवादी उगते सूरज की खुशामद करने से नहीं चूकते।
  • Opportunists never hesitate to worship the the rising Sun.

  • इस हाथ से दे, उस हाथ से ले।
  • Early sow, early mow. 

  • एक म्यान में दो तलवार नहीं समाती।
  • Two of a trade seldom agree.

  • एक अनार, सौ बीमार।
  • One post and one hundred candidates.

  • एक कान से सुनो, दूसरे कान से उड़ा दो।
  • In at one ear, out at the other.

  • गरीबी में आटा गीला।
  • Misfortunes seldom come alone.

  • घर का भेदी लंका ढाए।
  • Traitors are the worst enemies.

  • गोली अंदर, दम बाहर।
  • Pill in and breath out.

  • जरूरत के वक्त गधे को भी बाप बनाना पड़ता है।
  • The needy stoops to everything however mean.

  • जैसी करनी वैसी भरनी/ जो बोओगे वही काटोगे।
  •  as you sow so shall you reap.

  • जो गरजते हैं वो बरसते नहीं।
  • Barking dogs seldom bite.

  • तेल देखो, तेल की धार देखो।
  • See  which way the wind blows.

  •  दाल में कुछ काला है/ कुछ तो गड़बड़ है।
  •  something is wrong.

  •  दीवारों के भी कान होते हैं।
  • Hedges have eyes and walls have ears.






अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं।

1 comment:

If you have any doubts, please let me know.