Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Monday, June 1, 2020

कहावतें (Proverbs )-(v)-- Dailly uses words and sentences


हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ महत्वपूर्ण कहावतों को हिंदी तथा अंग्रेजी में जानेंगे......
जो proverbs इस post में बताए जा रहे हैं, वे अंग्रेजी बोलते और लिखते समय हर दिन आपके काम आने वाले हैं । आप सभी कहावतों को अच्छी तरह से तैयार करें और अपनी अंग्रेजी को और बेहतर बनायें । आपको पता होना चाहिए कि चाहे हिन्दी हो या अंग्रेजी बिना कहावतों के दोनों भाषाएँ अधुरी हैं इसलिए कहावतों का प्रयोग दोनों भाषाओं में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है; और क्यों नहीं इनके प्रयोग से ज्यादा कुछ कहने की अपेक्षा सिर्फ एक कहावत से पूरा भाव व्यक्त हो जाता है और भाषाएँ पहले की अपेक्षा और बेहतर हो जाती हैं;
 तो चलिए बिना देर किए सीखते हैं.......




कहावतें (Proverbs )



  • सबको अपना ही मतलब प्यारा होता है।
  • Everyone knows his interest best.

  • वीरता का काम, न चाहे नाम।
  • Good deeds need no show.

  • वह पुरानी चाल चलता है।
  • He keeps to the beaten path.

  • लोभी का पेट नहीं भरता।
  • Covetous man is never in want.

  • लोभ से कुछ नहीं मिलता।
  • All covet, all lost.

  • लड़ाई मौत का त्यौहार है।
  • War is death's feast.

  • मेरे साथ अगर-मगर मत करो।
  • But me, no buts.

  • मुंह पर झूठ नहीं बोला जाता।
  • Face to face the teeth come out.

  • माया बादल की छाया।
  • Riches have wings.

  • खोटा सिक्का खोटा ही होता है।
  • A bad penny always turns up.

  • संपन्नता युक्त गुलामी से विपन्नता युक्त स्वतंत्रता ही बेहतर है।
  • A bean in literary is better than a comfit in prison.

  • योग्यता आपको सफलता की ऊंचाई तक ले जाती है किंतु चरित्र आपको वहां बनाए रखती है।
  • Ability can take you to the top but it takes character to keep you there.

  • हमेशा आने वाला मेहमान अपना सम्मान खो देता है।
  • A constant guest never welcomes.

  •  कायर आदमी अपनी मौत से पहले हजारों बार मरता है।
  • A coward dies thousand times before his death.

  • शब्दों की अपेक्षा कर्म का अधिक प्रभाव होता है।
  • Actions speak louder than words.

  •  समझदार के लिए इशारा काफी होता है।
  • A word to the wise is enough.

  • भेड़ की खाल में भेड़िया।
  • A wolf in lamb's clothing. 

  • खराब समाचार तेजी से फैलता है।
  • Bad news Travels fast.

  • खून पानी से गाढ़ा होता है।
  • Blood is thicker than water.

  • अपने हाथों अपने पैर पर कुल्हाड़ी न मारो।
  • Don't bite the hand that feeds you.

  • सपने वो नहीं होते जिन्हें आप सोते हुए देखते हैं बल्कि सपने वह होते हैं जो आपकी नींद गायब कर देते है।
  • Dreams are not the ones which come when you sleep but they are the ones which will not let you sleep.

  • स्वर्ग सभी जाना चाहते हैं पर मरना कोई नहीं चाहता।
  • Everyone wants to go to heaven but no one wants to die.

  • एक से भले दो।
  • Two heads are better than one.

  • हर चीज का वक्त होता है।
  • There is a time for everything.

  • उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
  • The pot is calling the kettle black.

  • नाम लो, शैतान हाजिर।
  • Speak of the devil and he is sure to appear.

  •  इलाज से परहेज बेहतर।
  • Prevention is better than cure.

  • तलवार की ताकत से बड़ी कलम की ताकत होती है।
  • The  pen is mightier than sword.

  • अवसर सिर्फ एक बार दरवाजा खटखट खटखटाता है।
  • Opportunity knocks at the door but once.

  • अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता।
  •  one swallow does not make a summer.

  • आज का काम कल पर मत छोड़ो।
  • Never put off till tomorrow what you can do today.

  • बिना विचारे जो करे, सो पाछे पछताए।
  • Look before you leap.

  • कम बोलने वाले जल्दी उन्नति करते हैं।
  • Least said, sooner mended.

  • कुआं प्यासे के पास नहीं जाता, प्यासा कुएं के पास जाता है।
  • If the mountain won't come to Muhammad, Muhammad must go to the mountain.

  • चित भी मेरी, पट भी मेरी।
  • Heads I win, tails you lose.

  • नहीं मामा से काना मामा अच्छा।
  • Half a loaf is better than none.

  • कुछ नहीं से कुछ अधिक अच्छा होता है
  • Something is better than nothing. 
































अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेंगे तथा आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........





इसी तरह से सरल ढंग से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें हम अपने के माध्यम से अंग्रेजी से संबंधित हर जानकारी को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।





Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं।

2 comments:

If you have any doubts, please let me know.