Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Monday, June 8, 2020

Use of like to (with lots of Practice-exercises and word-meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम Like to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे...........




Like to ➡ ना +  पसंद है/ पसंद करता है/ अच्छा लगता है

( जब वाक्य के अंत में 'ना +  पसंद है/ पसंद करता है/ अच्छा लगता है' आता है तो like to / likes to  के साथ first form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)


Affirmative 




{ SUBJECT + like to/ likes to + first form + OBJECT }



 Subject
(प्रारंभ में)
 Object
(अंत में/ बीच में)
I मुझे/ मुझकोMe
We   हमें /हमकोUs
You  तुम्हें/ तुमको/ आपकोYou
They  उन्हें/ उनकोThem 
He   उसे/ उसको
(पुरुष के लिए)
Him
 She  उसे/ उसको
(स्त्री के लिए)
 Her 
 It  उसे/ उसको/ इसे/ इसको
(जीव जंतुओं के लिए)
 It



I, We, You, They तथा बहुवचन के Subjects के साथ➡ like to

He, She, It नाम तथा एकवचन के Subjects के साथ➡likes to 


Examples:-



1- मुझे मैच खेलना बहुत अच्छा लगता है।
I like to play match very much.

2-माताजी को रामायण पढ़ना पसंद है।

The mother likes to read the Ramayana.

3- उसे नाचना पसंद है।

He likes to dance.

4- मोहन नदी में तैरना पसंद करता है।

Mohan likes to swim in the river.

==========================

Negative 




{ SUBJECT + do not/ does not like + to + first form + OBJECT }



I, We, You, They तथा बहुवचन के Subjects के साथ➡ Do not


He, She, It नाम तथा एकवचन के Subjects के साथ➡Does not 


Examples:-



1- मुझे इधर-उधर घूमना नहीं पसंद है।
I do not like to wander here and there.

 2- मेरे भाई को साइकिल चलाना नहीं पसंद है।

My brother does not like to ride a cycle.

3- उसे अंग्रेजी सीखना नहीं पसंद है।

He does not like to learn English.

 4- बच्चों को यहां नहीं खेलना पसंद है।

Children do not like to play here.


==========================




First type Interrogative 


(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)



{ do/ does + SUBJECT + not + like to + first form + OBJECT }




Examples:-



1- क्या तुम्हें सुबह जल्दी उठना नहीं पसंद है?
Do you not like to get up early in the morning?

2- क्या उसकी बहन को कपड़े धोना नहीं अच्छा लगता है?

Does his sister not like to wash clothes?

 3- क्या पिताजी को चश्मा पहनना नहीं पसंद है?
Does the father not like to wear glasses?

4- क्या दादा जी को लाठी लेकर चलना नहीं पसंद है?

Does the grandfather not like to walk with a stick?


==========================

Second type Interrogative 


(Q. Word वाले वाक्य)



{ QUESTION WORD + do/ does + SUBJECT + not + like to + first form + OBJECT }



Examples:-



1-तुम्हें क्या खाना पसंद है?
What do you like to eat?

 2- उसे क्या करना पसंद है?

What does she like to do?

3-उसकी बहन को घर पर रहना क्यों नहीं पसंद है?

Why does his sister not like to stay at home?

4- पिताजी को नौकरी करना क्यों नहीं अच्छा लगता है?

Why does the father not like to do the job?

............................................................



Who  वाले




Who➡ कौन/ कौन-कौन/ किसने


Affirmative 



{ Who + like / likes + to + first form + OBJECT }

Like ➡ कौन ( कौन-कौन ) - जब काम करने वाले एक से अधिक रहे हो अर्थात Subject बहुवचन में रहा हो


Likes ➡ कौन :- जब काम करने वाला एक हो अर्थात Subject  एकवचन में  रहा हो

1- वहां जाना कौन  पसंद करता है?
( वहां जाना किसको पसंद है?)
Who likes to go there?

2- सेब कौन-कौन खाना पसंद करता है? 

Who like to eat apples?

3- नदी में तैरना कौन-कौन पसंद करता है? Who like to swim in the river?



4-  जमीन पर सोना किसको पसंद है?

(जमीन पर सोना कौन पसंद करता है) Who likes to sleep on the ground?



Negative 




{ WHO + do not/ does not + first form + OBJECT }



Do not ➡ कौन ( कौन-कौन ) - जब काम करने वाले एक से अधिक रहे हो अर्थात Subject बहुवचन में रहा हो

Does not ➡  कौन :-  जब काम करने वाला एक हो अर्थात Subject  एकवचन में रहा एक वचन में रहा हो

Note:-   यदि काम करने वाले में सभी  का भाव प्रकट हो तो  does not लगाते हैं।

Examples:- 



1- अमीर बनना किस को नहीं पसंद है?
( अमीर बनना कौन नहीं पसंद करता है? )
Who does not like to be rich?


2- मैच खेलना किसको किसको नहीं पसंद है?

( मैच खेलना कौन-कौन पसंद करता है? )
Who do not like to play match?

3-  पैसा कमाना कौन नहीं पसंद करता है? Who does not like to earn money?



******************************

Practice-exercise


Affirmative



  1. मुझे सिवाईयां खाना बहुत अच्छा लगता है।
  2. इस शिकारी को शिकार करना पसंद है।
  3.  हमें हिंदी बोलना पसंद है।
  4.  उसे कंप्यूटर चलाना पसंद है।
  5.  उन्हें हॉकी खेलना पसंद है।
  6.  कुछ लोगों को मोबाइल रखना पसंद होता है।
  7. इन लड़कों को झगड़ा करना पसंद है।
  8. इस लड़के को अंग्रेजी पढ़ना पसंद है।
  9.  मेरे पिताजी को समाचार पत्र पढ़ना अच्छा लगता है।
  10. इस बूढ़ी औरत को सिलाई करना पसंद है।

HARD WORDS:-

सिवाईया - Vermicellies, कंप्यूटर चलाना - Operate the computer,  रखना - Have, सिलाई करना - Sew

Negative 


  1. उसे घूस लेना नहीं पसंद है।
  2. मुझे चुगली करना बिल्कुल भी नहीं पसंद है।
  3. उसे किसी को परेशान करना नहीं अच्छा लगता है।
  4. इस बच्चे को कक्षा में लूडो खेलना नहीं पसंद है।
  5.  उसे चाय पीना नहीं पसंद है।
  6. मुझे काले जूते पहनना नहीं पसंद है।
  7. मेरे भाई को मोबाइल चलाना नहीं पसंद है।
  8.  हमें ट्रेन से यात्रा करना नहीं पसंद है।
  9.  मुझे किसी को बेवजह परेशान करना नहीं पसंद है।
  10.  उसे चारपाई पर लेटना नहीं पसंद है।

HARD WORDS:- 

 चुगली करना - Backbite,  बिल्कुल भी - At all, किसी को - Anyone, मोबाइल चलाना - operate the cellphone, बेवजह - in vain, चारपाई पर - On the cot

First type Interrogative 


  1.  क्या तुम्हें दर-दर भीख मांगना पसंद है?
  2.  क्या कोई अमीर बनना नहीं पसंद करता है?
  3.  क्या उसे तुम्हारे साथ रहना नहीं पसंद है?
  4. क्या तुम्हें उससे बात करना अच्छा लगता है?
  5.  क्या इन बच्चों को ईश्वर से प्रार्थना करना नहीं पसंद है?
  6. क्या तुम्हें रात को सोना नहीं पसंद है?
  7.  क्या माताजी को सब्जियां काटना नहीं पसंद है?
  8.  क्या अध्यापक जी को कुर्सी पर बैठना नहीं पसंद है?
  9. क्या जादूगर को जादू दिखाना नहीं पसंद है?
  10. क्या इन लड़कियों को नाचना नहीं पसंद है?

HARD WORDS:-

दर-दर - Place to place, कोई-Anyone,  तुम्हारे साथ - With you,  ईश्वर से प्रार्थना करना - Prayer to God 

Second type Interrogative 


  1. उसे बारिश में भीगना क्यों नहीं पसंद है?
  2.  मुझे बाजार जाना क्यों नहीं पसंद है?
  3.  उसे कहां रहना अच्छा लगता है?
  4. तुम को कौन सी फिल्म देखना पसंद है?
  5. इस बच्चे को किसके साथ खेलना पसंद है?
  6.  तुम्हें इस साधु के साथ रहना क्यों नहीं पसंद है
  7.  नए नए कपड़े पहनना किसको नहीं पसंद है?
  8. पेंसिल से लिखना किसको पसंद है?
  9.  सरकारी नौकरी कौन नहीं करना पसंद करता है?
  10. तुम्हें बहाने बनाना क्यों नहीं पसंद है?
  11.  तुम्हें सच बोलना क्यों नहीं पसंद है?
  12. ठंडी चाय पीना किसको पसंद है?
  13.  कितने लड़कों को मैच खेलना नहीं पसंद है?
  14.  बाइक चलाना कौन पसंद करता है?
  15.  ठंडा पानी पीना किसको नहीं अच्छा लगता है?

HARD WORDS:-

किसके साथ - Whom with, इस साधु के साथ - With this saint, पेंसिल से - With a pencil, सरकारी नौकरी- Government job





Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं












1 comment:

If you have any doubts, please let me know.