Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, June 5, 2020

Use of wanted to (with lots of Practice-exercises and word-meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम wanted to का प्रयोग करके वाक्य बनाना सीखेंगे...........



Wanted to ➡ ना + चाहता था/ चाहती थी/ चाहते थे

( जब वाक्य के अंत में 'ना + चाहता था/ चाहती थी/ चाहते थे' आता है तो wanted to के साथ first form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)


Affirmative 




{ SUBJECT + wanted to + first form + OBJECT }


सभी Subjects के साथ ➡ wanted to 

Examples:-


1- वह तुम्हें कुछ बताना चाहता था।
He wanted to tell you something.

2- बच्चे यहां मैच खेलना चाहते थे।
Children wanted to play match here.

3- हम बारिश में भीगना चाहते थे।
We wanted to drench in the rain.

4- तुम्हारी बहन सोमवार को कपड़े धोना चाहती थी।
Your sister wanted to wash clothes on Monday.

==========================

Negative 



{ SUBJECT + did not + want to + first form + OBJECT }


सभी Subjects के साथ ➡ Did not

Examples:- 


1- मैं झूठ नहीं बोलना चाहता था।
I did not want to tell a lie.

2- वह तुम्हें गाली नहीं देना चाहता था।
He did not want to abuse you.

3- अध्यापक जी यह  टॉपिक नहीं पढ़ाना चाहते थे।
The teacher did not want to teach this topic.

4- वे इस घर में नहीं रहना चाहते थे।
They Did not want to live in this house.


==========================

First type Interrogative 

(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)


{ Did+ SUBJECT + not + want to + first form + OBJECT }


Examples:-


1- क्या तुम उसे सबक सिखाना चाहते थे?
Did you want to teach him a lesson?

2-  क्या वे तुम्हें जान से मारना चाहते थे?
Did they want to kill you?

3- क्या लड़कियां गीत नहीं गाना चाहती थी?
Did girls not want to sing a song?

4- क्या भिखारी यहां भीख नहीं मांगना चाहता था?

Did the beggar not want to beg alms?



==========================


Second type Interrogative 


(Q. Word वाले वाक्य)



{ QUESTION WORD + did + SUBJECT + not + want to + first form + OBJECT }




Examples:- 



1- वह क्या कहना चाहती थी?
What did she want to say?

2- तुम कहां जाना चाहते थे?

Where did you want to go?

3- वह लड़का किस से मिलना चाहता था?

Whom did that boy want to meet?

4- तुम उससे बात क्यों नहीं करना चाहते थे?

Why did you not want to talk to him.

Note- talk Verb के बाद यदि Object लगाते हैं तो बीच में To लगा देते हैं

...................................................



Who वाले वाक्य



Who - कौन/ कौन-कौन/ किसने/ किस-किस ने


Affirmative 




{ Who + wanted to + first form + OBJECT }





Examples:- 



1- वहां कौन-कौन जाना चाहता था?
Who wanted to go there?

2- इस किताब को कौन खरीदना चाहता था?
Who wanted to buy this book?

3- अंग्रेजी कौन सीखना चाहता था?

Who wanted to learn English?

4- कहानी कौन सुनना चाहता था?
Who wanted to listen a story?



Negative 




{ Who + did not + want to + first form + OBJECT }




Examples:-


1- चाय कौन नहीं पीना चाहता था?
Who did not want to take tea?

2-  इस खाने को कौन-कौन नहीं खाना चाहता था?

Who did not want to take this food?

3- ट्रेन से लखनऊ कौन नहीं जाना चाहता था?

Who did not want to go to Lucknow by train?

4- मुझसे कौन नहीं मिलना चाहता था?

Who did not want to meet me?

Note:- Interrogative तथा Negative Sentences में did लगाया जाता है तथा want का प्रयोग किया जाता है न कि wanted का


*****************************

Practice-exercise



Affirmative 



  1. मैं कुछ फल खरीदना चाहता था।
  2.  माताजी मंदिर जाना चाहती थी।
  3.  सपेरा उस सांप को पकड़ना चाहता था।
  4. तुम्हारी बहन इस कुर्सी पर बैठना चाहती थी।
  5.  हम उसे सजा देना चाहते थे।
  6.  वे जुआ खेलना चाहते थे।
  7.  बच्चे झगड़ा करना चाहते थे।
  8. मैं प्रश्न पूछना चाहता था।
  9.  मेरा भाई एक अच्छी नौकरी करना चाहता था।
  10. उसके पिताजी एक व्यवसाय शुरू करना चाहते थे।

HARD WORDS:-

सपेरा - Snake charmer, इस कुर्सी पर - On this chair, जुआ खेलना- Gamble, एक अच्छी नौकरी - A good job, व्यवसाय- Business

Negative 


  1.  मैं तुम्हारा अपमान करना नहीं चाहता था।
  2. लकड़हारा सोने की कुल्हाड़ी नहीं लेना चाहता था।
  3. वह अपनी भैंस को नहीं बेचना चाहता था।
  4.  मैं तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट नहीं लिखवाना चाहता था।
  5.  वह तुम्हें शाम के खाने पर नहीं बुलाना चाहता था।
  6. वह तुम्हें धोखा नहीं देना चाहती थी।
  7.  चपरासी दोपहर में घंटी नहीं बजाना चाहता था।
  8.  दादी जी शाम को कहानियां नहीं सुनाना चाहती थी।
  9.  वह जल्दी नहीं उठना चाहता था।
  10.  दूध वाला दूध नहीं लाना चाहता था।

HARD WORDS:-


भैंस- Buffalo, तुम्हारे खिलाफ - Against you, झूठी रिपोर्ट लिखवाना - Get the false report filed


First type Interrogative 


  1.  क्या तुम मुझे बेवकूफ बनाना चाहते थे?
  2.  क्या माली फूल नहीं तोड़ना चाहता था?
  3.  क्या वह त्यागपत्र देना चाहता था?
  4.  क्या मैं वहां जल्दी नहीं पहुंचना चाहता था?
  5.  क्या वह साधु तपस्या नहीं करना चाहता था?
  6. क्या बच्चा कुछ खिलौने खरीदना चाहता था?
  7.  क्या तुम उस कुत्ते को भगाना चाहते थे?
  8. क्या वह तुम्हारे साथ लखनऊ नहीं जाना चाहती थी?
  9.   क्या पिताजी तुम्हें डांटना चाहते थे?
  10. क्या लोग दीपावली पर अपने घरों की पुताई नहीं करना चाहते थे?

HARD WORDS:-

तपस्या नहीं करना - Penance, पुताई करना - whitewash

Second type Interrogative 


  1. तुम क्या कहना चाहते थे?
  2. वह कहां बैठना चाहती थी?
  3.  वे तुम्हें कहां बुलाना चाहते थे?
  4.  वह चोरी क्यों करना चाहती थी?
  5. भिखारी कहां भीख मांगना चाहता था?
  6.  तुम्हारा भाई कौन सा मोबाइल खरीदना चाहता था?
  7. महेश कौन सी फिल्म देखना चाहता था?
  8.  तुम मुझसे क्या पूछना चाहते थे?
  9.  इस मकान में कौन रहना चाहता था?
  10.  वह किस कंपनी में नौकरी करना चाहता था?
  11.  दादाजी चश्मा क्यों नहीं पहनना चाहते थे?
  12.  अंग्रेजी कौन सीखना चाहता था?
  13.  अमीर कौन नहीं बनना चाहता था?
  14.  इनाम कौन नहीं पाना चाहता था?
  15.  फिल्म कौन नहीं देखना चाहता था?
  16.  तुम मुझसे क्यों नहीं मिलना चाहते थे?
  17.  वह छाता लेकर क्यों नहीं आना चाहता था?
  18.  परी लकड़हारे को कितनी कुल्हाड़िया देना चाहती थी?
  19.  तुम किस से दोस्ती करना चाहते थे?
  20.  वह कितना धन कमाना चाहता था?

HARD WORDS:- 


कौन सा मोबाइल - Which mobile, कौन सी फिल्म देखना - Which movie, किस कंपनी में - In which company, छाता लेकर - With an umbrella, कितना धन - How much money



Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word - meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........


Verb की Forms 👈












मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं


 यदि आपको मेरी पोस्ट पसंद आ रही हो और आपने मेरी पोस्ट से कुछ सीखा हो तो कृपया  मुझे कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हम से जुड़े रहने के लिए fallow बटन पर क्लिक करें यदि आपको अंग्रेजी में कहीं पर भी कोई समस्या हो तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे








2 comments:

If you have any doubts, please let me know.