हेलो फ्रेंड्स आपका मेरे इस ब्लॉग में स्वागत है मेरे इस ब्लॉग में आप अंग्रेजी लिखना, पढ़ना व बोलना सीख सकते हैं यदि आपको हिंदी आती है और अंग्रेजी बिल्कुल भी नहीं आती है तो भी यहां पर बेसिक से स्टार्ट करेंगे और एडवांस तक जाएंगे।
सबसे पहले मैं आप सभी को हिंदी से अंग्रेजी अल्फाबेट के बारे में बताऊंगा जिसके द्वारा आप किसी भी नाम को लिख सकते हैं तथा हिंदी नाम को अंग्रेजी में नाम में बदल सकते हैं और अंग्रेजी में लिखे हुए नाम को आसानी से पढ़ सकते हैं इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप फेसबुक और मैसेंजर पर कोई भी संदेश लिख सकते हैं और पढ़ भी सकते हैं एक दूसरे से चैट भी कर सकते हैं......
ऊपर हमने एक फोटो अपलोड किया है जिसमें हिंदी से अंग्रेजी अल्फाबेट दिया गया है अब हम नाम लिखना सीखेंगे.....
Rule no.1 यदि किसी नाम के अंतिम अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं लगी है तो A को नहीं लगाते हैं जैसे-
रमन -: र = RA, म =MA , न =NA
रमन - RAMANA ❌
RAMAN ✔
( क्योंकि अंतिम अक्षर 'न' है और 'न' में कोई मात्रा नहीं होगी इसलिए NA के A को हटा देंगे)
मदन :- MADAN
शरद :- SHARAD
पलक :- PALAK
नवन :- NAVAN
Note - यहां पर किसी भी नाम के अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं लगी है इसीलिए उस अंतिम अक्षर मे लगे हुए A को हटा दिया गया है।
Rule no 2. यदि किसी अक्षर में मात्रा लगाएंगे तो उस अक्षर में लगे हुए A को हटाकर उसी A के स्थान पर मात्रा लगाएंगे जैसे :-
किरन = क- ka 'इ' की मात्रा - i परंतु यहां पर .... कि = kai ❌
कि = ki ✔
( क्योंकि यहां पर 'क' में मात्रा लगी है और जब किसी अक्षर में कोई मात्रा लगाते हैं तो उसके A को हटा देते हैं तब मात्रा लगाते हैं इसलिए ऐसा हुआ है)
आदिल :- ADIL
अनिल :- ANIL
मनीष :- MANEESH
कुसुम :- KUSUM
कृष्णा :- KRISHNA
महेश :- MAHESH
विनोद :- VINOD
अंजलि :- ANJALI
दिवाकरः :-DIVAKARAH
Rule no. 3 . यदि किसी अक्षर को आधा लिखना है तो उस अक्षर में लगे हुए A को हटा देते हैं जैसे-
क = KA, क् =K
ख = KHA , ख् =KH
ग = GA , ग् = G
न = NA , न्= N
बिट्टू :- BITTU
कल्लू :- KALLU
पन्ना :- PANNA
सत्यदेव:- SATYADEV
Rule no 4 जिन नामों के अक्षरों में नीचे की ओर 'र' लगा होता है उनमें जिस अक्षर में 'र' लगा होता है उस अक्षर को आधा मान लिया जाता है तथा 'र' को पूरा माना जाता है उसको इस प्रकार लिखते हैं -
क्र= क्+र = KRA
प्र= प्+र = PRA
ग्र= ग्+र= GRA
प्रदीप :- PRADEEP
प्रकाश:- PRAKASH
प्रवीण :- PRAVEEN
प्रतीक्षा:- PRATIKSHA
वज्रबाहु :- VAJRABAHU
Rule no. 5 यदि किसी अक्षर के ऊपर 'र' लगा है तो 'र' को आधा माना जाता है और उस अक्षर को पूरा मनाया जाता है और 'र' की इंग्लिश पहले लिखी जाती है जैसे-
दुर्गेश :- दु =DU, र्= R, गे= GE , श = SHA = DURGESH ( चूंकि 'श' अंतिम अक्षर है इसलिए 'SH' के बाद 'A' नहीं लगाया गया)
हर्ष :- HARSH
वर्धन :- VARDHAN
मौर्य :- MAURYA
हर्षित:- HARSHIT
Rule no.6 . इसके अतिरिक्त कुछ पौराणिक तथा ऐतिहासिक नाम ऐसे होते हैं जिनके अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं लगी होती है और उन नामों को बोलने पर अंतिम अक्षर में हल्की सी 'अ' की आवाज प्रतीत होती है ऐसे नामों को लिखते समय अंतिम अक्षर में A लगा दिया जाता है जैसे-
सिद्धार्थ :- SIDDHARTHA
राम :- RAMA
रावण :- RAVANA
हरिश्चंद्र:- HARISHCHANDRA
विश्वामित्र :- VISHVAMITRA
दुर्योधन:- DURYODHANA विक्रमादित्य:- VIKRAMADITYA
Note:- यहां पर एक बात और ध्यान देना है कि यदि किसी शब्द के अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं है और उस अंतिम अक्षर से पहले जो अक्षर आया है वह अक्षर आधा है तो अंतिम अक्षर में A लगता है।
Rule no.7 इसके अतिरिक्त कुछ नाम हिंदी और इंग्लिश में बहुत ज्यादा प्रचलित है जिनको हिंदी और अंग्रेजी में उसी तरह लिखा जाता है जैसे यह प्रचलित हैं ऐसे शब्दों पर ध्यान देना चाहिए जैसे-
लखनऊ :- LUCKNOW
वर्मा:- VERMA
यूरोप :- EUROPE
ब्रिटेन :- BRITAIN
बंगाल:- BENGAL
******************************
Questions:-
1- 50 लड़कों के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में लिखिए
2- 50 लड़कियों के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में लिखिए
3- 50 गांव के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में लिखिए
फ्रेंड्स यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी समझ में आई हो और आपने कुछ सीखा हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले तथा हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर लें ताकि आप हमेशा मेरे साथ जुड़े रहे यदि आपको कहीं पर भी किसी भी प्रकार की अंग्रेजी में कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा अपना सुझाव अवश्य दें ताकि हम आपकी मदद कर सके हमने इस ब्लॉग को इसी लिए बनाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फायदा उठा सके और आसानी से सीख सकें फ्रेंड्स यह मेरे ब्लॉग की पहली पोस्ट है यदि आपको हिंदी आती है और अंग्रेजी नहीं आ रही है तो आप हमारे ब्लॉग पर जुड़े रहे तथा हमारी हर पोस्ट को क्रम से पढ़ें तथा एक नोट बना ले जिससे कि आप को जब भी कोई डाउट हो तो आप अपने नोट में देख सके और अपने डाउट को दूर कर सके फ्रेंड्स इस ब्लॉग के माध्यम से हम क्रम से पोस्ट डालेंगे और छोटी से छोटी चीज को अच्छी तरह से समझेंगे यदि आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट करके अवश्य पूछें हम आपको 24 घंटे के अंदर संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की कोशिश करेंगे
सबसे पहले मैं आप सभी को हिंदी से अंग्रेजी अल्फाबेट के बारे में बताऊंगा जिसके द्वारा आप किसी भी नाम को लिख सकते हैं तथा हिंदी नाम को अंग्रेजी में नाम में बदल सकते हैं और अंग्रेजी में लिखे हुए नाम को आसानी से पढ़ सकते हैं इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप फेसबुक और मैसेंजर पर कोई भी संदेश लिख सकते हैं और पढ़ भी सकते हैं एक दूसरे से चैट भी कर सकते हैं......
![]() |
| Alphabet hindi to english |
Rule no.1 यदि किसी नाम के अंतिम अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं लगी है तो A को नहीं लगाते हैं जैसे-
रमन -: र = RA, म =MA , न =NA
रमन - RAMANA ❌
RAMAN ✔
( क्योंकि अंतिम अक्षर 'न' है और 'न' में कोई मात्रा नहीं होगी इसलिए NA के A को हटा देंगे)
मदन :- MADAN
शरद :- SHARAD
पलक :- PALAK
नवन :- NAVAN
Note - यहां पर किसी भी नाम के अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं लगी है इसीलिए उस अंतिम अक्षर मे लगे हुए A को हटा दिया गया है।
Rule no 2. यदि किसी अक्षर में मात्रा लगाएंगे तो उस अक्षर में लगे हुए A को हटाकर उसी A के स्थान पर मात्रा लगाएंगे जैसे :-
किरन = क- ka 'इ' की मात्रा - i परंतु यहां पर .... कि = kai ❌
कि = ki ✔
( क्योंकि यहां पर 'क' में मात्रा लगी है और जब किसी अक्षर में कोई मात्रा लगाते हैं तो उसके A को हटा देते हैं तब मात्रा लगाते हैं इसलिए ऐसा हुआ है)
आदिल :- ADIL
अनिल :- ANIL
मनीष :- MANEESH
कुसुम :- KUSUM
कृष्णा :- KRISHNA
महेश :- MAHESH
विनोद :- VINOD
अंजलि :- ANJALI
दिवाकरः :-DIVAKARAH
Rule no. 3 . यदि किसी अक्षर को आधा लिखना है तो उस अक्षर में लगे हुए A को हटा देते हैं जैसे-
क = KA, क् =K
ख = KHA , ख् =KH
ग = GA , ग् = G
न = NA , न्= N
बिट्टू :- BITTU
कल्लू :- KALLU
पन्ना :- PANNA
सत्यदेव:- SATYADEV
Rule no 4 जिन नामों के अक्षरों में नीचे की ओर 'र' लगा होता है उनमें जिस अक्षर में 'र' लगा होता है उस अक्षर को आधा मान लिया जाता है तथा 'र' को पूरा माना जाता है उसको इस प्रकार लिखते हैं -
क्र= क्+र = KRA
प्र= प्+र = PRA
ग्र= ग्+र= GRA
प्रदीप :- PRADEEP
प्रकाश:- PRAKASH
प्रवीण :- PRAVEEN
प्रतीक्षा:- PRATIKSHA
वज्रबाहु :- VAJRABAHU
Rule no. 5 यदि किसी अक्षर के ऊपर 'र' लगा है तो 'र' को आधा माना जाता है और उस अक्षर को पूरा मनाया जाता है और 'र' की इंग्लिश पहले लिखी जाती है जैसे-
दुर्गेश :- दु =DU, र्= R, गे= GE , श = SHA = DURGESH ( चूंकि 'श' अंतिम अक्षर है इसलिए 'SH' के बाद 'A' नहीं लगाया गया)
हर्ष :- HARSH
वर्धन :- VARDHAN
मौर्य :- MAURYA
हर्षित:- HARSHIT
Rule no.6 . इसके अतिरिक्त कुछ पौराणिक तथा ऐतिहासिक नाम ऐसे होते हैं जिनके अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं लगी होती है और उन नामों को बोलने पर अंतिम अक्षर में हल्की सी 'अ' की आवाज प्रतीत होती है ऐसे नामों को लिखते समय अंतिम अक्षर में A लगा दिया जाता है जैसे-
सिद्धार्थ :- SIDDHARTHA
राम :- RAMA
रावण :- RAVANA
हरिश्चंद्र:- HARISHCHANDRA
विश्वामित्र :- VISHVAMITRA
दुर्योधन:- DURYODHANA विक्रमादित्य:- VIKRAMADITYA
Note:- यहां पर एक बात और ध्यान देना है कि यदि किसी शब्द के अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं है और उस अंतिम अक्षर से पहले जो अक्षर आया है वह अक्षर आधा है तो अंतिम अक्षर में A लगता है।
Rule no.7 इसके अतिरिक्त कुछ नाम हिंदी और इंग्लिश में बहुत ज्यादा प्रचलित है जिनको हिंदी और अंग्रेजी में उसी तरह लिखा जाता है जैसे यह प्रचलित हैं ऐसे शब्दों पर ध्यान देना चाहिए जैसे-
लखनऊ :- LUCKNOW
वर्मा:- VERMA
यूरोप :- EUROPE
ब्रिटेन :- BRITAIN
बंगाल:- BENGAL
******************************
Questions:-
1- 50 लड़कों के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में लिखिए
2- 50 लड़कियों के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में लिखिए
3- 50 गांव के नाम हिंदी तथा अंग्रेजी में लिखिए
फ्रेंड्स यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी समझ में आई हो और आपने कुछ सीखा हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले तथा हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर लें ताकि आप हमेशा मेरे साथ जुड़े रहे यदि आपको कहीं पर भी किसी भी प्रकार की अंग्रेजी में कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं तथा अपना सुझाव अवश्य दें ताकि हम आपकी मदद कर सके हमने इस ब्लॉग को इसी लिए बनाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फायदा उठा सके और आसानी से सीख सकें फ्रेंड्स यह मेरे ब्लॉग की पहली पोस्ट है यदि आपको हिंदी आती है और अंग्रेजी नहीं आ रही है तो आप हमारे ब्लॉग पर जुड़े रहे तथा हमारी हर पोस्ट को क्रम से पढ़ें तथा एक नोट बना ले जिससे कि आप को जब भी कोई डाउट हो तो आप अपने नोट में देख सके और अपने डाउट को दूर कर सके फ्रेंड्स इस ब्लॉग के माध्यम से हम क्रम से पोस्ट डालेंगे और छोटी से छोटी चीज को अच्छी तरह से समझेंगे यदि आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट करके अवश्य पूछें हम आपको 24 घंटे के अंदर संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की कोशिश करेंगे

Ham bhi sikhenge sir g
ReplyDeleteYou are always welcome
DeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteYou have cleared my confusion sir..
ReplyDeleteThis is the perfect way ...
So useful topic
ReplyDeleteVery useful topic sir
ReplyDelete