Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, May 22, 2020

Future Indefinite Tense ( with lots of Practice- exercises and word meanings)

हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में Future  Indefinite Tense को समझेंगे.....




Will/ shall+ first form➡गा/ गी/ गे

(जब वाक्य के अंत में गा/ गी/ गे आता है तो Will/ shall के साथ  first form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)


                     Affirmative 


{ SUBJECT  + will/ shall + first form + OBJECT }


I, We के साथ➡ Shall
बाकी सभी Subjects के साथ ➡ Will


Examples:-


1- मैं सोमवार को एक पुस्तक खरीदूंगा।
I shall buy a book on Monday.

2- हम शाम को मंदिर जाएंगे।
We shall go to temple in the evening.

3- अध्यापक जी आज हमें अंग्रेजी पढ़ाएंगे।
The teacher will teach us English today.

4- तुम कल यहां नहीं बैठोगे।
You will not sit here tomorrow.

............................................................

Objects को इस क्रम से रखना चाहिए....

{ सजीव + निर्जीव + स्थान + समय }

1-सजीव ➡ me, us, you, them, him, her, it, Mohan, dog etc.

2- निर्जीव ➡ English, Hindi, story, letter, pen, book etc.

3- स्थान ➡ at home, in the claas, in the forest, on the road etc.

4- समय ➡ at noon, in the evening, at 10 O' clock, on Monday etc.

जैसे:-
1- पिता जी रात को तुम्हें घर पर एक  कहानी सुनायेंगे
The father will tell you a story at home in the evening.


2- मैं तुम्हें कल कक्षा में एक किता दूंगा।
I shall  give you a book in the claas tomorrow.


3 - वह दोपहर में मुझे एक पत्र लिखेगा।
He will write me a letter at noon.


4- वह मुझसे प्रश्न पूछेगा।
He will ask me a question.



Note:- इस Trick का प्रयोग किसी भी Tense/ Sentence में किया जा सकता है।

==========================


                     Negative 

{ SUBJECT + will/ shall + first form + OBJECT }


Examples:-

1- मैं शाम को चाय नहीं पियूंगा।
I shall not take tea in the evening.

2- अध्यापक जी मुझे नहीं पीटेंगे।
The teacher will not beat me.

3- वह शाम को दवाई नहीं खाएगी।
She will not take medicine in the evening.

4- माता जी रात को रामायण नहीं पढ़ेगी।
The mother will not read the Ramayana at night.



==========================

First type Interrogative

(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)


{ Will/ Shall + SUBJECT + not + First form + OBJECT }


Examples:- 

1- क्या तुम वहां कोई काम करोगे?
Will you do any work there?

2- क्या मैं कल नहीं आऊंगा?
Shall I not come tomorrow?

3- क्या माता जी आज भोजन नहीं पकाएंगी?
Will the mother not cook food today?

4- क्या यह धोबी रविवार को कपड़े नहीं धोयेगा?
Will this washerman not wash clothes on Sunday?


==========================




Second type Interrogative      (Q. Word वाले वाक्य)




{ QUESTION WORD + will/ shall + SUBJECT + not + First form + OBJECT}


Examples:- 

1- तुम क्या खाओगे?
What will you eat?

2-  वह आज कहां जाएगा?
Where will he go today?

3-  हम अब अंग्रेजी कैसे सीखेंगे?
How shall we learn English now?

4-  तुम्हारा मित्र अगले महीने इस कंपनी में नौकरी क्यों नहीं करेगा?
Why will your friend not do the job in this company next month?


==========================

              Practice - exercise 


         Affirmative


1- मैं अगले वर्ष चुनाव लडूंगा।

2-  तुम मदन के साथ पढ़ोगे।

3- वे  आज शाम को पार्क में फुटबॉल खेलेंगे।

4- तुम कल एक निबंध लिखोगे।

5- मैं अगले महीने उसे निमंत्रण दूंगा।

6- तुम्हारी बहन अगले हफ्ते एक स्वेटर बुनेगी।

7- वह तुमसे शादी करेगी।

8- हम तुम्हारी आज्ञा मानेंगे।

9- तुम इस वर्ष प्रथम आओगे।

10- वह शाम को दुकान खोलेगा।

11- बच्चे मेले में गुब्बारे खरीदेंगे।

HARD WORDS:- 
चुनाव लड़ना- Take part in election, मदन के साथ-With Madan,  निमंत्रण देना- Invite, स्वेटर बुनना- knit a sweater,  प्रथम आना- Stand first, मेले में- In the Fair 


                      Negative 

  1. मैं चप्पल पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं करूंगा।
  2. मेरा भाई किसी को  बिना वजह परेशान नहीं करेगा।
  3. वह अब इस घर में नहीं रहेगी।
  4. हम अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं करेंगे।
  5. आप किसी की चापलूसी नहीं करोगे।
  6. मैं रिश्वत नहीं लूंगा।
  7. वह तुमसे वादा नहीं करेगी।
  8. मैं तुम्हें धोखा नहीं दूंगी।
  9. मेरा भाई तालाब में पानी नहीं पिएगा।
  10. तुम कानूनी दांवपेच नहीं खेलोगे।
  11. मैं घुटन भरी जिंदगी नहीं जिऊंगा।
HARD WORDS:- 
 चप्पल पहनकर- With slippers,  बिना वजह- Without any reason, इस घर में- In this house, पूरा करना- Perform,  अपने कर्तव्यों को- Our duties, चापलूसी करना- Flatter, रिश्वत लेना- Take bribe,  वादा करना- Promise, धोखा देना- Decieve,  तालाब में- In the pond, कानूनी दांवपेच खेलना- Play law tricks, जीना- Live, घुटन भरी जिंदगी- Suffocated life

First type Interrogative



  1. क्या तुम अब जुआ नहीं खेलोगे?
  2. क्या मैं काले पेन से नहीं नहीं लिखूंगा?
  3. क्या तुम खुलेआम शराब पियोगे?
  4. क्या तुम मेहनत से कमाए हुए पैसों को जुए में उड़ाओगे?
  5. क्या वह तुम्हें भगा देगा?
  6. क्या तुम बाद में नहीं पछताओगे?
  7. क्या वह माफी नहीं मांगेगी?
  8. क्या तुम्हारे पिताजी इस वर्ष व्यापार में पैसा नहीं लगाएंगे?
  9. क्या वह मुझे हरा देगा?
  10. क्या हम  मुसीबतों का सामना नहीं करेंगे?
  11. क्या तुम उसे गलत सूचना दोगे?
  12. क्या वे मूल्य नहीं निर्धारित करेंगे?
  13.  क्या तुम उसकी प्यास नहीं बुझाओगे?
HARD WORDS:- 
जुआ खेलना- Gamble, काले पेन से-With a black pen, खुलेआम- Before the public/ without any fear, मेहनत से कमाए हुए पैसे- Hard earned money,  जुए में उड़ाना- Waste in gambling,  भगाना- Expel, पछताना- Repent,  बाद में- later, माफी मांगना- Say sorry, पैसा लगाना- Invest money, व्यापार में- In trade,  सामना करना- Face, मुसीबतों का- Difficulties, गलत सूचना देना- Misinform,  

Second type Interrogative 

  1.  वह अब क्या खरीदेगा?
  2.  तुम नदी में क्यों नहीं करोगे?
  3.  वह कब सफल होगा?
  4.  अध्यापक जी आज क्या पढ़ाएंगे?
  5.  वह मुझे कैसे रोकेगा?
  6.  बिच्छू तुम्हें डंक  क्यों नहीं मारेगी?
  7.  वह मेरी घड़ी कैसे चुराएगा?
  8.  परीक्षाएं कब शुरू होंगी?
  9.  तुम्हारा भाई अंग्रेजी कब बोलेगा?
  10.  हम आज कहां सोएंगे?
HARD WORDS:- 
बिच्छू- Scorpion, परीक्षाएं-Examinations



Note:-  जो Word meanings  पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........






मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।




Note-  सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं






1 comment:

If you have any doubts, please let me know.