Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, May 29, 2020

अंग्रेजी में माफी कैसे मांगे तथा उसका उत्तर क्या दें ( How to apologise in English and what to reply ) :-: (Dailly uses words and sentences)

फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज की पोस्ट में हम अंग्रेजी में खेद प्रकट करने वाले तथा  क्षमा  मांगने के  विभिन्न प्रकार के तरीकों के बारे में जानेंगे तथा उत्तर में क्या बोलना चाहिए वह भी सीखेंगे.....

  1. Sorry ( अफसोस/ खेद/ दुख )
  2. I am sorry ( मुझे दुख है )
  3. I am so sorry / I am very sorry/ I am terribly sorry  ( मैं बहुत दुखी हूं /मुझे बहुत अफसोस है )
  4. I am really sorry  ( मैं सचमुच बहुत दुखी हूं)
  5.  Excuse me  ( माफ करें/ क्षमा करें )
  6. Please pardon ( कृपया माफ करें )
  7. Please forgive me. ( कृपया मुझे माफ कर दें )
  8. I beg your pardon. ( मैं माफी चाहता हूं )
  9. I apologise. ( मैं माफी मांगता हूं )


==========================


1- Excuse me ( माफ कीजिए / क्षमा करें)
  • छोटे-मोटे अभद्र व्यवहार जैसे छींकना, किसी को बीच में टोकना तथा किसी के काम में बाधा डालने से पहले
  • जैसे कि हम मीटिंग में हैं और हमारा फोन आ जाता है तो फिर हम Excuse me बोल कर कॉल को उठा लेते हैं।
  • यदि हम मीटिंग में है और अचानक से हमें मीटिंग छोड़कर जाना है थोड़ी देर के लिए तब भी हम Excuse me बोल कर जाएंगे
  • यदि हम को किसी से रास्ता पूछना है तो फिर हम Excuse me बोलकर आगे बात करेंगे
  • यदि कुछ लोग रास्ते में खड़े हैं और हम को उनके बीच से निकलना है तब भी हम Excuse me का प्रयोग करेंगे

Note:-
Excuse me का प्रयोग किसी के बीच में बाधा डालने से पहले किया जाता है मतलब कि हम गलती करने से पहले ही माफी मांग लेते हैं।
excuse me, could you tell me the way to airport?
( माफ कीजिए, क्या आप मुझे एयरपोर्ट जाने का रास्ता बता सकते हैं? )

Reply -
It's ok  या That's ok ( ठीक है )

2- sorry  ( दुख/ अफसोस )
  • इसका प्रयोग किसी चीज के लिए अफसोस, दुख या खेद प्रकट करने के लिए होता है 
  • छोटी - मोटी गलती के लिए जो अनजाने में हम से हो जाती हैं
  • I am sorry.  मतलब ( मैं दुखी हूं या मुझे अफसोस है)
  • Note- sorry का मतलब माफी मांगना नहीं होता है बल्कि इसे वहां बोला जाता है जब हम किसी को सहानुभूति दे रहे हो या फिर दुख प्रकट कर रहे हो।
  • जब भी किसी के साथ बुरा हो जाता है तो हम उसका दुख बांटने के लिए sorry बोल सकते हैं

  • हमने बहुत सी फिल्में भी देखी होंगी जिसमें डॉक्टर operation theatre  से बाहर आकर बोलता है  I  am sorry इसका मतलब यह नहीं होता है कि मैं माफी चाहता हूं इसका मतलब होता है मैं दुखी हूं मुझे दुख है मुझे अफसोस है।
  • छोटी-छोटी बातों पर sorry बोला जाता है पर उसका मतलब है यह नहीं होता है कि मैं माफी चाहता हूं बल्कि उसका मतलब होता है मुझे अपने किए पर दुख है।
  •  Sorry के अलावा
  •  इस तरह से भी बोल सकते हैं
  • I am sorry.
  • ( मुझे दुख है )
  • I am so sorry. 
  • मैं बहुत दुखी हूं
  • I am extremely sorry.
  • मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं

Note- जब हमें लंबे शब्दों में दुख व्यक्त करना हो तो इन सभी का प्रयोग करते हैं।

Reply 
That's all right./ it's all right.
( सब कुछ ठीक है)

3- Please forgive me.
 ( कृपया मुझे माफ कर दीजिए )
I beg your pardon/ i apologize
 (मैं माफी चाहता हूं/ मैं माफी मांगता हूं)
(जब हम कोई गलती कर देते हैं तो हम माफी मांगते हैं)

Reply

That's all right! Please don't worry 
( सब ठीक है परेशान मत हो )

4- Please pardon. ( माफ करें )
(इसका प्रयोग कब किया जाता है जब हम किसी की कोई बात सुन नहीं पाते हैं और हम चाहते हैं कि वह अपनी बात को दोबारा कहे)


फ्रेंड्स इन सभी के जवाब में हम
It's ok/ it's all right बोल सकते हैं






अपना कीमती समय देकर हमारे ब्लॉग पर आने तथा हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद इसी तरह से रोज बोले जाने वाले शब्दों तथा वाक्यों को सीखने तथा अनुवाद करने के नियमों को सीखने के लिए और आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं आपको हमारी तरफ से 24 घंटे के अंदर जवाब मिल जाएगा तथा हम आपको पूरी तरह से संतोषजनक उत्तर प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे.........


Note- हमारे सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए menu पर जाएं


1 comment:

If you have any doubts, please let me know.