हेलो friends ब्लॉग में आपका स्वागत है हम इस पोस्ट में Noun और उसके प्रकारों के बारे में जानेंगे।
Note- इस पोस्ट का उद्देश्य किसी भी टॉपिक को आसानी से और जल्दी से सिखाना है इसमें जो भी बताया गया है वह सिर्फ समझाने के लिए है इसमें किसी भी चीज की परिभाषा नहीं दी गई है।
Noun ( संज्ञा )
Noun = नाम ( किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, दोष, भावना या अवस्था आदि के नाम को Noun कहते हैं। )
->दुनिया की हर वस्तु जिसे हम किसी न किसी नाम से जानते हैं वह नाम ही Noun है।
-> ऐसी चीजें जिन्हें हम देख सकते हैं, सुन सकते हैं, बोल सकते हैं, महसूस कर सकते हैं वे सारी चीजें Noun हैं अर्थात दुनिया की हर वस्तु noun है जैसे-
Ram, kanpur, India, mobile, dog (कुत्ता), fan (पंखा), hospital (अस्पताल), snake (सांप), honesty (ईमानदारी), bravery (बहादुरी), farmer (किसान), childhood (बचपन), illness (बीमारी) आदि।
Kinds of Noun (संज्ञा के प्रकार)
-> Noun मुख्यतः पांच प्रकार के होते हैं-
1- Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
2- Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)
3- Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
4- Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा)
5- Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
1- Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) :-
(कोई विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का नाम जो एक ही है)
Note- Proper Noun का मतलब होता है- " नाम " जो एक ही होता है।
-> किसी व्यक्ति का नाम- राम, श्याम, सीता, गीता।
-> किसी वस्तु का नाम - रामायण, पारले जी , Samsung galaxy on 5
-> किसी स्थान का नाम - दिल्ली, आगरा, लखनऊ।
इसी प्रकार से कोई भी नाम हो वह Proper Noun होगा।
2- Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) :-
(एक ही प्रकार के कई)
-> इससे किसी वर्ग या जाति का पता चलता है तथा यह एक प्रकार के कई होते हैं।
जैसे- लड़का, लड़की, बच्चे, किताबें, शहर, दिन, स्कूल।
फ्रेंड्स अब हम Common Noun और Proper Noun के अंतर को समझेंगे.....
COMMON PROPER
(वर्ग या जाति) (नाम)
लड़का-: मोहन, सोहन, रोहन, रोहित, मुकेश
लड़की-: सीता, गीता, अनीता, रीना
किताब -: रामायण, महाभारत, गीता, कुरान
दिन -: सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार
महीना-: जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल
नदियां-: गंगा, यमुना, ताप्ती
शहर-: लखनऊ, आगरा, कानपुर, मुंबई
बिस्किट-: पारले जी, गुड डे, 20-20
खेल-: फुटबॉल, हॉकी, मैच, कबड्डी
स्कूल-: kd public school, shimla public school
Explanation:-
1- यहां पर लड़का common Noun है जबकि मोहन, सोहन, रोहन आदि किसी लड़के के नाम हैं इसलिए यह नाम Proper Noun है।
2- लड़की common noun है जबकि सीता, गीता, अनीता आदि लड़की के नाम है इसलिए यह नाम Proper Noun है।
3- किताब common Noun है जबकि रामायण, गीता, कुरान आदि किताबो के नाम है इसीलिए यह नाम Proper Noun है।
इसी तरह हमने एक तरफ COMMON NOUN लिखे हैं और उसके सामने कुछ नाम लिखें जोकि PROPER NOUN है।
फ्रेंड्स common Noun कोई जाति या वर्ग होता है तथा Proper Noun नाम होते हैं यदि हम नाम की बात करेंगे तो वह Proper Noun होगा।
3- Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) :-
(ऐसा समूह जिसका कार्य या उद्देश्य समान हो)
-> इससे प्राणियों,वस्तुओं तथा स्थानों के समूह का पता चलता है जैसे-
People (लोग) - व्यक्तियों का समूह
Crowd (भीड़) - व्यक्तियों का समूह
Army (सेना) - सैनिकों का समूह
Police - सिपाहियों का समूह
Team - खिलाड़ियों का समूह
Herd (झुंड) - जानवरों का समूह
Fleet (बेड़ा) - जहाजों का समूह
Class (कक्षा) - विद्यार्थियों का समूह
-> जब एक से अधिक चीजें एक साथ होती हैं और वह एक समूह बन जाता है तथा उसका उद्देश्य या फिर कार्य समान होता है तो वह collective noun कहलाता है।
4- Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा) :-
(ऐसे पदार्थ जिन से दूसरी वस्तुएं बनाई जा सके)
-> यह हमेशा uncountable होते हैं अर्थात इनको गिना नहीं जाता है बल्कि नापा या तोला जाता है।
जैसे- Gold (सोना), Silver (चांदी, Salt (नमक), Water (पानी), Stone (पत्थर), Milk (दूध), Paper (कागज), Wood (लकड़ी), Iron (लोहा), Cement (सीमेंट), Cloth (कपड़ा), Plastic (प्लास्टिक) आदि।
Explanation :- यह सारी चीजें Collective Nouns हैं और इनसे अन्य वस्तुएं बनाई जा सकती हैं और यह सारी वस्तुएं uncountable हैं।
Note : - लकड़ी, प्लास्टिक, कपड़ा, कागज, आदि सभी uncountable हैं मतलब इन्हें गिना नहीं जा सकता है इसलिए यह सभी Material Nouns हैं परंतु इन से बनी हुई वस्तुएं जैसे कि लकड़ी से मेज, प्लास्टिक से खिलौने और कपड़ा से पैंट-शर्ट, कागज से किताब,पन्ने आदि सभी वस्तुओं को गिना जा सकता है इसलिए यह सभी वस्तुएं COMMON NOUN हैं।
इस तरह से Proper, common, Collective और Material noun एक दूसरे से बहुत ही भिन्न हैं।
5- Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) :- ऐसी चीजें जिन्हें हम देख सकते हैं, सुन सकते हैं, छू सकते हैं तथा सूघ सकते हैं जैसे-
Honesty (ईमानदारी), Illness (बीमारी), Punishment (सजा), Difficulty (कठिनाई), Love (प्यार), Poorness (गरीबी), Theft (चोरी),
Happiness (खुशी), Sadness (दुख), Joy (आनंद), Cleverness (चालाकी), Wisdom (बुद्धिमानी) आदि।
एक छोटी सी कहानी
एक लड़का है जो दुकान पर जाता है और एक बिस्किट मांगता है तब दुकानदार उससे कहता है कौन सा बिस्किट तब वह लड़का कहता है पारले जी दुकानदार उस लड़के को बिस्किट देता है तभी उसके कुछ मित्र आ जाते हैं तब वह दुकानदार से बिस्किट का एक पूरा बंडल खरीद लेता है और अपने सभी मित्रों को एक एक बिस्किट दे देता है सभी बिस्किट के पैकेट को खोलते हैं तो देखते हैं कि बिस्किट आटे के बने हैं और जब वे खाते हैं तो उन्हें गेहूं के आटे का स्वाद मिलता है और बिस्किट खाने के बाद उन्हें बहुत ही आनंद आता है।
बिस्किट ------:COMMON NOUN
पारले जी -----: PROPER NOUN
बंडल -----: COLLECTIVE NOUN
आटा------: MATERIAL NOUN
स्वाद/आनंद --: ABSTRACT NOUN
इस प्रकार से यदि हम समझे तो एक बिस्किट में सभी प्रकार के Noun छिपे हुए हैं।
Noun से संबंधित कुछ ध्यान देने योग्य बिंदु--------
1- Proper Noun चूंकि एक नाम होता है इसलिए इसका बहुवचन नहीं होता है और न ही इसके पहले कोई भी Article (A, An, The) नहीं लगता है।
2- Common Noun का बहुवचन भी होता है और इसके पहले Article (A, An, The) का आना आवश्यक है।
3- Marterial Noun एक पदार्थ होने के कारण इसे भी गिना नहीं जा सकता है और इसका बहुवचन भी नहीं बनाया जा सकता है तथा इसके साथ Article (A, An, The) प्रयोग नहीं किया जाता है।
Friends अपना मूल्यवान समय देकर हमारी इस पोस्ट
पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद
इसी तरह जल्दी और सरल तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें और यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं हम आपको संतोषजनक उत्तर देने का पूरा प्रयास करेंगे।
4...Sentence and its types in detail
5... Use of is/ am / are in Hindi ( basic translation with lots of practice exercises) lesson - 1
6... Use of was/ were in Hindi ( Simple past ) :- Basic translation with lots of practice exercises ( Lesson - 2 )
7....Use of has/ have in Hindi ( Basic translation with lots of Practice exercises) :- Lesson - 3
Note :- इन टॉपिक्स को Serial - wise पढ़ने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें.......
1... Alphabet hindi to english with some important rules
2...Subject, Verb, Object and basic word-meanings to learn translation
3... Noun and its kinds (in detail)
1... Alphabet hindi to english with some important rules
2...Subject, Verb, Object and basic word-meanings to learn translation
3... Noun and its kinds (in detail)
4...Sentence and its types in detail
5... Use of is/ am / are in Hindi ( basic translation with lots of practice exercises) lesson - 1
6... Use of was/ were in Hindi ( Simple past ) :- Basic translation with lots of practice exercises ( Lesson - 2 )
7....Use of has/ have in Hindi ( Basic translation with lots of Practice exercises) :- Lesson - 3

So helpful
ReplyDelete