हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग में आज इस पोस्ट में Present Continuous Tense को समझेंगे.....
(जब वाक्य के अंत में रहा है/ रही है/ रहे हैं आता है तो Is/ am/ are के साथ ing form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)
Examples:-
1- मैं अभी आ रहा हूं।
I am just coming.
2- बच्चे मैदान में मैच खेल रहे हैं।
Children are playing match in the field.
3- हम नदी में स्नान कर रहे हैं।
We are bathing in the river.
4- विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
Students are preparing for the exam.
==========================
{ SUBJECT + is/ am/ are + not+ ing form + OBJECT }
1- मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।
I am not telling a lie.
2- तुम कठिन परिश्रम नहीं कर रहे हो।
You are not working hard.
3- यह भिखारी भीख नहीं मांग रहा है।
This Beggar is not begging alms.
4- वह शैतान बच्चा इधर उधर मटरगश्ती नहीं कर रहा है।
That naughty child is not loitering here and there.
............................................................
(यह/ इस + Noun)
↪ this + Noun
यह लड़का/ इस लड़के को
↪ this boy
यह किताब/ इस किताब को
↪this book
(वह/उस + Noun)➡ that + Noun
वह बच्चा/ उस बच्चे को = that child
वह पेन/ उस पेन को = that pen
(ये/ इन + Noun)➡these + Noun (बहुवचन में) (बहुवचन में)
(ये लड़कियां/ इन लड़कियों को)
↪these girls
(ये वाक्य/ इन वाक्यों को)
↪these sentences
(वे/ उन + Noun)➡those + Noun
(बहुवचन में) (बहुवचन में)
(वे किसान/ उन किसानों को)
↪those farmers
(वे पत्तियां/ उन पत्तियों को)
↪ those leaves
इसी तरह से कुछ और उदाहरण देखिए:-
इस कक्षा में - in this class
उस सड़क पर- on that road
इस बच्चे के साथ- with this child
उस कमरे में- in that room
उस चारपाई के नीचे- under that cot
==========================
1- क्या तुम कहीं जा रहे हो?
Are you going anywhere?
2- क्या तुम्हारा भाई वहां कुछ कर रहा है?
Is your brother doing anything there?
3- क्या मैं तुम्हें बेवकूफ बना रहा हूं?
Am I making you fool?
4- क्या तुम्हारी बहन मेरे कमरे में सो रही है?
Is your sister sleeping in my room?
==========================
Second type Interrogative
1- तुम कहां जा रहे हो?
Where are you going?
2- तुम्हारी माताजी वहां क्या कर रही हैं?
What is your mother doing there?
3- वह किसे फोन कर रही है?
Whom is she calling?
4- उसका भाई दिल्ली से घर कब आ रहा है?
When is his brother coming home from Delhi?
******************************
Note- यदि आपने is/ am/ are के टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके पढ़ ले ताकि इस टॉपिक को अच्छी तरह से समझ सके....
Use of is/ am/ are 👈Is/ am/ are + ing form ➡ रहा है/रही है/ रहे हैं
(जब वाक्य के अंत में रहा है/ रही है/ रहे हैं आता है तो Is/ am/ are के साथ ing form का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं)
Affirmative
{ SUBJECT + is/ am/ are + ing form + OBJECT }
Examples:-
1- मैं अभी आ रहा हूं।
I am just coming.
2- बच्चे मैदान में मैच खेल रहे हैं।
Children are playing match in the field.
3- हम नदी में स्नान कर रहे हैं।
We are bathing in the river.
4- विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
Students are preparing for the exam.
==========================
Negative
{ SUBJECT + is/ am/ are + not+ ing form + OBJECT }
Examples:-
1- मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।
I am not telling a lie.
2- तुम कठिन परिश्रम नहीं कर रहे हो।
You are not working hard.
3- यह भिखारी भीख नहीं मांग रहा है।
This Beggar is not begging alms.
4- वह शैतान बच्चा इधर उधर मटरगश्ती नहीं कर रहा है।
That naughty child is not loitering here and there.
............................................................
यह/ वह/ इस/ उस/ यह/ ये/ वे/ इन/ उन आदि शब्दों के साथ Noun आने पर........
(यह/ इस + Noun)
↪ this + Noun
यह लड़का/ इस लड़के को
↪ this boy
यह किताब/ इस किताब को
↪this book
(वह/उस + Noun)➡ that + Noun
वह बच्चा/ उस बच्चे को = that child
वह पेन/ उस पेन को = that pen
(ये/ इन + Noun)➡these + Noun (बहुवचन में) (बहुवचन में)
(ये लड़कियां/ इन लड़कियों को)
↪these girls
(ये वाक्य/ इन वाक्यों को)
↪these sentences
(वे/ उन + Noun)➡those + Noun
(बहुवचन में) (बहुवचन में)
(वे किसान/ उन किसानों को)
↪those farmers
(वे पत्तियां/ उन पत्तियों को)
↪ those leaves
इसी तरह से कुछ और उदाहरण देखिए:-
इस कक्षा में - in this class
उस सड़क पर- on that road
इस बच्चे के साथ- with this child
उस कमरे में- in that room
उस चारपाई के नीचे- under that cot
==========================
First type Interrogative
(क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)
{ Is/ am/ are + SUBJECT + not + ing form + OBJECT}
Examples:-
1- क्या तुम कहीं जा रहे हो?
Are you going anywhere?
2- क्या तुम्हारा भाई वहां कुछ कर रहा है?
Is your brother doing anything there?
3- क्या मैं तुम्हें बेवकूफ बना रहा हूं?
Am I making you fool?
4- क्या तुम्हारी बहन मेरे कमरे में सो रही है?
Is your sister sleeping in my room?
==========================
Second type Interrogative
(Q. Word वाले वाक्य)
{ QUESTION WORD + is/ am/ are+ SUBJECT + not + ing form + OBJECT }
Examples:-
1- तुम कहां जा रहे हो?
Where are you going?
2- तुम्हारी माताजी वहां क्या कर रही हैं?
What is your mother doing there?
3- वह किसे फोन कर रही है?
Whom is she calling?
4- उसका भाई दिल्ली से घर कब आ रहा है?
When is his brother coming home from Delhi?
******************************
Practice - exercises
Affirmative
- कुछ बच्चे वहां झगड़ा कर रहे हैं।
- तुम बहाने बना रहे हो।
- दादा जी किसी को गाली दे रहे हैं।
- मैं सच बोल रहा हूं।
- वह तुम्हें गुमराह कर रहा है।
- तुम बेकार में पैसे खर्च कर रहे हो।
- वे लड़कियां कपड़े धो रही है।
- यह लड़का मुझे परेशान कर रहा है।
- हम चाय के साथ समोसे खा रहे हैं।
- शिकारी कुत्ते लाशों को खोद रहे हैं।
HARD WORDS:-
गुमराह करना - Mislead (misleading), बेकार में - In vain, पैसे - Money, चाय के साथ - With tea, समोसे - Samosas, शिकारी कुत्ते - Hounds, लाशें - Dead bodies
Negative
- तुम अंग्रेजी नहीं सीख रहे हो।
- हम बारिश में नहीं भेज रहे हैं।
- मैं उसे जबरदस्ती नहीं पढ़ा रहा हूं।
- वह बहाने नहीं बना रही है।
- बच्चे गिल्ली डंडे का खेल नहीं खेल रहे हैं।
- पिताजी समाचार पत्र नहीं पढ़ रहे हैं।
- मैं बाइक तेज नहीं चला रहा हूं।
- वह उस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही है।
- मैं बनावटी जीवन नहीं जी रहा हूं।
- बच्चे पैदल स्कूल नहीं जा रहे हैं।
HARD WORDS:-
जबरदस्ती- By force, बहाने बनाना - Make excuses (making), गिल्ली डंडे का खेल- The game of tip- cat, चलाना( बाइक )- Ride (riding), तेज- Fast, हिस्सा लेना- Take part (taking) , उस प्रतियोगिता में- In that competition, बनावटी जीवन- Artificial life, जीना- live (living), पैदल- On foot
First type Interrogative
- क्या वह दुबला - पतला आदमी उस पहलवान से अखाड़े में नहीं लड़ रहा है?
- क्या वह पेटू वहां ठूस ठूंस कर भोजन नहीं कर रहा है?
- क्या तुम बेशुमार दौलत नहीं कमा रहे हो?
- क्या बच्चे ईश्वर से प्रार्थना नहीं कर रहे हैं?
- क्या हजारों युवा आज भी नौकरी के लिए इधर-उधर नहीं भटक रहे हैं?
- क्या मैं परीक्षा नहीं दे रहा हूं?
- क्या शैतान बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचा रहे हैं?
- क्या मोर छत पर नहीं नाच रहा है?
- क्या सूर्य पूरब में नहीं निकल रहा है?
- क्या दादा जी उपन्यास नहीं पढ़ रहे हैं?
- क्या तुम्हें नींद नहीं आ रही है?
HARD WORDS:-
दुबला पतला - Thin, अखाड़े में - In the arena, वह पेटू- That glutton, ठूस ठूंस कर खाना - Glut (glutting), बेशुमार दौलत - Countless money, हजारों युवा- Thousands of youths, आज भी- Even today, नौकरी की तलाश में - In search of job, भटकना - wander (wandering) , इधर उधर - Here and there, परीक्षा देना- take exam (taking), उपन्यास - Novel, नींद आना- Feel sleepy (feeling)Second type Interrogative
- गवाह सच क्यों नहीं बोल रहा है?
- जज साहब मुकदमे की सुनवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?
- पक्षी क्यों नहीं चहचहा रहे हैं?
- तुम्हारी बहन वहां क्या कर रही है?
- यह लड़का अब क्यों रो रहा है?
- तुम किसे बुला रहे हो?
- यह चपरासी फर्श क्यों नहीं साफ कर रहा है?
- अध्यापक जी किसे पीट रहे हैं?
- यह ट्रेन कहां जा रही है?
- यह ऊंट पानी क्यों नहीं पी रहा है?
HARD WORDS:-
गवाह - Witness, मुकदमे की सुनवाई करना - Hear the case (hearing), चहचहाना - Chirp (chirping)
Note:- जो Word meanings पहले ही बताई जा चुकी है उन्हें इस पोस्ट में नहीं दिया गया है तथा Verbs भी नहीं दी गई है Verb से संबंधित Word meanings के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...........
Verb की Forms 👈
मित्रों अपना कीमती समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करते रहें यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Note- सभी टॉपिक्स को क्रम से पढ़ने के लिए Menu पर जाएं

Nice
ReplyDelete