Basic translation, advance Translation, tenses, word meanings, Practice exercises, high school grammar, intermediate grammar, competitive grammar, spoken English, daily used words and sentences, antonyms, synonyms, proverbs, applications, letters, essays,

Friday, May 8, 2020

Use of is am are in hindi (Simple Present) :- Basic translation (Lesson -1)

हेलो फ्रेंड्स हमारे ब्लॉग में आपका स्वागत है फ्रेंड्स अपने ब्लॉग के माध्यम से हम आज से हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद की श्रंखला को शुरू करने जा रहे हैं आज की पोस्ट में हम Is/ am/ are  का प्रयोग सीखेंगे.................



       Is/ am/ are⚊ है, हूं, हो, हैं

 (Is/ am/ are का प्रयोग तब करते हैं जब वाक्य के अंत में  है, हूं, हो, हैं आता है)


                Affirmative

[ SUB  +  IS /ARE/ AM  + COMPLEMENT ]

 I के साथ ➡ Am

He, She, It, नाम तथा एकवचन के Subject के साथ ➡ Is

We, You, They तथा बहुवचन के Subject के साथ ➡ are

Examples:- 

1- मैं भूखा हूं।
I am hungry.

2-तुम एक चोर हो।
You are a thief.

3- हम घर पर हैं।
We are at home.

4- वे बहुत मेहनती हैं।
They are hardworking.

5- वह मेरी बहन है।
She is my sister.

 6- लड़के शैतान हैं।
Boys are naughty.

7- उसका नाम महेश है।
His name is Mahesh.


Explanation:- सबसे पहले Subject लगाते हैं फिर उसी Subject के अनुसार is या am या are लगाते हैं उसके बाद complement (Noun/ adjective) लगाते हैं अर्थात सबसे पहले जो शब्द सबसे पहले लिखा है उसकी अंग्रेजी लिखते हैं फिर उसके साथ Is/ am/ are में से किसी एक को लगाते हैं जिसके साथ जो लगता है फिर सबसे लास्ट में जो कुछ बचता है उसकी अंग्रेजी लिखते हैं। जैसे-
पहले वाले वाक्य में.....
'मै'  के लिए I
I के साथ am
फिर बाद में बचा है - 'भूखा' की अंग्रेजी hungry 
इस तरह से वाक्य बना- I am hungry.


===========================================================

                     Negative


[ SUB +  IS / ARE/ AM + NOT + COMPLEMENT ]

Examples:- 

1- वह मेरा भाई नहीं है।
He is not my brother.

2- तुम मेरे मित्र नहीं हो।
you are not my friend.

3- हम आलसी नहीं हैं।
We are not lazy.

4- रामू एक किसान नहीं है।
Ramu is not a farmer.

............................................................
⛤  In ➡ में / के अंदर
In the class - कक्षा में
In the forest - जंगल में
In the village - गांव में
In the room - कमरे के अंदर
............................................................
1- बच्चे कक्षा में नहीं हैं।
Children are not in the class.

2. तुम्हारी बहन कमरे के अंदर नहीं है।
Your sister is not in the room.
............................................................
⛧ On ➡ पर / ऊपर
   (किसी वस्तु के ऊपर)
On the roof - छत पर
On the table - मेज के पर
On the road -  सड़क पर
............................................................
1- चोर छत पर नहीं है।
The thief is not on the roof.

2- पुस्तके मेज के ऊपर नहीं  हैं।
Books are not on the table.


===========================================================

         First type Interrogative 
         (क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)


 [ IS / ARE / AM + SUB + NOT + COMPLEMENT ]


Explanation:- सबसे पहले Subject के अनुसार  is/ am / are लगाते हैं फिर Subject लिखते हैं फिर नहीं के लिए not लगाते हैं और फिर जो बीच में बचे उसकी अंग्रेजी लिखते हैं।

Examples:- 

1- क्या तोता पिंजरे में नहीं है?
Is the parrot not in the cage?

2- क्या भोजन बासी नहीं है?
Is the food not stale?

3- क्या सब्जियां ताजी नहीं है?
Are the vegetables not fresh?

4- क्या मैं गरीब नहीं हूं?
Am I not poor?


===========================================================

     Second type Interrogative 
           ( Q. Word वाले वाक्य)

Note:- ऐसे वाक्यों में प्रश्न सूचक शब्द (Question word) जैसे कब, कहां, क्यों, कैसे, कौन, किसे, किसने आदि सभी वाक्य के बीच में दिए होते हैं तथा अनुवाद करते समय इनकी अंग्रेजी सबसे पहले लिखते हैं।

क्या - What
कहां - Where
कब - When
क्यों - Why
कैसा / कैसी / कैसे - How
किसे/ किसको - Whom
कौन / किसने - Who

[ QUESTION WORD +IS/ ARE/ AM + SUB +  NOT + COMPLEMENT ]


Examples:- 



1- तुम्हारा भाई घर पर क्यों नहीं है?
Why is your brother not at home?

2-  मेरे जूते कहां हैं?
Where are my shoes?

3-  तुम्हारी दादी जी कैसी हैं?
How is your grand mother?

 4- उसके पिताजी क्या है?
What is his father?

5. आपका मनपसंद अभिनेता कौन है?
Who is your favourite actor?


*******************************************************************
         
             Practice - exercise

                   Affirmative

1- मैं छात्र हूं।
2- तुम बहुत शैतान हो
3- फेरीवाला गांव में है।
4- हम सब भारतीय हैं।
5- पिता जी ड्यूटी पर हैं।
6- मैं आज छुट्टी पर हूं।
7- वे बहुत धनी हैं।
8- माताजी रसोई घर में हैं।
9- मैं आज बहुत परेशान हूं।
10- डॉक्टर साहब रास्ते में हैं।
11- लोमड़ी बहुत चालाक होती है।
12- शेर बहुत खतरनाक होता है।
13- कुत्ता एक पालतू जानवर है।
14- रामू एक गरीब लकड़हारा है।
15- माली बगीचे में है।


HARD WORDS :- 

छात्र - Student, बहुत शैतान - Very naughty,
फेरीवाला - Hawker, भारतीय - Indians, पिता जी - Father, ड्यूटी पर - On duty, छुट्टी पर - On leave, आज- Today, बहुत धनी - Very rich, माताजी - Mother, रसोई घर में - In the kitchen, बहुत परेशान - Very upset, डॉक्टर साहब - Doctor, रास्ते में -On the way, लोमड़ी - Fox, बहुत चालाक - Very clever, शेर -Lion, बहुत खतरनाक - Very dangerous, पालतू जानवर - Pet animal, 
गरीब लकड़हारा - Poor woodcutter, माली - Gardener, बगीचे में - In the garden 


                     Negative
1- तुम एक अच्छे अध्यापक नहीं हो।
2- मैं आलसी नहीं हूं।
3- पिताजी चारपाई पर नहीं है।
4- दुकानदार दुकान में नहीं है।
5- मदारी गांव में नहीं है।
6- बच्चे मैदान में नहीं हैं।
7- तुम ताकतवर नहीं हो।
8- तुम्हारा भाई जादूगर नहीं है।
9- हम अपराधी नहीं हैं।
10 - बनिया कंजूस नहीं है।
11- मेरे कपड़े गीले नहीं हैं।
12- कमरा साफ नहीं है।
13 - लकड़हारा जंगल में नहीं है।
14- मैं बेवकूफ नहीं हूं।
15- मैं थका नहीं हूं।


HARD WORDS :-

एक अच्छे अध्यापक - A good teacher, आलसी - Lazy, चारपाई पर - On the cot, दुकानदार - Shopkeeper, दुकान में - In the shop, मदारी - juggler, बच्चे - Children, मैदान में - In the playground, ताकतवर - Strong, जादूगर - Magician, अपराधी - Guilty, बनिया - Grocer,  कंजूस - Miser, - मेरे कपड़े - My clothes, गीले - Wet, कमरा - Room, साफ - Clean, बेवकूफ - Stupid, थका - Tired


        First Interrogative 
        (क्या से प्रारंभ होने वाले वाक्य)


1-  क्या तोता पिंजरे में नहीं है?
2-  क्या पुजारी मंदिर में नहीं है?
3-  क्या भिखारी दरवाजे पर नहीं है?
4- क्या तुम बीमार नहीं हो?
5- क्या वे तुम्हारे भाई नहीं हैं?
6- क्या बिल्लियां मेज पर नहीं हैं?
7-  क्या प्रधानाचार्य जी ऑफिस में नहीं हैं?
8-  क्या कौवा काला नहीं होता है?
9-  क्या माताजी रसोई घर में नहीं है?
10- क्या हम शिक्षित नहीं हैं?
11-  क्या तुम मेरे घनिष्ठ मित्र नहीं हो?
12-  क्या घोड़ा अस्तबल में नहीं है?
13-  क्या सांप जहरीला नहीं है?
14- क्या भोजन स्वादिष्ट नहीं है?
15- क्या तुम बहरे हो ?


HARD WORDS :- 

पिंजरे में - In the cage, पुजारी- Priest, भिखारी - Beggar, दरवाजे पर - At the door,  बीमार - ill , शिक्षित- Educated, घनिष्ठ मित्र - Close friend, अस्तबल में - In the stable, सांप - Snake, जहरीला - Poisonous, 
भोजन - Food, स्वादिष्ट - Delicious, 
बहरे - deaf


Second type Interrogative 
           ( Q. Word वाले वाक्य )

1- तुम कहां हो?
2- मैं कौन हूं?
3- तुम आज घर पर क्यों नहीं हो?
4- मेरा पेन कहां है?
5-  तुम्हारी किताबे कहां हैं?
6- तुम्हारा सच्चा मित्र कौन है?
7-  मेरा विचार कैसा है?
8- मेरी बाइक कैसी है?
9- तुम्हारे पिताजी क्या हैं?
10- संज्ञा क्या है?
11- तुम इतने परेशान क्यों हो?
12-  तुम्हारा भाई इतना खुश क्यों है?
13 -  तुम्हारी आंखें लाल क्यों हैं?
14- तुम कहां से हो?
15-  आज अनुपस्थित कौन है?


HARD WORDS :- 

सच्चा मित्र - True friend, मेरा विचार - My idea, इतने परेशान - So upset, तुम्हारी आंखें -  Your eyes, लाल - Red, अनुपस्थित - Absent



  दोस्तों अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट पढ़ने को के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो कृपया कमेंट जरूर करें तथा इसी तरह से आसान तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे ब्लॉक को विजिट करते रहें !







4 comments:

If you have any doubts, please let me know.